Close Menu
    What's Hot

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    June 8, 2026

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    June 8, 2026

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Sports»रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का एलान, वनडे में जारी रखेंगे खेलना
    Sports

    रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का एलान, वनडे में जारी रखेंगे खेलना

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 7, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Rohit Sharma Retirement from Test Cricket: भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। इससे अब सबसे लंबे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर चल रहीं अटकलों पर विराम लग गया है।

    भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। इससे अब सबसे लंबे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर चल रहीं अटकलों पर विराम लग गया है। रोहित टेस्ट प्रारूप में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 67 टेस्ट मुकाबलों में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 40.57 के औसत से 4301 रन बनाए।

    रोहित ने सोशल मीडिया पर किया संन्यास का एलान

    रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान अपने सोशल मीडिया हैंडल से किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी टेस्ट कैप की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा- मैं आप सभी साथियों को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। इस प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं वनडे में भारत के लिए खेलना जारी रखूंगा।

    रोहित टी20 से ले चुके संन्यास

    भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने के बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ इस प्रारूप से संन्यास का एलान कर दिया था। भारत ने यह खिताब दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर अपने नाम किया था। भारतीय टीम को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने के बाद दोनों दिग्गजों ने टी20 से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। अब 38 वर्षीय बल्लेबाज ने क्रिकेट से लंबे प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी है। अब वह सिर्फ वनडे में भारत का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

    इंग्लैंड सीरीज पर मिलेगा भारत को नया टेस्ट कप्तान

    रोहित के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद यह साफ हो गया है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को नया टेस्ट कप्तान मिलेगा। इस दौड़ में जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत सबसे आगे चल रहे हैं। इस सीरीज की शुरुआत जून में होगी।

    खराब दौर से गुजर रहे थे रोहित

    रोहित 2024-25 सीजन के दौरान खराब दौर से गुजरे। उन्होंने 15 मैचों में 10.83 के औसत से 164 रन बनाए। रोहित बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान खराब फॉर्म में थे। इसके बाद वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में अपने बेटे के जन्म के कारण नहीं खेले थे। एडिलेड में हुए दूसरे टेस्ट के दौरान जब रोहित वापस आए तो उन्होंने ओपनिंग नहीं की और यशस्वी जायसवाल तथा केएल राहुल को पारी का आगाज करने भेजा। रोहित की अनुपस्थिति में पहले टेस्ट में यशस्वी और राहुल की जोड़ी ने 201 रनों की साझेदारी की थी।

    ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया संघर्ष

    रोहित छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन संघर्ष करते दिखे। ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट में उन्होंने महज 10 रन बनाए। इसके बाद रोहित ने शीर्ष क्रम में वापसी की, लेकिन वहां भी असफल रहे और मेलबर्न टेस्ट में तीन और नौ रन बनाए। शुभमन गिल को चौथे टेस्ट से बाहर रखा गया था और फिर पांचवें टेस्ट के लिए रोहित की जगह गिल की वापसी हुई थी।

    2022 में संभाली थी कमान

    रोहित शर्मा को 2022 में टेस्ट प्रारूप का नियमित कप्तान बनाया गया था। तब से लेकर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे तक वह क्रिकेट के सबले लंबे प्रारूप में टीम इंडिया के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने 24 टेस्ट खेले और इसमें से सिर्फ 12 टेस्ट में टीम इंडिया को जीत मिली। नौ टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। तीन टेस्ट ड्रॉ रहे।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के हमले से ढहा पाकिस्तान का शेयर बाजार, पाक निवेशकों में दहशत, 6300
    Next Article RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है – “BMW – बर्तन मांजन वाली”
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूटा: ट्रायल्स के सेमीफाइनल में थमा सफर, मीनाक्षी से हारीं

    May 30, 2026

    कुश्ती विवाद: हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती नहीं देगा WFI, बताया- विनेश किस भार वर्ग में पेश कर सकती हैं चुनौती

    May 24, 2026

    आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाईट राइडर्स-गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानिए कैसा बर्ताव करेगी कोलकाता की पिच

    May 15, 2026

    राइजिंग स्टार्स: नेपाल को 7 विकेट से हराया

    February 18, 2026

    पाकिस्तान की नई ‘डिमांड पॉलिटिक्स’! भारत संग T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए रखीं 3 शर्तें, ICC होगी राजी?

    February 9, 2026

    इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में प्रिंस को 481 मेडल

    January 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शराब के नशे में धुत बेटे ने घरेलू विवाद…

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    June 8, 2026

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026
    Top Trending

    बांदा में शराबी बेटे की खौफनाक करतूत, मां ने झगड़े से रोका तो ईंट से सिर कुचलकर किया मर्डर

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शराब के नशे में धुत बेटे…

    कॉन्ट्रैक्ट किलर का अंत: अयोध्या एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह की क्राइम कुंडली

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने रविवार देर…

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    मधु हिन्दी और साउथ फिल्मों की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक ब्रेक…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.