Close Menu
    What's Hot

    3000 करोड़ के पार हुई ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी, कुणाल कोहली बोले- इंडस्ट्री को लगा था फ्लॉप होगी फिल्म

    April 15, 2026

    🇮🇳 देश में उठती आवाज — “अब हर नागरिक अपने हक का हकदार है!” | Jan Kalyan Time News Mumbai विशेष रिपोर्ट 🔥Jan Kalyan Time News की खास प्रस्तुति Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    April 15, 2026

    🔥🌺 “श्रद्धा का जादू, सबूरी की ताकत – साईं का दिव्य संदेश जो बदल दे आपकी जिंदगी!” 🌺🔥✨ Sai कृपा से हर अंधेरा होगा रोशन | Faith + Patience = Success ✨📿🌹 “जब दिल से पुकारोगे… साईं हर मुश्किल आसान कर देंगे!” 🌹📿

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Nagpur»“आदर्श जीवनशैली से मधुमेह को रोका जा सकता है”-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
    Nagpur

    “आदर्श जीवनशैली से मधुमेह को रोका जा सकता है”-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पी.वी.आनंदपद्मनाभन

    *नागपुर,
    पारंपरिक जीवनशैली से विकसित हुई खानपान की आदतों में शहरीकरण के कारण अनुचित बदलाव हुए हैं। इसका दुष्परिणाम यह है कि कम उम्र में ही विभिन्न रोगों का प्रभाव बढ़ रहा है। यदि हम आदर्श जीवनशैली अपनाएं तो मधुमेह से दूर रहना संभव है, ऐसा प्रतिपादन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज यहां किया।

    डायबिटीज केयर एंड रिसर्च सेंटर तथा डायबिटीज केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में ‘हैलो डायबिटीज’ इस 12वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों होटल सेंटर पॉइंट, नागपुर में हुआ।

    इस अवसर पर सम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. रती मक्कर, पद्मश्री डॉ. शशांक जोशी, पद्मश्री डॉ. कमलाकर त्रिपाठी, डॉ. ए.के. दास, डॉ. बंशी साबू, डॉ. विंकी रुघवानी, डॉ. कविता गुप्ता सहित अनेक चिकित्सक, विशेषज्ञ एवं चिकित्सा क्षेत्र के शोधकर्ता उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में तेजी से फैल रहा मधुमेह और मोटापा एक गंभीर और चिंताजनक विषय है। भारत को मधुमेह की राजधानी बनने से रोकने के लिए आयोजित ऐसे जनजागरूकता सम्मेलन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बदलती जीवनशैली के कारण उत्पन्न होने वाले रोगों से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसे कई अभियान शुरू किए हैं, जिनमें स्वास्थ्य जागरूकता को प्राथमिकता दी गई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मधुमेह पर गहन अनुसंधान की आवश्यकता है। इस सम्मेलन के माध्यम से मधुमेह के कारण, उपाय और आदर्श जीवनशैली जैसे विषयों पर जनजागरूकता होना जरूरी है। यह रोग मनुष्य की शारीरिक क्षमता को क्षीण कर देता है और इसके लिए जनजागरूकता ही पहला और प्रभावी उपचार है। गर्भवती महिलाओं को और उनके कारण नवजात शिशुओं को मधुमेह होने से रोकना विशेषज्ञों के सामने एक चुनौती है। यदि इस सम्मेलन से सकारात्मक निष्कर्ष प्राप्त होते हैं तो अगली पीढ़ी निश्चित ही मधुमेह-मुक्त रह सकेगी, ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि मधुमेह होने के बावजूद उसे न स्वीकारने की मानसिकता हमारी सबसे बड़ी समस्या है। इसलिए इस रोग से डरने की बजाय, औषधि के साथ-साथ जीवनशैली में सुधार करने की दिशा में इस सम्मेलन से उचित मार्गदर्शन मिलना अपेक्षित है। देशभर के विशेषज्ञों और चिकित्सकों का इस सम्मेलन में विचारमंथन उपचार के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा, ऐसा विश्वास भी उन्होंने जताया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सुनील गुप्ता मधुमेह रोकथाम हेतु लगातार जनजागरूकता कर रहे हैं। उन्होंने अब तक अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया है और विभिन्न माध्यमों से शोध प्रकाशित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुए इसे निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

    डॉ. सुनील गुप्ता ने प्रारंभिक भाषण में बताया कि इस सम्मेलन में मधुमेह के कारण, उपाय और आदर्श जीवनशैली जैसे विषयों पर चर्चा होगी और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख मधुमेह विशेषज्ञ इसमें सहभागी हो रहे हैं। यह तीन दिवसीय सम्मेलन है जिसमें मधुमेह से संबंधित विभिन्न प्रस्तुतियां और कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUnfortunate train accident takes lives
    Next Article शुरुआती कारोबार में 198 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी ने भी लगाई छलांग, एक पैसे गिरकर खुला रुपया
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    नागपुर और अमरावती जिलों मेंबिजली क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के कार्यों को तेज करें

    July 7, 2025

    प्रकृति के संवर्धन और संरक्षण की साक्षरता के लिए बायोडायव्हर्सिटी पार्क आवश्यक – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    May 18, 2025

    सभी के लिए घर योजना को लेकर सरकर प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    May 18, 2025

    नागपुर हिंसा के दो और आरोपी गिरफ्तार

    March 28, 2025

    Empowerment of Disabled Individuals Through Various Schemes – CM Devendra Fadnavis

    March 23, 2025

    Sur Jyotsna National Music Awards Presented by CM Phadnavis

    March 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    3000 करोड़ के पार हुई ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी, कुणाल कोहली बोले- इंडस्ट्री को लगा था फ्लॉप होगी फिल्म

    By जनकल्याण टाइमApril 15, 2026

    कुणाल कोहली ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के सक्सेस पर बात की है. उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री…

    🇮🇳 देश में उठती आवाज — “अब हर नागरिक अपने हक का हकदार है!” | Jan Kalyan Time News Mumbai विशेष रिपोर्ट 🔥Jan Kalyan Time News की खास प्रस्तुति Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    April 15, 2026

    🔥🌺 “श्रद्धा का जादू, सबूरी की ताकत – साईं का दिव्य संदेश जो बदल दे आपकी जिंदगी!” 🌺🔥✨ Sai कृपा से हर अंधेरा होगा रोशन | Faith + Patience = Success ✨📿🌹 “जब दिल से पुकारोगे… साईं हर मुश्किल आसान कर देंगे!” 🌹📿

    April 15, 2026
    Top Trending

    3000 करोड़ के पार हुई ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी, कुणाल कोहली बोले- इंडस्ट्री को लगा था फ्लॉप होगी फिल्म

    By जनकल्याण टाइमApril 15, 2026

    कुणाल कोहली ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के सक्सेस पर बात की है.…

    🇮🇳 देश में उठती आवाज — “अब हर नागरिक अपने हक का हकदार है!” | Jan Kalyan Time News Mumbai विशेष रिपोर्ट 🔥Jan Kalyan Time News की खास प्रस्तुति Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    By जनकल्याण टाइमApril 15, 2026

    आज भारत के कोने-कोने से एक ही आवाज उठ रही है—👉 “हमें…

    🔥🌺 “श्रद्धा का जादू, सबूरी की ताकत – साईं का दिव्य संदेश जो बदल दे आपकी जिंदगी!” 🌺🔥✨ Sai कृपा से हर अंधेरा होगा रोशन | Faith + Patience = Success ✨📿🌹 “जब दिल से पुकारोगे… साईं हर मुश्किल आसान कर देंगे!” 🌹📿

    By जनकल्याण टाइमApril 15, 2026

    🌺 श्रद्धा और सबूरी का अमर संदेश 🌺(एक प्रेरणादायक भाषण – बॉलीवुड…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.