Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»हनीमून हत्याकांड: राजा के भाई ने उठाई सोनम और राज कुशवाह के नार्को टेस्ट की मांग, सामने आएगा ‘पूरा सच’
    Crime

    हनीमून हत्याकांड: राजा के भाई ने उठाई सोनम और राज कुशवाह के नार्को टेस्ट की मांग, सामने आएगा ‘पूरा सच’

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 13, 2025Updated:June 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मेघालय में हनीमून के दौरान हुए राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब नार्को टेस्ट की मांग उठी है. राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम और राज कुशवाह जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.

    Raja Raghuwanshi Murder Case updates: राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब एक नया मोड़ आ गया है. इंदौर के रहने वाले ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी शादी के बाद हनीमून पर मेघालय गए थे. मगर 23 मई को उनकी रहस्यमयी हालातों में मौत हो गई थी. उनकी लाश मौत के कई दिन बाद मिली. हत्या का इल्जाम उनकी नई नवेली दुल्हन सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह पर है. अब राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने मुख्य आरोपी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह का नार्को एनालिसिस टेस्ट कराने की मांग की है.

    क्या है नार्को टेस्ट की मांग का कारण?

    सचिन रघुवंशी का कहना है कि सोनम और राज कुशवाह एक-दूसरे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं. इससे जांच को गुमराह किया जा रहा है. उनका मानना है कि इन दोनों के अलावा भी कई लोग इस साजिश में शामिल हो सकते हैं, जो अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. इसलिए नार्को टेस्ट जरूरी है, जिससे इन छिपे हुए किरदारों के नाम सामने आ सकेंगे.

    क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?

    मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम के अनुसार, राजा की हत्या की साजिश उनकी शादी से पहले ही इंदौर में रची गई थी. जिसका मास्टरमाइंड राज कुशवाह है, जबकि सोनम ने इस खौफनाक साजिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सहमति दी थी. राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद वे दोनों हनीमून के लिए चेरापूंजी (मेघालय) पहुंचे थे, और 23 मई को राजा लापता हो गया था

    कौन-कौन हैं गिरफ्तार आरोपी

    इस हत्याकांड के सिलसिले में अब तक पुलिस ने सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है-

    सोनम रघुवंशी (25 वर्ष) – मृतक की पत्नी-

    राज कुशवाह (20 वर्ष) – सोनम का प्रेमी-

    विशाल सिंह चौहान – कथित कॉन्ट्रैक्ट किलर-

    आकाश राजपूत – कॉन्ट्रैक्ट किलर-

    आनंद कुर्मी – कॉन्ट्रैक्ट किलर, राज कुशवाह का चचेरा भाई

    पुलिस अधीक्षक (SP) विवेक के मुताबिक, यह कोई प्रोफेशनल सुपारी किलिंग नहीं थी, बल्कि दोस्तों ने ‘एहसान’ चुकाने के लिए एक दोस्त के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.

    कितना पैसा मिला था हत्यारों को?

    लंबी छानबीन और पूछताछ के बाद पता चला है कि राज कुशवाह ने अपने दोस्तों को यात्रा और खर्चे के लिए ₹50,000 दिए थे. यही नहीं, हत्या के बाद सोनम रघुवंशी को गायब कराने की योजना भी बनाई गई थी.

    ऐसे मिली थी राजा की लाश

    राजा की लाश 2 जून को वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक गहरी घाटी में मिली थी. लेकिन उस वक्त सोनम गायब थी और उसकी तलाश जारी थी. मगर सारी कहानी खुलकर सामने आने के बाद आखिराकर कातिल बीवी सोनम रघुवंशी ने 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था.

    नार्को एनालिसिस टेस्ट क्या होता है?

    इस टेस्ट के दौरान आरोपी व्यक्ति को सोडियम पेंटोथल नामक दवा दी जाती है, जिससे वह सम्मोहित अवस्था में चला जाता है. इस स्थिति में वह झूठ नहीं बोल पाता और सच उगलने लगता है.

    सचिन रघुवंशी का कहना है कि उन्हें शक है कि सोनम के परिवार, खासकर उसकी मां को उसके रिश्ते की जानकारी पहले से थी, लेकिन फिर भी शादी कराई गई. जिसका खामियाजा उसके भाई को जान देकर चुकाना पड़ा.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाउथ से बॉलीवुड तक बड़ी फिल्मों की पहली पसंद हैं दीपिका पादुकोण, ये प्रोजेक्ट्स बनाएंगे इंडिया की हीरोइन नंबर 1
    Next Article आज फिर शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 573 अंक टूटा
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026

    जेल में ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ रहीं गिरिबाला सिंह, महिला आयोग पहुंचा तो पन्नों में खोई दिखीं पूर्व जज

    June 14, 2026

    शराब के नशे में धुत ब्रिटिश लड़की से पार्क में रेप, फिर पूछा- ‘मजा आया?’ पाकिस्तानी को 10 साल जेल

    June 12, 2026

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    June 10, 2026

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    June 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी 136 अंक चढ़कर…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026
    Top Trending

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    गुरुग्राम के फर्रुखनगर में एक ईंट सप्लायर ने कथित तौर पर अपनी…

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    कुमकुम भाग्य’ फेम टेलीविजन एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.