Close Menu
    What's Hot

    ✨🌺 “श्रद्धा, सबूरी और विश्वास का प्रतीक — साईं बाबा की दिव्य प्रेरणा” 🌺🕉️ EXCLUSIVE MOTIVATIONAL STORY | MUMBAI SPECIAL REPORT🔥 Motivation By Bollywood Writer & Director Rajesh Bhatt Saab📸 Press Photographer : Dhananjay Rajesh Gavade📰 Jan Kalyan Time News Mumbai के माध्यम से विशेष प्रस्तुति

    May 13, 2026

    🔥👑 “BJP का OFFER ठुकराने वाले THALAPATHY VIJAY ने राजनीति में रचा इतिहास!” 👑🔥🎬 सिनेमा के MASS HERO से जनता के SUPER LEADER बनने तक का सफर!

    May 13, 2026

    अरिजीत ने किया प्रीतम को फोन, कर दिया रिटायरमेंट का ऐलान, ऐसी क्या हुई बात?

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»India»प्रधानमंत्री मोदी का ‘महा’दौरा
    India

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘महा’दौरा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 28, 2025Updated:March 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को नागपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक जाएंगे और माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर के विस्तार भवन की आधारशिला रखेंगे। मोदी नागपुर के रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर भी जाएंगे, जहां आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक एम. एस. गोलवलकर का स्मारक भी स्थित है। इसके अलावा, वे दीक्षाभूमि भी जाएंगे, जहां 1956 में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म ग्रहण किया था। प्रधानमंत्री मोदी सोलर एक्सप्लोसिव प्लांट का भी दौरा करेंगे। इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे।

    भव्य स्वागत की तैयारी
    महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुल ने गुरुवार को ये जानकारी दी। बावनकुले ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शहर के 47 चौराहों पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

    प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार हेडगेवार स्मारक जाएंगे मोदी
    आरएसएस के इतिहासकारों के अनुसार, ये पहला मौका है जब कोई प्रधानमंत्री डॉ. हेडगवार स्मृति मंदिर परिसर का दौरा करेगा। वर्ष 2007 में अटल बिहारी वाजपेई यहां आए थे लेकिन उस वक्त वो प्रधानमंत्री नहीं थे। मोदी प्रचारक के तौर पर यहां पहले आ चुके हैं लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में ये उनका पहला दौरा है। 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी और संघ प्रमुख भागवत की ये तीसरी, और 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद सार्वजनिक तौर पर मुलाकात वाला ये पहला कार्यक्रम होगा – और ये पहला मौका होगा, जब देश का कोई प्रधानमंत्री आरएसएस के मुख्यालय में जा रहा हो. ठीक पहले, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के भी नागपुर दौरे की काफी चर्चा रही. और हां, प्रधानमंत्री बनने के बाद ये पहली बार है, जब नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के किसी दफ्तर में जाएंगे, जबकि मुख्यधारा की राजनीति में आने से पहले वो संघ में ही काम करते थे.
    मोदी का ये दौरा ऐसे वक्त हो रहा है, जब संघ और बीजेपी के बीच सबकुछ पहले जैसा नहीं हो सका है, और अगले ही महीने बीजेपी का नया अध्यक्ष चुना जाना है. संघ और बीजेपी के बीच टकराव की नौबत मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक बयान के बाद आई जब वो पार्टी को चुनाव जीतने के लिए हर तरह से सक्षम बता बैठे, यानी संघ की मदद की कोई जरूरत नहीं रही. खैर जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नागपुर में कार्यक्रम है, उसी दिन गुड़ी पड़वा है. मराठी नववर्ष के शुरू होने का दिन. अव्वल तो प्रधानमंत्री मोदी वहां माधव नेत्र चिकित्सालय की नींव रखने वाले हैं, लेकिन राजनीतिक महत्व तो मोहन भागवत सहित संघ नेताओं से बंद कमरों में होने वाली बैठक है. ये मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब जल्दी ही बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलने वाला है. और सब लोग ये भी जानते हैं कि संघ की हरी झंडी के बगैर बीजेपी अध्यक्ष कोई नहीं बन सकता. बीजेपी अध्यक्ष के नाम पर चर्चा के अलावा संघ मुख्यालय बैठक में जनसंख्या नीति और धर्मांतरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमूवी लवर के लिए आमिर खान ने लॉन्च किया ‘आमिर खान टॉकीज
    Next Article राज्य ग्राहक हेल्पलाइन बंद
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🚨 BREAKING NEWS 🚨छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र में अतिक्रमण कार्रवाई के बाद महिलाओं का दर्दनाक हाल! Exclusive Report – Deputy Editor P.V Anand | मुंबई

    May 8, 2026

    🚨 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई📍 दिल्ली से बड़ी खबर दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जज अमन कुमार शर्मा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद न्याय व्यवस्था और प्रशासन पर कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

    May 5, 2026

    KDMC लाच सापळा कार्यवाही

    May 1, 2026

    🔥 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई 🔥📍 स्थान: Mumbai🚨 “Mumbai Police की बड़ी कार्रवाई – आम जनता की आवाज़ सुनी गई”

    April 26, 2026

    कोपरीतील मलनिस्सारणप्रकल्प ठरला पांढरा हत्ती!

    April 25, 2026

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    April 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    ✨🌺 “श्रद्धा, सबूरी और विश्वास का प्रतीक — साईं बाबा की दिव्य प्रेरणा” 🌺🕉️ EXCLUSIVE MOTIVATIONAL STORY | MUMBAI SPECIAL REPORT🔥 Motivation By Bollywood Writer & Director Rajesh Bhatt Saab📸 Press Photographer : Dhananjay Rajesh Gavade📰 Jan Kalyan Time News Mumbai के माध्यम से विशेष प्रस्तुति

    By जनकल्याण टाइमMay 13, 2026

    साईं बाबा केवल एक संत नहीं थे…बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, उम्मीद और आत्मविश्वास की…

    🔥👑 “BJP का OFFER ठुकराने वाले THALAPATHY VIJAY ने राजनीति में रचा इतिहास!” 👑🔥🎬 सिनेमा के MASS HERO से जनता के SUPER LEADER बनने तक का सफर!

    May 13, 2026

    अरिजीत ने किया प्रीतम को फोन, कर दिया रिटायरमेंट का ऐलान, ऐसी क्या हुई बात?

    May 12, 2026
    Top Trending

    ✨🌺 “श्रद्धा, सबूरी और विश्वास का प्रतीक — साईं बाबा की दिव्य प्रेरणा” 🌺🕉️ EXCLUSIVE MOTIVATIONAL STORY | MUMBAI SPECIAL REPORT🔥 Motivation By Bollywood Writer & Director Rajesh Bhatt Saab📸 Press Photographer : Dhananjay Rajesh Gavade📰 Jan Kalyan Time News Mumbai के माध्यम से विशेष प्रस्तुति

    By जनकल्याण टाइमMay 13, 2026

    साईं बाबा केवल एक संत नहीं थे…बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, उम्मीद…

    🔥👑 “BJP का OFFER ठुकराने वाले THALAPATHY VIJAY ने राजनीति में रचा इतिहास!” 👑🔥🎬 सिनेमा के MASS HERO से जनता के SUPER LEADER बनने तक का सफर!

    By जनकल्याण टाइमMay 13, 2026

    दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाने वाले Thalapathy…

    अरिजीत ने किया प्रीतम को फोन, कर दिया रिटायरमेंट का ऐलान, ऐसी क्या हुई बात?

    By जनकल्याण टाइमMay 12, 2026

    अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने पर प्रीतम चक्रवर्ती ने…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.