Close Menu
    What's Hot

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    April 24, 2026

    🎙️ जनकल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई – विशेष प्रेरणादायक प्रस्तुति🌐 Official Website: jankalyantime.in📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) 🎥 DOP: परेश पटेल🌟 “सबका मालिक एक – जीवन का सच्चा मार्ग”

    April 24, 2026

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Business»Stock Market: रिलायंस ने मचाया गदर… तो एयरटेल ने छुआ हाई, बाजार में तेजी के बीच 1000 अंक उछला सेंसेक्स
    Business

    Stock Market: रिलायंस ने मचाया गदर… तो एयरटेल ने छुआ हाई, बाजार में तेजी के बीच 1000 अंक उछला सेंसेक्स

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Stock Market : शेयर बाजार में गुरुवार को शानदार तेजी देखने को मिली, जो बाजार बंद होने तक जारी रही. रिलायंस, एयरटेल से लेकर अडानी पोर्ट्स, HDFC Bank और टाटा मोटर्स जैसे बड़े शेयरों में उछाल की दम पर सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर बंद हुआ.

    भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भी तूफानी तेजी के साथ क्लोज हुआ. मार्केट के दोनों इंडेक्स ने ओपनिंग से ही जो रफ्तार पकड़ी, वो बाजार बंद होते-होते और भी तेज हो गई. एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) दिनभर की तेजी के बाद 1000 अंक की जोरदार उछाल के साथ 83,700 पर बंद हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) ने 304 अंक की शानदार बढ़त लेकर 25,549 के पार कारोबार खत्म किया. इस बीच जहां मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance ने दम दिखाया, तो वहीं टेलीकॉम दिग्गज Bharti Airtel ने अपना नया हाई लेवल छू लिया.

    बाजार बंद होने तक जारी रही तेजी

    शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत गुरुवार को तेजी के साथ हुई थी और ये बाजार बंद होने तक बढ़ती चली गई. BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 82,755.51 की तुलना में उछाल लेकर 82,882.92 पर ट्रेड शुरू किया था और कारोबार के दौरान ये 83,812 के लेवल तक गया, हालांकि, आखिरी कारोबारी मार्केट में कारोबार खत्म होने पर ये 1000.36 अक या 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 83,755.87 पर क्लोज हुआ.

    सेंसेक्स की चाल से चाल मिलाकर NSE Nifty भी चलता नजर आया और अपने पिछले बंद 25,244.75 के मुकाबले बढ़त के साथ 25,268.95 पर ओपन हुआ. इसके बाद जैसे-जैसे दिन का कारोबार आगे बढ़ा इसकी रफ्तार और तेज होती चली गई. कारोबार के दौरान अंत में 304.25 अंक या 1.21 फीसदी की तेजी लेते हुए ये इंडेक्स 25,549 के लेवल पर क्लोज हुआ

    RIL, Tata Steel समेत ये शेयर भागे

    गुरुवार को बाजार में आई इस तेजी के पीछे कई बड़ी कंपनियों के शेयरों असर रहा. बीएसई के लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Tata Steel Share (2.59%), Adani Ports Share (2.46%), Eternal Share (2.45%), Bajaj Finance Share (2.26%), Bajaj Finserv Share (2.09%), NTPC Share (2.03%) की उछाल के साथ बंद हुए.

    बाजार को सपोर्ट करने में देश के सबसे अमीर इंसान Mukesh Ambani के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर (Reliance Share) का भी अहम योगदान रहा, जो 1.85 फीसदी की तेजी लेकर 1494.35 रुपये पर क्लोज हुआ. इसके अलावा HDFC Bank Share (1.98%), Tata Motors (1.28%) की तेजी के साथ क्लोज हुआ. बात टेलीकॉम दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल की करें, तो ये 2.48 फीसदी की तेजी लेकर 2014.20 रुपये पर बंद हुआ और कारोबार के दौरान इसने 2018.40 रुपये के अपने नए ऑल टाइम हाई लेवल को छुआ.

    मिडकैप-स्मॉलकैप सब ग्रीन-ग्रीन

    बात मिडकैप कैटेगरी की करें, तो इसमें शामिल FirstCry Share (17.12%), TI India Share (5.14%), Abbot India Share (4.91%), SAIL Share (4.21%), HP Share (2.95%), Paytm Share (2.38%) की तेजी के साथ बंद हुए. स्मॉलकैप में Pakka Share (14.76%), ASTEC Share (10.85%), Centum Share (10%) उछलकर क्लोज हुए.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वदेस’ का जो गाना गाते हुए अंतरिक्ष चले शुभांशु शुक्ला, आमिर की इस फिल्म के लिए बनी थी उसकी धुन
    Next Article म्यूजिक वीडियो ‘तेरे बिना जीना नहीं’ जारी………!
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    शेयर बाजार में आज बंपर तेजी, Sensex 1899 अंक उछला, Nifty 22900 अंक के ऊपर

    April 1, 2026

    मिडिल ईस्ट में Oil War… शेयर बाजारों में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश, HDFC समेत ये शेयर बिखरे

    March 19, 2026

    Stock Market Crash Reason: ये 4 कारण… जिनसे बिखरा शेयर बाजार, ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, ट्रंप से है कनेक्शन

    March 12, 2026

    उधर टैरिफ पर ट्रंप को झटका, इधर शेयर बाजार बमबम, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार रैली

    February 23, 2026

    RBI के नए नियमों में ऐसा क्या कहा गया? धड़ाम हो गए BSE, Angel One और Groww जैसे कैपिटल मार्केट के स्टॉक्स

    February 16, 2026

    📉 बजट डे पर मार्केट गिरावट – SIP निवेशकों के लिए डर नहीं, अवसर! मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़ बजट डे की मार्केट गिरावट को समझदार निवेशक खतरा नहीं, बल्कि भविष्य की वेल्थ बनाने का सुनहरा मौका मान रहे हैं।

    February 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    कपूर खानदान ने यूं तो बॉलीवुड को कई चमकते सितारों से नवाजा है. मगर उसमें…

    🎙️ जनकल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई – विशेष प्रेरणादायक प्रस्तुति🌐 Official Website: jankalyantime.in📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) 🎥 DOP: परेश पटेल🌟 “सबका मालिक एक – जीवन का सच्चा मार्ग”

    April 24, 2026

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    April 24, 2026
    Top Trending

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    कपूर खानदान ने यूं तो बॉलीवुड को कई चमकते सितारों से नवाजा…

    🎙️ जनकल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई – विशेष प्रेरणादायक प्रस्तुति🌐 Official Website: jankalyantime.in📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) 🎥 DOP: परेश पटेल🌟 “सबका मालिक एक – जीवन का सच्चा मार्ग”

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    दोस्तों,आज की इस तेज़ रफ्तार और तनाव भरी दुनिया में इंसान जितना…

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    आज के दौर में जहां लोग अपने वादों को भूल जाते हैं,…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.