Close Menu
    What's Hot

    अमीषा पटेल के आलीशान घर में लाखों के हैं तकिए, महंगे ब्रांड्स से भरा हर कोना

    March 15, 2026

    ✨ प्रेरणादायक संदेश ✨संत की सीख – जीवन का सच्चा धन✍️ प्रेरणादायक भाषण राजेश भट्ट (Mumbai Bollywood Writer & Director) की कलम से प्रस्तुति:धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer, Mumbai)📰 माध्यम:Jan Kalyan Time News, Mumbai

    March 15, 2026

    अलोकतांत्रिक प्रक्रिया की लोकतंत्र में कोई जगह नहीं’, वांगचुक की हिरासत रद्द होने पर बोले थरूर

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Political»राज ठाकरे को लेकर महाराष्ट्र में शुरू हुई नई अटकलें
    Political

    राज ठाकरे को लेकर महाराष्ट्र में शुरू हुई नई अटकलें

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 15, 2025Updated:May 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से उनके निवास ‘शिवतीर्थ’ पर मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद दोनों दलों के संभावित गठबंधन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. ये अटकलें ऐसे समय में लगाई जा रही है, जब पिछले दिनों राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे से गठजोड़ की बात कही थी.

    राज ठाकरे महायुती का कई मौकों पर समर्थन दे चुके हैं. कई चुनावों में उनकी पार्टी अकेले भी उतरी है. इस बार स्थानीय चुनाव के लिए राज ठाकरे और एकनाथ शिंदे के साथ आने की संभावना जताई जा रही है.

    इन शहरों में भी हो सकता है MNS-शिवसेना का गठबंधन

    खास करके मुंबई महापालिका जितने के लिए दोनों पार्टियां एक साथ आ सकती है. मुंबई के साथ साथ शिवसेना और मनसे के बीच संभावित गठबंधन ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, पुणे, नवी मुंबई, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर जैसे प्रमुख नगर निगम चुनावों पर बड़ा असर डाल सकता है. इन शहरों में दोनों पार्टियों का अच्छा खासा प्रभाव है.

    • बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC): शिवसेना के पास 90 सीटें, मनसे के पास 1 सीट (हालिया रुझानों में मनसे 3 सीटों पर आगे). कुल सीटें: 227
    • ठाणे महानगरपालिका: शिवसेना के पास 67 सीटें, मनसे के पास 0, कुल सीटें: 131
    • कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका: शिवसेना 52, मनसे 9, कुल सीटें: 122
    • नवी मुंबई महानगरपालिका: शिवसेना 38 सीटें, कुल सीटें: 111 (एनसीपी के पास 57 सीटें)
    • नासिक महानगरपालिका: शिवसेना 35, मनसे 5, कुल सीटें: 122

    एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे पुराने सहयोगी रहे हैं, लेकिन दोनों को उद्धव ठाकरे की कार्यप्रणाली पसंद नहीं आई, तो दोनों ने अलग अलग रास्ता ढूंढ लिया. दोनों के विचार हिंदुत्व के हैं, मराठी का मुद्दा अहम रह चुका है. दोनों की कार्यप्रणाली एक जैसी है. एकनाथ शिंदे के उद्धव ठाकरे से दूर जाने के बाद राज ठाकरे से नजदीकियां बढ़ी है.

    अप्रैल 2025: एकनाथ शिंदे, राज ठाकरे के शिवाजी पार्क वाले निवास स्थान पर पहुंचे और डिनर डिप्लोमसी की.

    सितंबर 2024: राज ठाकरे ने मुंबई स्थित मुख्यमंत्री निवास ‘वर्षा’ पर एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. यह बैठक लगभग आधे घंटे तक चली, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई.

    दिसंबर 2023: राज ठाकरे और एकनाथ शिंदे ने ‘वर्षा’ निवास पर मुलाकात की, जिसमें महाराष्ट्र के विभिन्न मुद्दों और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई.

    जुलाई 2023: राज ठाकरे ने शिंदे से ‘वर्षा’ निवास पर मुलाकात की, जिसमें नासिक जिले में किसानों के ऋण और मुंबई के बीडीडी चॉल पुनर्विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

    मार्च 2023: शिंदे ने राज ठाकरे के मुंबई स्थित निवास ‘शिवतीर्थ’ पर शिष्टाचार भेंट की.

    अक्टूबर 2022: बीएमसी चुनावों से पहले, शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एमएनएस के दीपावली कार्यक्रम में भाग लिया, जिसे संभावित राजनीतिक गठजोड़ के संकेत के रूप में देखा गया.

    सितंबर 2022: गणेशोत्सव के अवसर पर, मुख्यमंत्री शिंदे ने राज ठाकरे के निवास पर शिष्टाचार भेंट की. इसे राजनीतिक समीकरणों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना गया.

    फिलहाल एकनाथ शिंदे के मंत्री उदय सामंत और राज ठाकरे के बीच मुलाकात हुई है. अप्रैल 2024 में मनसे ने महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन को बिना शर्त समर्थन दिया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था.

    राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनावों की तैयारी करने को कहा था. ऐसे में शिंदे गुट और ठाकरे की यह हालिया बैठक इस बात की ओर इशारा कर रही है कि गठबंधन को लेकर बातचीत अब भी जारी है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस आलाकमान ने वर्षा गायकवाड़ को लगाई फटकार
    Next Article Sitaare Zaameen Par Star Cast: सितारे जमीन पर के 10 डिसेबल्ड बास्केटबॉल प्लेयर, जो करेंगे गुलशन की नाक में दम
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    अलोकतांत्रिक प्रक्रिया की लोकतंत्र में कोई जगह नहीं’, वांगचुक की हिरासत रद्द होने पर बोले थरूर

    March 14, 2026

    हरियाणा में राज्यसभा चुनाव से पहले ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’? कांग्रेस अपने विधायक बचाने में जुटी

    March 12, 2026

    अचानक राजभवन क्यों पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार? आरिफ मोहम्मद खान से मिले

    March 7, 2026

    नीतीश की सियासत कैसे 21 साल में 360 डिग्री घूम गई… सांसदी छोड़कर सीएम बने थे, अब सीएम पद छोड़कर सांसदी करेंगे

    March 6, 2026

    होली से पहले योगी सरकार का शि‍क्षामि‍त्रों को तोहफा, अब अप्रैल से हर महीने म‍िलेंगे 18000 रुपये

    February 20, 2026

    PM मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता’, ट्रंप के इस बयान पर आई भारत की प्रतिक्रिया

    February 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    अमीषा पटेल के आलीशान घर में लाखों के हैं तकिए, महंगे ब्रांड्स से भरा हर कोना

    By जनकल्याण टाइमMarch 15, 2026

    अमीषा पटेल उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो महंगी लाइफस्टाइल जीने के लिए जानी जाती…

    ✨ प्रेरणादायक संदेश ✨संत की सीख – जीवन का सच्चा धन✍️ प्रेरणादायक भाषण राजेश भट्ट (Mumbai Bollywood Writer & Director) की कलम से प्रस्तुति:धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer, Mumbai)📰 माध्यम:Jan Kalyan Time News, Mumbai

    March 15, 2026

    अलोकतांत्रिक प्रक्रिया की लोकतंत्र में कोई जगह नहीं’, वांगचुक की हिरासत रद्द होने पर बोले थरूर

    March 14, 2026
    Top Trending

    अमीषा पटेल के आलीशान घर में लाखों के हैं तकिए, महंगे ब्रांड्स से भरा हर कोना

    By जनकल्याण टाइमMarch 15, 2026

    अमीषा पटेल उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो महंगी लाइफस्टाइल जीने के…

    ✨ प्रेरणादायक संदेश ✨संत की सीख – जीवन का सच्चा धन✍️ प्रेरणादायक भाषण राजेश भट्ट (Mumbai Bollywood Writer & Director) की कलम से प्रस्तुति:धनंजय राजेश गावडे (Press Photographer, Mumbai)📰 माध्यम:Jan Kalyan Time News, Mumbai

    By जनकल्याण टाइमMarch 15, 2026

    ❤️ जीवन का सच्चा संदेश कहते हैं कि जीवन में सबसे बड़ा…

    अलोकतांत्रिक प्रक्रिया की लोकतंत्र में कोई जगह नहीं’, वांगचुक की हिरासत रद्द होने पर बोले थरूर

    By जनकल्याण टाइमMarch 14, 2026

    केंद्र सरकार ने लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए कानून…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.