Close Menu
    What's Hot

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    June 8, 2026

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    June 7, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»New delhi»‘विकसित भारत – 2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु महाराष्ट्र ‘विकास और विरासत का विज़न’ लेकर पूरी तरह तैयार– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस*
    New delhi

    ‘विकसित भारत – 2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु महाराष्ट्र ‘विकास और विरासत का विज़न’ लेकर पूरी तरह तैयार– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस*

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 25, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पी.वी.आनंदपद्मनाभन


    नई दिल्ली,
    विकसित भारत – 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार और सभी राज्यों के साथ मिलकर महाराष्ट्र ‘विकास और विरासत के विज़न’ को साकार करने के लिए पूरी क्षमता के साथ तैयार है, ऐसा आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यहां कहा। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वर्ष 2030 तक महाराष्ट्र की 52% ऊर्जा आवश्यकताएं हरित स्रोतों से पूरी की जाएंगी। वे यह बात नीति आयोग द्वारा आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

    मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और संकल्पों को मिल रहे समर्थन की विशेष सराहना की और इसके लिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों का आभार व्यक्त किया।

    अपने वक्तव्य की शुरुआत में उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के लिए भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से धन्यवाद और अभिनंदन किया।

    बैठक में मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने 45,500 मेगावाट अतिरिक्त ऊर्जा खरीद के लिए समझौते किए हैं, जिनमें से 36,000 मेगावाट हरित ऊर्जा है। वर्ष 2030 तक राज्य की 52% ऊर्जा हरित स्रोतों से प्राप्त की जाएगी। मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना 2.0 के अंतर्गत 10,000 कृषि फीडरों पर 16,000 मेगावाट की परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें से 1,400 मेगावाट की परियोजनाएं कार्यान्वित हो चुकी हैं। दिसंबर 2026 तक सभी किसानों को दिन में 100% बिजली मिलेगी और वह भी सौर ऊर्जा से। राज्य के 100 गांवों में सौरग्राम योजना शुरू की गई है, जिनमें से 15 गांव पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित हो चुके हैं। पंप स्टोरेज परियोजनाओं के लिए नई नीति बनाई गई है, जिसके तहत 45 परियोजनाओं के लिए 15 विकासकर्ताओं से समझौते हुए हैं। इनकी कुल क्षमता 62,125 मेगावाट होगी और इसमें 3.42 लाख करोड़ रुपये का निवेश तथा 96,190 रोजगार सृजित होने की संभावना है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय नीति के अनुरूप ‘महाराष्ट्र 2047’ का विज़न तीन चरणों में तैयार किया जा रहा है। पहले चरण में 100 दिनों का सुशासन आधारित कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें नागरिक केंद्रित पहलें और जवाबदेही सुनिश्चित की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों ने 700 से अधिक लक्ष्यों को प्राप्त किया। अब 150 दिनों का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें 2047 के लिए दीर्घकालिक, 2035 के लिए मध्यकालिक (जब महाराष्ट्र अपना अमृत महोत्सव मनाएगा) और 2029 के लिए अल्पकालिक 5 वर्षीय विज़न बनाया जा रहा है। वर्तमान अर्थव्यवस्था को 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर और 2047 तक 5 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य भी सरकार ने रखा है।

    मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र को भारत का निवेश मैगनेट बताते हुए कहा कि 2024-25 की पहली तिमाही में राज्य ने 1.39 लाख करोड़ रुपये की विदेशी निवेश प्राप्त की — जो देश में सर्वाधिक है। दावोस वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम में राज्य ने 15.96 लाख करोड़ रुपये के एमओयू किए, जिनमें से 50% पर कार्य शुरू हो चुका है। यह निवेश मुख्य रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों में हो रहा है।

    नीति आयोग के मार्गदर्शन में मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) को ग्रोथ हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक इस क्षेत्र को 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से विशेष वित्तीय सहायता की अपेक्षा जताई। टियर-2 और टियर-3 शहरों में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि: गडचिरोली को स्टील सिटी, नागपुर को डिफेन्स हब, अमरावती में टेक्सटाइल क्लस्टर, छत्रपति संभाजीनगर में ईवी उत्पादन हब, औरिक सिटी, रायगढ़ जिले के दिघी में स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी की स्थापना की जा रही है।

    एमएसएमई क्षेत्र में महाराष्ट्र सबसे आगे है, जहां 60 लाख से अधिक उद्यम राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकृत हैं — जो देश में सबसे अधिक है। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस और मुख्यमंत्री रोजगार निर्माण योजना के माध्यम से 2 लाख उद्यमियों को लाभ मिला है। हाल ही में मुंबई में आयोजित वेव्हज परिषद के दौरान दो वैश्विक स्टूडियो के लिए 5000 करोड़ रुपये के एमओयू हुए। इसके अलावा, मुंबई में IICCT की स्थापना, NSE में वेव्हज इंडेक्स का शुभारंभ, और यॉर्क विश्वविद्यालय एवं पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय से समझौते भी किए गए हैं।

    अंत में मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के नाशिक सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए केंद्र सरकार से मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता अवश्य प्राप्त होगी।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाइड्रो पावर प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार केस
    Next Article RLG प्रोडक्शन प्रस्तुत करता है – बी. आशीष का प्रेरणादायक संदेश”तू खुद की खोज कर – तू ज़िंदा है अभी!”
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    CJI ने कहा कि दुनिया में हर व्यक्ति वकील बनने के योग्य हो सकता है

    May 16, 2026

    राजनीतिक विज्ञापन : एलजी ने मुख्य सचिव को ‘आप’ से 97 करोड़ रुपये वसूलने का आदेश दिया

    November 8, 2025

    जल्द लॉन्च होगा बीएएस का पहला मॉड्यूल’6 बीएचके अपार्टमेंट’ जैसा दिखेगा भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन

    September 26, 2025

    देश के अंदर ट्रेन से सामान भेजना सबसे सस्ता भारत की लॉजिस्टिक लागत में आई कमी

    September 26, 2025

    बाढ़ पीड़ितों की मदद में आगे आई जमीयत, मौलाना मदनी बोले- धर्म नहीं देखते

    September 22, 2025

    हत्या के मामले में गैंग्सटर छोटा राजन को दी गई जमानत रद्द

    September 18, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    मधु हिन्दी और साउथ फिल्मों की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक ब्रेक के बाद उन्होंने…

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    June 7, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026
    Top Trending

    नाना पाटेकर ने मारा थप्पड़-निकले आंसू, गुस्साई एक्ट्रेस, बोली- मैंने भी उन्हें मारा

    By जनकल्याण टाइमJune 8, 2026

    मधु हिन्दी और साउथ फिल्मों की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक ब्रेक…

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई,राज्यभरात शिवसेनेच्या विस्ताराला वेग मिळत असल्याचे चित्र पुन्हा एकदा समोर आले असून…

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में मौजूद सत्यं अपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.