Close Menu
    What's Hot

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    May 19, 2026

    फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर चोरी

    May 18, 2026

    नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»Shiney Ahuja Birthday: आसमान की ऊंचाई पर था करियर, दुष्कर्म के आरोप लगे और सब बर्बाद हो गया; 10 साल से गायब
    entertainment

    Shiney Ahuja Birthday: आसमान की ऊंचाई पर था करियर, दुष्कर्म के आरोप लगे और सब बर्बाद हो गया; 10 साल से गायब

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Shiney Ahuja Birthday: करियर की पहली ही फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ के लिए शाइनी आहूजा ने बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया था। चंद ही सालों में कई हिट फिल्मों में वर्सटाइल रोल निभाकर शाइनी बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर बन गए, उनका करियर ऊचाइयों पर पहुंच गया लेकिन एक आरोप ने शाइनी का करियर खत्म कर दिया। आज एक्टर शाइनी आहूजा का जन्मदिन (15 मई 1973 )है। जानिए, अब ये एक्टर फिल्मों से दूर कहां रह रहा है?

    शाइनी आहूजा ने करियर की शुरुआत एड फिल्मों से की थी। साथ ही वह कुछ म्यूजिक एल्बम का भी हिस्सा बने। डायरेक्टर सुधीर मिश्रा अपनी फिल्म ‘हजारों ख्वाहिश ऐसी’ के लिए ऑडिशन ले रहे थे, शाइनी ने भी ऑडिशन दिया और बाद में विक्रम मल्होत्रा के रोल के लिए सेलेक्ट हुए। इस फिल्म से शाइनी का बॉलीवुड डेब्यू हुआ, पहली ही फिल्म में उनके काम को खूब सराहा गया। फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ के बाद शाइनी आहूजा के पास मूवी ऑफर्स की लाइन लग गई

    इन हिट फिल्मों में आए नजर

    शाइनी आहूजा ने कई हिट हिंदी फिल्मों में काम किया, जिसमें गैंगस्टर (2006), ‘वो लम्हें (2006)’, लाइफ इन ए मेट्रो (2007) और भूल भुलैया (2007) जैसी फिल्में शामिल हैं। वह जिंदगी रॉक्स(2006), खोया खोया चांद(2007), हाइजैक(2008), घोस्ट(2012) जैसी फिल्मों में भी नजर आए। इन फिल्मों के जरिए शाइनी आहूजा दर्शकों के बीच एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहे लेकिन साल 2009 में उनकी जिंदगी और करियर दोनों में भी भूचाल आ गया।

    दुष्कर्म के आरोप से खत्म हो गया फिल्मी करियर

    साल 2009 में शाइनी आहूजा पर उनकी 19 साल की नौकरानी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। यह बात जब सामने आई तो बॉलीवुड में हंगामा हो गया। शाइनी पर केस भी चला। इस पूरे केस में शाइनी खुद को बेगुनाह बताते रहे। कुछ समय के लिए उन्हें आर्थर रोड जेल में भी रहना पड़ा।साल 2011 में मुंबई की एक अदालत ने शाइनी आहूजा को इस केस में सात साल की सजा सुनाई। इस केस में पीड़िता ने अपना बयान भी वापस लिया लेकिन कोर्ट को लगा कि लड़की पर दबाव बनाकर ऐसा करवाया गया। आगे चलकर शाइनी आहूजा ने हाई कोर्ट में अपील की और अंतरिम जमानत हासिल की। शाइनी को जमानत तो मिल गई लेकिन उनका फिल्मी करियर खत्म हो चुका था। दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद फिल्ममेकर्स उनके साथ काम करने से कतराने लगे

    आखिरी बार इस फिल्म में नजर आए

    शाइनी आहूजा आखिरी बार फिल्म ‘वेलकम बैक (2015)’ में नजर आए थे। जब इस फिल्म का प्रमोशन हो रहा था कि उन्हें इससे दूर रखा गया। मीडिया ने जब निर्देशक अनीस बज्मी से शाइनी आहूजा के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि एक्टर भारत में नहीं रहता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि शाइनी आहूजा भारत से दूर फिलीपींस में अपना जीवन गुजार रहे हैं। वह खुद को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSitaare Zaameen Par Star Cast: सितारे जमीन पर के 10 डिसेबल्ड बास्केटबॉल प्लेयर, जो करेंगे गुलशन की नाक में दम
    Next Article 764 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामला
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    May 19, 2026

    कान फेस्टिवल में डायना पेंटी का ट्रेडिशनल लुक, मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर साड़ी में अप्सरा सी नजर आईं

    May 18, 2026

    शबाना आजमी ने अपनी मां शौकत को किया याद, बताया उन्हें किस बात ने दी सबसे ज्यादा खुशी

    May 17, 2026

    पलाश मुच्छल की बहन के पास डिजाइनर बैग्स का कलेक्शन, हैरान हुईं फराह, क्यों आई पति शिरीष की याद?

    May 16, 2026

    हाथ में गीता, गले में तुलसी माला… कान्स में सिंगर का सनातनी स्टाइल, लूटी महफिल

    May 15, 2026

    सिर से पांव तक चांदी सी चमक रहीं उर्वशी, खूबसूरती में आल‍िया को छोड़ा पीछे, मगर कर दी ये गलती

    May 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    By जनकल्याण टाइमMay 19, 2026

    इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी हो…

    फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर चोरी

    May 18, 2026

    नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

    May 18, 2026
    Top Trending

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    By जनकल्याण टाइमMay 19, 2026

    इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का…

    फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर चोरी

    By जनकल्याण टाइमMay 18, 2026

    ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 के घरौंदा अपॉर्टमेंट में बंद फ्लैट को निशाना बनाकर…

    नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

    By जनकल्याण टाइमMay 18, 2026

    सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में पुणे से एक और अभियुक्त…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.