Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Business»हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 455 अंक चढ़ने में सफल, निफ्टी 25000 के पार
    Business

    हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 455 अंक चढ़ने में सफल, निफ्टी 25000 के पार

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स में 455 अंक की बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 455.37 अंक या 0.56 प्रतिशत उछलकर 82,176.45 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 148 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,001.15 पर आ गया।

    घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सोमवार को हरे निशान पर बंद हुए। भारतीय के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की खबर के बाद भारतीय शेयर में तेजी देखी गई। साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से यूरोपीय संघ पर लगे 50 प्रतिशत टैरिफ को 9 जुलाई तक टालने जैसे सकारात्मक रुख ने भी बाजार पर असर डाला। इसके बाद ऑटो और आईटी के शेयरों में उछाल आया।

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 455.37 अंक या 0.56 प्रतिशत उछलकर 82,176.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 771.16 अंक या 0.94 प्रतिशत उछलकर 82,492.24 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 148 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,001.15 पर आ गया। यह 16 मई के बाद से अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।

    सेंसेक्स कंपनियों का कैसा रहा हाल?

    सेंसेक्स के शेयरों में प्रमुख ट्रैक्टर और ऑटो निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा 2.17 फीसदी की तेजी आई। एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, नेस्ले, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टूब्रो और टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा लाभ में रहे। वहीं इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक पिछड़ गए। इटरनल में सबसे ज्यादा 4.51 फीसदी की गिरावट आई।

    भारतीय बाजारों में यह उछाल कई कारणों की वजह से देखा गया। चौथी अर्थव्यवस्था बनने के अलावा भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025 के लिए सरकार को रिकॉर्ड 2.69 लाख करोड़ रुपये का लाभांश देने की घोषणा की। यह 2023-24 की तुलना में 27% अधिक है। इससे भारत को अमेरिकी टैरिफ से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने और पाकिस्तान के साथ संघर्ष के कारण रक्षा पर खर्च बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    अमेरिका के यूरोपीय संघ के साथ अस्थायी टैरिफ समझौते के साथ-साथ डॉलर सूचकांक में गिरावट ने घरेलू बाजारों को लाभ दिया। इनसे पता चलता है कि व्यापार वार्ता रचनात्मक रूप से आगे बढ़ रही है, जिससे बाजार में अस्थिरता को कम करने में मदद मिल सकती है।

    दक्षिण-पश्चिम मानसून का भी भारतीय बाजारों पर पड़ा असर

    जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध विश्लेषक विनोद नायर ने कहा, इन सबके अतिरिक्त दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय से पहले आने और घरेलू बॉन्ड में गिरावट का असर पड़ा है। इसने निवेशकों को जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखने के लिए प्रोत्साहित किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शनिवार को केरल में दस्तक दे दी है। 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर इसका सबसे जल्दी आगमन है। 2009 में 23 मई को मानसून दक्षिणी राज्य में पहुंचा था।

    शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुई

    एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। मध्य सत्र में यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

    वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत बढ़कर 64.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,794.59 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी। शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 769.09 अंक या 0.95 प्रतिशत बढ़कर 81,721.08 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 243.45 अंक या 0.99 प्रतिशत बढ़कर 24,853.15 अंक पर बंद हुआ।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिनेफलक पर उभरता सितारा : भूपेश रसिन
    Next Article संजू और अंशुल थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    June 15, 2026

    अमेरिका-ईरान जंग खत्‍म? शेयर बाजार गदगद… 1700 अंक चढ़ा सेंसेक्‍स, आज 10 लाख करोड़ की कमाई!

    June 12, 2026

    US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी

    June 10, 2026

    शेयर बाजार के लिए आ गई खुशखबरी, सरकार और RBI ने किए कई बड़े ऐलान

    June 5, 2026

    आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 400 अंक लुढ़का, Nifty 23300 अंक के नीचे

    June 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    इंडस्ट्री में एंट्री करने और नाम बनाने का सपना कई लोगों का होता है. लेकिन…

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    इंडस्ट्री में एंट्री करने और नाम बनाने का सपना कई लोगों का…

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    गुरुग्राम के फर्रुखनगर में एक ईंट सप्लायर ने कथित तौर पर अपनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.