Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    March 9, 2026

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»सेल्फी पॉइंट, कातिल और ताबड़तोड़ वार… सोनम खड़ी रही, कातिलों ने 18 मिनट में कर दी राजा की हत्या… क्राइम सीन से पूरी रिपोर्ट
    Crime

    सेल्फी पॉइंट, कातिल और ताबड़तोड़ वार… सोनम खड़ी रही, कातिलों ने 18 मिनट में कर दी राजा की हत्या… क्राइम सीन से पूरी रिपोर्ट

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 14, 2025Updated:June 14, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    शिलांग से सामने आई सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री ने पूरे देश को चौंका दिया है. मृतक राजा की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनम समेत पांच को अरेस्ट किया गया है. इस केस का मास्टरमाइंड सोनम का प्रेमी राज निकला, जिसने शादी से पहले ही कत्ल की साजिश रची थी. शिलांग पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ है.

    शिलांग पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर राजा रघुवंशी हत्याकांड का खुलासा किया है. इसके बाद आज तक/इंडिया टुडे की टीम उस जगह पर पहुंची, जहां राजा की हत्या की गई और लाश को खाई में फेंका गया था. तो क्या थी सोनम की बुर्के वाली साजिश? कैसे सोनम ने 2 बार खुद की मौत की साजिश भी रची? कैसे गोहाटी, उसके बाद चेरापूंजी में 2 जगहों पर राजा को मारने की कोशिश हुई, फिर चौथी जगह पर कातिल अपने मंसूबों में कामयाब हो गए. क्राइम सीन से पूरी रिपोर्ट…!

    सोनम, राज समेत कुल पांचों आरोपियों से पहले दिन की पुलिस कस्टडी में पूछताछ के बाद शिलांग SP ने प्रेस कांफ्रेंस की. SP शिलांग विवेक ने कहा कि राजा मर्डर केस का मास्टरमाइंड राज कुशवाह है. सोनम ने उसका साथ दिया और मर्डर केस में उसकी पार्टनर है. सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

    सोनम की शादी से 11 दिन पहले ही राज ने हत्या की साजिश रची थी. तीनों आरोपी उसके दोस्त हैं और एक राज का चचेरा भाई था. कोई सुपारी नहीं दी गई. तीनों आरोपी दोस्ती के चलते हत्या की वारदात में शामिल हुए. फरवरी में दोनों ने साजिश रची थी कि सोनम अचानक गायब हो जाएगी, उसके गायब होने के बाद लगेगा कि नदी में बह गई. दूसरी प्लानिंग ये थी कि किसी और की हत्या करके सोनम की स्कूटी पर रखकर आग लगाकर जला देंगे, जिससे लगे कि सोनम की हत्या हो गई है. लेकिन ये सब नहीं हो पाया तो राजा और सोनम की शादी हुई.

    शादी के बाद ये लोग कामाख्या दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान तीनों आरोपी भी 19 मई को आ गए. इनका प्लान गुवाहाटी में ही राजा की हत्या करना था. जब ये नहीं हो पाया तो सोनम ने सोहरा जाने का प्लान बनाया.

    आरोपी के साथ नौनगरियात में ये लोग मिले. वैसेडम में पार्किंग लॉट में जब राजा टॉयलेट के लिए गया, तीनों आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी, सोनम वहीं पर थी. आरोपियों ने लाश खाई में फेक दी. ये सब कुछ दोपहर दो बजे से दो बजकर अठारह मिनट के बीच हुआ. दो बजकर अठारह मिनट पर चारों आरोपी मर्डर स्पॉट से चले गए. सोनम ने जो रेनकोट पहना था, वो आकाश को दिया. शर्ट पर खून था.

    जब ये आरोपी वैसेडम से निकले तो एक स्कूटी सोनम ने खुद चलाई. जब ये लोग AV पॉइंट पहुंचे तो आकाश स्कूटी से उतर गया और रेनकोट फेंक दिया. आकाश ने फिर स्कूटी ली और सोनम पीछे बैठी, आनंद ने दूसरी स्कूटी चलाई, जिस पर पहले राजा और सोनम बैठे थे. इसके बाद सोनम टैक्सी में बैठी और विशाल ने उसे बुर्का दिया, जो राज कुशवाह ने सोनम के लिए भेजा था. सोनम ने बुर्का पहना और टैक्सी से गुवाहाटी आई.

    सोनम ने आईएसबीटी से सिलीगुड़ी की बस ली. सिलीगुड़ी से दूसरी बस से पटना गई. पटना से बस से आरा पहुंची. आरा से ट्रेन के जरिए लखनऊ गई. इसके बाद लखनऊ से बस से इंदौर गई. सोनम 26 मई से 8 जून तक इंदौर में रही.

    गाइड ने बताया था कि 3 लोग थे. ये बात जब मीडिया में आई, और जब राज को पता लगा कि पुलिस के द्वारा तीन लोगों की पहचान की गई है तो राज ने सोनम से कहा कि इंदौर छोड़ना ही ठीक है. उसने सिलीगुड़ी जाने को कहा और वहां किडनैपिंग पीड़ित होने का दिखावा करने को कहा.

    इसके बाद जब 8 जून को सोनम इंदौर से जाने वाली थी, दो पुलिस टीमें यूपी और मध्य प्रदेश में थीं. किसी तरह राज को पता लग गया कि यूपी से किसी ने एक साथी को उठा लिया है तो वो परेशान हो गया. उसने सोनम से कहा कि जहां भी हो, परिवार को फोन करके कहो कि किसी ने किडनैप किया था, मैं किसी तरह बच गई, पीड़ित बनो. इस तरह गाजीपुर में पूरा मामला सामने आया.

    सुपारी किलिंग का मामला नहीं है. आरोपी राज कुशवाह ने 59 हजार रुपये खर्च के लिए दिए थे. राज के पास पैसा नहीं था. इस मामले में फाइनेशियल एंगल तलाश रहे हैं. ये लव एंगल है. इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड राज है.

    आरोपी अलग-अलग जगह राजा को मारकर उससे पीछा छुड़ाना चाहते थे. तीन जगह हत्या की कोशिश की और चौथी जगह कत्ल कर दिया. सबसे पहले गुवाहाटी, फिर नांगरियात में लाश ठिकाने लगाने की जगह नहीं मिली, मावलखियात में भी नहीं, फिर वैसेडोंग में जब राजा रघुवंशी टॉयलेट करने गया तो उसकी हत्या कर दी.

    जितेंद्र के बारे में शिलांग पुलिस को कोई जानकारी नहीं है. वह आठ दिन की रिमांड पर है. अभी पहले दिन पूछताछ हुई है. जरूरत पड़ी तो और रिमांड लेंगे. परिवार के प्रेशर में सोनम ने शादी की. ये पता नहीं है कि सोनम के परिवार को पता था या नहीं कि राज और सोनम का अफेयर था.

    राज मास्टरमाइंड है. सोनम हत्या में पार्टनर थी. कोई रेकी नहीं की. बस एक जगह गुवाहाटी में रेकी की थी, क्योंकि तीनों आरोपी पहले ही गुवाहाटी आ गए थे. शादी से ग्यारह दिन पहले राज ने हत्या का प्लान बनाया. दो जून को जब राजा की लाश मिली, उस दिन सोनम इंदौर में थी.

    एसपी ने कहा कि हमारे पास बहुत से सबूत हैं. 90 दिन से पहले चार्जशीट फाइल कर देंगे. सोनम किसी से प्यार में थी, लेकिन प्रेशर में उसे राजा से शादी करनी पड़ी. परिवार कों शायद अफेयर का पता नहीं, इसकी जांच जारी है.

    आठ जून को सोनम को सिलीगुड़ी जाना था. किडनैप विक्टिम बनना था. कार की व्यवस्था राज ने की थी, लेकिन जब पहली गिरफ्तारी हुई तो सोनम गाजीपुर चली गई. जैसे ही बाकी जानकारी मिलेगी, रिक्रिएशन करेंगे. सोनम का प्लान ये दिखाना था कि किसी ने उसका किडनैप किया और अचानक वो मिल गई. आरोपी उम्मीद कर रहे थे कि बॉडी डिकंपोज हो जाएगी, कोई पहचान नहीं पाएगा और वो विक्टिम बन जाएगी. कई महीनों तक अज्ञात लाश की पहचान नहीं होगी.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रस्तुत है एक शानदार, प्रेरणादायक सुप्रभात संदेश और मोटिवेशनल स्पीच,श्री राजेश लक्ष्मण गावडे (मुख्य संपादक – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई) की आवाज़ में,आज की तारीख – 14 जून 2025 के साथ:
    Next Article 🎬 “BILLA THE PHOTOGRAPHER” – एपिसोड 6 🎬🔥 हास्य और मस्ती का धमाका अब और भी ज़बरदस्त अंदाज़ में! 🔥
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    रंग नहीं पुराने झगड़े में खेली गई खूल की होली, दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

    March 8, 2026

    नफरत, दुश्मनी या जलन… उलझी कनाडा में नैंसी ग्रेवाल के मर्डर की गुत्थी, कत्ल और कातिल का सच तलाश रही पुलिस

    March 6, 2026

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026

    लखनऊ हत्याकांड: रिमांड पर ‘कातिल’ बेटा, बहन की भूमिका संदिग्ध, DCP का अहम खुलासा

    February 25, 2026

    पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

    February 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    March 9, 2026

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    March 9, 2026
    Top Trending

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में खुलते ही मचा कोहराम, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    Stock Market Crash: अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर दुनियाभर…

    साउथ स्टार नानी स्टारर ‘आया शेर’ तेलुगु में धमाल मचाने के बाद हिंदी में भी रिलीज…….!

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

    ऐश्वर्या जैसे हेयरस्टाइल में छाईं आराध्या, मां का हाथ थामकर दिए पोज, लूटी लाइमलाइट

    By जनकल्याण टाइमMarch 9, 2026

    इंटरनेट में पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें वायरल…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.