Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की युवती से मारपीट, पुलिस हिरासत में 4 नाबालिग आरोपी

    March 10, 2026

    पापा बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा, मैटरनिटी शूट में दिखी खुशी, हुए रोमांटिक

    March 10, 2026

    🌼 “साईं का आशीर्वाद – खुशियों और कृपा का संदेश”✨ प्रेरणादायक संदेश मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt की ओर से जन-जन के लिए प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Crime»हिलते दांत, झूलती त्‍वचा, 15 दिन पहले हो चुकी थी सौरभ की हत्‍या, जानिए पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में क्‍या है
    Crime

    हिलते दांत, झूलती त्‍वचा, 15 दिन पहले हो चुकी थी सौरभ की हत्‍या, जानिए पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में क्‍या है

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पोस्‍टमॉर्टम करने वाले डॉक्‍टरों की टीम ने बताया कि शव की हालत बेहद डरावनी थी। सौरभ की गर्दन धड़ से अलग कर दी गई थी। दोनों हाथ कलाइयों से कटे हुए थे और शरीर का बाकी हिस्सा भी अलग पड़ा था। यही नहीं, शरीर को छोटा करने के लिए उसके पैर पीछे की ओर मोड़ दिए गए थे, जो कठोर हो चुके थे।

    रामबाबू मित्‍तल, मेरठ: मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी सौरभ राजपूत की नृशंस हत्‍या ने हर किसी को भौचक्‍का कर रखा है। सौरभ हत्‍याकांड में पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी शव देखकर हैरान हो गए। डॉक्टर बोले- सौरभ के साथ जो हुआ, वह बहुत ज्यादा भयावह था। चाकू के तीन वार सीधे उसके दिल पर किए गए थे, जिससे उसका हृदय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्‍होंने आज तक ऐसा पोस्टमार्टम किसी शव का नहीं किया।

    पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि सौरभ की हत्‍या दो हफ्ते पहले ही की जा चुकी थी। उसके शव को जलाने का भी प्रयास हुआ था। डॉक्‍टरों ने बताया कि शव की त्‍वचा लटकी हुई थी और सारे दांत हिल रहे थे। मेरठ के सीएमओ डॉक्‍टर अशोक कटारिया ने बताया कि उन्‍होंने अपने 30 साल के करियर में ऐसा केस कभी नहीं देखा। पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने बताया कि मेरठ मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में हर साल करीब 1500 से 1800 शवों का पोस्टमार्टम होता है। इनमें से 700 से 800 पोस्टमार्टम में वे खुद शामिल रहते हैं, लेकिन सौरभ का मामला अपने आप में अनोखा और बेहद खौफनाक था। शुरू में यह सामान्य मामला लग रहा था, लेकिन जब शव को देखा गया तो सब सन्न रह गए।

    शरीर के टुकड़े-टुकड़े, दिल पर गहरे वार

    टीम ने बताया कि शव की हालत बेहद डरावनी थी। सौरभ की गर्दन धड़ से अलग कर दी गई थी। दोनों हाथ कलाइयों से कटे हुए थे और शरीर का बाकी हिस्सा भी अलग पड़ा था। यही नहीं, शरीर को छोटा करने के लिए उसके पैर पीछे की ओर मोड़ दिए गए थे, जो कठोर हो चुके थे और उन्हें सीधा करना नामुमकिन था। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि दिल पर चाकू के इतने गहरे वार किए गए थे कि वे अंदर तक चले गए थे। इससे साफ था कि वार बहुत ताकत से किए गए थे। करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम चला, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

    डॉक्टर भी रह गए सदमे में

    टीम ने बताया कि वे सालों से पोस्टमार्टम कर रहे हैं और ज्यादातर मामलों में उन्हें भावनात्मक रूप से प्रभावित नहीं होना पड़ता। लेकिन सौरभ के साथ जिस तरह की क्रूरता की गई थी, उसने उन्हें भी झकझोर कर रख दिया। घर जाने के बाद भी उनके दिमाग में वही शव घूमता रहा। डॉक्टरों के मन में यह सवाल लगातार उठता रहा कि कोई पत्नी इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है?

    https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनहीं रहे गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता राकेश पाण्डेय
    Next Article Sur Jyotsna National Music Awards Presented by CM Phadnavis
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की युवती से मारपीट, पुलिस हिरासत में 4 नाबालिग आरोपी

    March 10, 2026

    रंग नहीं पुराने झगड़े में खेली गई खूल की होली, दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

    March 8, 2026

    नफरत, दुश्मनी या जलन… उलझी कनाडा में नैंसी ग्रेवाल के मर्डर की गुत्थी, कत्ल और कातिल का सच तलाश रही पुलिस

    March 6, 2026

    रांची में शराब की दुकान पर 5 राउंड फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुए बेखौफ अपराधी, तलाश में जुटी पुलिस

    March 4, 2026

    ISI की साजिश या फर्जी एनकाउंटर? गुरदासपुर डबल मर्डर के बाद 19 साल के रंजीत की मौत पर उठे सवाल

    February 28, 2026

    लखनऊ हत्याकांड: रिमांड पर ‘कातिल’ बेटा, बहन की भूमिका संदिग्ध, DCP का अहम खुलासा

    February 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की युवती से मारपीट, पुलिस हिरासत में 4 नाबालिग आरोपी

    By जनकल्याण टाइमMarch 10, 2026

    दिल्ली में मणिपुर की एक युवती के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया…

    पापा बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा, मैटरनिटी शूट में दिखी खुशी, हुए रोमांटिक

    March 10, 2026

    🌼 “साईं का आशीर्वाद – खुशियों और कृपा का संदेश”✨ प्रेरणादायक संदेश मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt की ओर से जन-जन के लिए प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    March 10, 2026
    Top Trending

    दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की युवती से मारपीट, पुलिस हिरासत में 4 नाबालिग आरोपी

    By जनकल्याण टाइमMarch 10, 2026

    दिल्ली में मणिपुर की एक युवती के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का…

    पापा बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा, मैटरनिटी शूट में दिखी खुशी, हुए रोमांटिक

    By जनकल्याण टाइमMarch 10, 2026

    बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द ही पापा बनने वाले हैं. रणदीप की…

    🌼 “साईं का आशीर्वाद – खुशियों और कृपा का संदेश”✨ प्रेरणादायक संदेश मुंबई के प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt की ओर से जन-जन के लिए प्रस्तुति – धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर माध्यम – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    By जनकल्याण टाइमMarch 10, 2026

    🙏 संदेश की भावना जब भी हम भगवान और संतों की तस्वीरों…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.