Close Menu
    What's Hot

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    June 15, 2026

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    June 15, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»सोनम आज फिर बोली- मार दो इसे, राजा हत्याकांड का क्राइम सीन रीक्रिएट करवाने पहुंची मेघालय पुलिस
    Crime

    सोनम आज फिर बोली- मार दो इसे, राजा हत्याकांड का क्राइम सीन रीक्रिएट करवाने पहुंची मेघालय पुलिस

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 17, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मेघालय पुलिस ने बताया कि गुवाहाटी और चेरापूंजी में दो जगहों पर राजा की हत्या की कोशिश नाकाम रही और चौथी जगह वेइसाडोंग में कातिल कामयाब हुए. सोनम ने भी खुद पति राज को मारने के लिए कातिलों को उकसाते हुए कहा था कि मारो इसे. यही नहीं, लाश कातिलों के संग मिलकर खाई में फेंकी थी.

    मेघालय के सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड में आज शिलांग पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए सोहरा के वेइसाडोंग फॉल्स पहुंची है. फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है. सोनम रघुवंशी समेत सभी आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया गया है. पुलिस ने क्राइम सीन वाली जगह को घेर लिया है और मीडिया को आसपास जाने की मनाही है.

    जहां राजा की हत्या की गई और उसकी लाश खाई में फेंकी गई थी. इस दौरान सोनम की बुर्के वाली साजिश और दो बार अपनी मौत की साजिश रचने का खुलासा हुआ.

    पुलिस ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्याकांड का खुलासा किया था. पुलिस के अनुसार, गुवाहाटी और चेरापूंजी में दो जगहों पर राजा की हत्या की कोशिश नाकाम रही और चौथी जगह वेइसाडोंग में कातिल कामयाब हुए. सोनम ने भी खुद पति राज को मारने के लिए कातिलों को उकसाते हुए कहा था कि मारो इसे. यही नहीं, लाश कातिलों के संग मिलकर खाई में फेंकी थी.

    शिलांग SP विवेक स्येम ने खोला कच्चा चिट्ठा

    पहले दिन की पुलिस कस्टडी में सोनम, राज कुशवाह समेत पांचों आरोपियों से पूछताछ के बाद शिलांग SP विवेक स्येम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासे किए थे:

    राजा रघुवंशी हत्याकांड का मास्टरमाइंड राज कुशवाह है और सोनम उसकी पार्टनर थी.

    सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

    सोनम की शादी से 11 दिन पहले राज ने हत्या की साजिश रची थी.

    तीन अन्य आरोपी (आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान, आनंद कुर्मी) राज के दोस्त हैं, जिनमें एक उसका चचेरा भाई है. कोई सुपारी नहीं दी गई, दोस्ती में हत्या में शामिल हुए.

    फरवरी 2025 में सोनम और राज ने दो साजिशें रची थीं:

    पहली, सोनम के अचानक गायब होने और नदी में बहने का दिखावा

    दूसरी, किसी अन्य महिला की हत्या कर उसकी स्कूटी पर शव जलाकर सोनम की हत्या का नाटक. ये साजिशें नाकाम रहीं, जिसके बाद सोनम और राजा की शादी हुई.

    19 मई को तीनों आरोपी गुवाहाटी पहुंचे, जहां राजा की हत्या का प्लान था, लेकिन यह नाकाम रहा. फिर सोनम ने सोहरा जाने का प्लान बनाया

    23 मई को नोंग्रियात में मिलने के बाद वेइसाडोंग फॉल्स के पार्किंग लॉट में, जब राजा टॉयलेट गया, तीनों आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी. सोनम मौके पर थी और उसने लाश खाई में फेंकने में मदद की. यह सब दोपहर 2:00 से 2:18 बजे के बीच हुआ.

    सोनम ने खून से सना रेनकोट आकाश को दिया. हत्या के बाद दो स्कूटी पर सवार होकर आरोपी वहां से निकले. सोनम ने एक स्कूटी खुद चलाई

    AV पॉइंट पर आकाश ने रेनकोट फेंक दिया. इसके बाद सोनम टैक्सी से बुर्का पहनकर गुवाहाटी पहुंची. राज कुशवाहा ने विशाल के जरिए सोनम को बुर्का उपलब्ध कराया था.

    सोनम गुवाहाटी से सिलीगुड़ी, फिर पटना, आरा, लखनऊ होते हुए 26 मई को इंदौर पहुंची और 8 जून तक वहां रही.

    एक टूर गाइड ने सोनम और राजा के साथ तीन संदिग्धों को देखने की जानकारी दी, जिसके बाद राज को पता चला कि पुलिस ने तीन लोगों की पहचान कर ली है. उसने सोनम को सिलीगुड़ी जाकर किडनैपिंग का नाटक करने को कहा.

    – 8 जून को एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद राज घबरा गया और सोनम को परिवार को फोन कर किडनैपिंग पीड़ित होने का नाटक करने को कहा. इसके बाद सोनम ने 9 जून को गाजीपुर में सरेंडर किया.

    यह सुपारी किलिंग नहीं थी. राज ने 59,000 रुपये खर्च के लिए दिए थे. कोई बड़ा वित्तीय लेनदेन नहीं मिला.

    हत्या का मकसद प्रेम प्रसंग और पारिवारिक दबाव था. राज मास्टरमाइंड था और सोनम ने उसका साथ दिया.

    तीन जगह (गुवाहाटी, नोंग्रियात, मावलखियात) हत्या की कोशिश नाकाम रही. चौथी जगह वेइसाडोंग में हत्या हुई.

    पुलिस के पास खून से सना रेनकोट, हथियार, सीसीटीवी फुटेज, और डिजिटल सबूत हैं. 90 दिनों में चार्जशीट दाखिल होगी.

    सोनम ने पारिवारिक दबाव में राजा से शादी की. यह स्पष्ट नहीं कि उसके परिवार को राज के साथ उसके अफेयर की जानकारी थी या नहीं.

    सोनम का प्लान था कि वह किडनैपिंग पीड़ित बनकर सामने आए और राजा की लाश सड़ने से पहचानी न जाए.

    आरोपियों की आठ दिन की रिमांड है, और जरूरत पड़ने पर और रिमांड ली जाएगी.

    पुलिस अब आरोपियों को क्राइम सीन पर ले जाकर घटना का रीक्रिएशन करेगी ताकि साजिश की सभी कड़ियां जोड़ी जा सकें

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🎬 RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है🤣 एक धमाकेदार वीडियो – “सबसे बड़ा रुपइया या सबसे बड़ा भैया?”👬 Featuring: #Andy & #B #Ashish📍 Location: Calangute Beach, Goa🔥 हैशटैग्स: #Baap #Badana #Bhaya #SabseBada #Rupaiya #GoaVibes
    Next Article 🌅 सुप्रभात भारतवासियों! 🌅🗓️ दिनांक: 18 जून 2025🎬 RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है🗣️ Motivational Speech by: Rajesh Laxman Gavade🎞️ शीर्षक: “धोखे से सीख, विश्वास से जी”
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026

    शराब के नशे में धुत ब्रिटिश लड़की से पार्क में रेप, फिर पूछा- ‘मजा आया?’ पाकिस्तानी को 10 साल जेल

    June 12, 2026

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    June 10, 2026

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    June 10, 2026

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    June 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    अमेरिका और ईरान के बीच पिछले साढ़े तीन महीने से जारी संघर्ष आखिरकार समाप्त होने…

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    June 15, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026
    Top Trending

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    अमेरिका और ईरान के बीच पिछले साढ़े तीन महीने से जारी संघर्ष…

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर होते ही ममता बनर्जी की पार्टी…

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट AIIMS दिल्ली की टीम ने CBI…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.