Close Menu
    What's Hot

    3000 करोड़ के पार हुई ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी, कुणाल कोहली बोले- इंडस्ट्री को लगा था फ्लॉप होगी फिल्म

    April 15, 2026

    🇮🇳 देश में उठती आवाज — “अब हर नागरिक अपने हक का हकदार है!” | Jan Kalyan Time News Mumbai विशेष रिपोर्ट 🔥Jan Kalyan Time News की खास प्रस्तुति Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    April 15, 2026

    🔥🌺 “श्रद्धा का जादू, सबूरी की ताकत – साईं का दिव्य संदेश जो बदल दे आपकी जिंदगी!” 🌺🔥✨ Sai कृपा से हर अंधेरा होगा रोशन | Faith + Patience = Success ✨📿🌹 “जब दिल से पुकारोगे… साईं हर मुश्किल आसान कर देंगे!” 🌹📿

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»mumbai»चुनाव प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के ठोस कदम
    mumbai

    चुनाव प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के ठोस कदम

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 23, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पी.वी.आनंदपद्मनाभन

    मुंबई,
    भारत के 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के रूप में श्री ज्ञानेश कुमार ने कार्यभार संभालने के एक महीने के अंदर, उनके नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर समस्त चुनाव प्रणाली को बीएलओ स्तर तक सुदृढ़ बनाने के लिए सभी मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने और मतदान केंद्रों पर उन्हें बेहतर अनुभव देने के लिए ठोस कदम उठाए। मुख्य भागीदार माने जाने वाले राजनीतिक दलों को इस प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है, ऐसी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग ने दी है।

    मतदाता सूची का नियमित अद्यतन
    आयोग ने स्पष्ट किया है कि 100 करोड़ मतदाता लोकतंत्र की नींव हैं। ‘यूआईडीएआई’ और ‘ईसीआई’ के विशेषज्ञों के बीच तकनीकी परामर्श जल्द ही शुरू किया जाएगा। एक मतदाता अपने तय मतदान केंद्र पर मतदान कर सके, इस बात को ध्यान में रखते हुए आयोग ने देशभर में ईपीआईसी नंबरों में डुप्लिकेट खत्म करने का फैसला लिया है और दशकों से चली आ रही इस समस्या को सुलझाने का निर्णय किया है। मतदाता सूची का नियमित अद्यतन जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिकारियों के साथ समन्वय में सुदृढ़ किया जा रहा है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार, आयोग ने राजनीतिक दलों से स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची के मसौदे में किसी भी समावेश या नाम हटाने की प्रक्रिया संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत अपील प्रक्रिया द्वारा नियंत्रित होती है। यदि ऐसे अपील नहीं मिलते हैं, तो ईआरओ द्वारा तैयार की गई सूची प्रभावी मानी जाएगी। 7 मार्च 2025 को ईसीआई ने स्पष्ट किया था कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) प्रक्रिया के बाद केवल 89 पहले अपील और एक द्वितीय अपील दाखिल की गई थीं।

    ग्रामीण मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित
    सभी पात्र नागरिकों की 100% पंजीकरण सुनिश्चित करना, मतदान की सुविधा प्रदान करना और मतदान का सुखद अनुभव देना, भारत निर्वाचन आयोग का मुख्य उद्देश्य है। यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर 1,200 से अधिक मतदाता न हों और ये 2 किमी के भीतर स्थित हों। यहां तक कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर भी बुनियादी सुविधाएं (एएमएफ) सुनिश्चित की जाएंगी। शहरी क्षेत्रों में मतदान के प्रति उदासीनता को खत्म करने और भागीदारी बढ़ाने के लिए उच्च इमारतों के समूह और हाउसिंग सोसाइटी में भी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

    प्रशिक्षण पर जोर
    1 करोड़ चुनाव कर्मचारियों के व्यापक और क्षमता विकास हेतु एक अहम कदम के रूप में, 4 और 5 मार्च को नई दिल्ली के ‘आईआईआईडीईएम’ में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ की दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के डीईओ और ईआरओ ने भाग लिया। इस बैठक में पूरी चुनाव प्रणाली को ऊर्जा देने के लिए 28 भागीदारों की जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया, जिन्हें संविधान, चुनाव कानून और ईसीआई द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार तय किया गया। चुनाव हैंडबुक और निर्देश पुस्तिकाओं को नए बदलावों के साथ समन्वित किया जाएगा। कई भारतीय भाषाओं में डिजिटल प्रशिक्षण सामग्री तैयार की जा रही है, ताकि कर्मचारियों का प्रभावी प्रशिक्षण हो सके। एनिमेटेड वीडियो और एकीकृत डैशबोर्ड के माध्यम से प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। भविष्य में बीएलओ को प्रशिक्षित करने के लिए एक प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित किया जा रहा है।

    सर्वदलीय बैठकों का नियमित आयोजन
    चुनाव प्रक्रिया के सभी पहलुओं में राजनीतिक दलों की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 4 मार्च को सीईओ बैठक में सभी 36 सीईओ, 788 डीईओ और 4,123 ईआरओ को निर्देश दिया कि सर्वदलीय बैठकों का नियमित आयोजन करें। देशभर में ऐसी बैठकें राजनीतिक दलों द्वारा उठाई गई लंबित और उभरती समस्याओं के समाधान में मदद करेंगी। यह प्रक्रिया 31 मार्च 2025 तक पूरे भारत में पूरी की जाएगी। मतदाता सूची में दावे और आपत्तियों से संबंधित प्रक्रियाओं के प्रशिक्षण के लिए आयोग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और उनके नियुक्त बीएलओ को प्रशिक्षण देने का अवसर प्रदान किया है, जिसका राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है। ‘ईसीआई’ ने चुनाव से संबंधित अन्य पहलुओं पर सभी राजनीतिक दलों से 30 अप्रैल 2025 तक सुझाव मांगे हैं। राजनीतिक दलों को आयोग से दिल्ली में सामूहिक रूप से मिलने का निमंत्रण भी दिया गया है।

    इन ठोस और दूरगामी उपायों के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। ऐसा भारत निर्वाचन आयोग ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेख किया है।

    https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleEmpowerment of Disabled Individuals Through Various Schemes – CM Devendra Fadnavis
    Next Article सुशांत सिंह राजपूत केस
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – बैसाखी 2026 विशेष संदेश ✨📰🗣️ प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (Press Photographer)🎬 संदेश: बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट (मुंबई)

    April 14, 2026

    JAN KALYAN TIME NEWS, MUMBAI Special Report | Margao (Madgaon), Goa Under the Direction of Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    February 11, 2026

    मुंबई पुलिस की तत्परता और ईमानदारी को सलाम साइबर फ्रॉड के शिकार नागरिक को पूरी रकम वापस दिलाकर पेश की मिसाल मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    February 7, 2026

    मुंबई पुलिस की तत्परता और ईमानदारी को सलाम साइबर फ्रॉड के शिकार नागरिक को पूरी रकम वापस दिलाकर पेश की मिसाल मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    February 7, 2026

    📰 TITLE: ‘ख़ुदा गवाह’ से मशहूर अभिनेता अली ख़ान साहब ने पेश की सच्ची देश भक्ति की मिसाल Jan Kalyan Time News | मुंबई आज के विशेष दिन पर बॉलीवुड अभिनेता अली ख़ान साहब ने अपने कर्मों से देश भक्ति की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने फ़िल्मी दुनिया से लेकर आम जनता तक को गर्व से भर दिया।

    January 26, 2026

    📰 NEWS UPDATE — Jan Kalyan Time News, Mumbai देश की बात — श्री Naresh V. Patel जी के साथ Special Conversation by Bollywood Actor & Stand-up Comedian B. Ashish रिपोर्ट : धनंजय राजेश गावडे प्रेस फ़ोटोग्राफ़र — Jan Kalyan Time News

    December 10, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    3000 करोड़ के पार हुई ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी, कुणाल कोहली बोले- इंडस्ट्री को लगा था फ्लॉप होगी फिल्म

    By जनकल्याण टाइमApril 15, 2026

    कुणाल कोहली ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के सक्सेस पर बात की है. उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री…

    🇮🇳 देश में उठती आवाज — “अब हर नागरिक अपने हक का हकदार है!” | Jan Kalyan Time News Mumbai विशेष रिपोर्ट 🔥Jan Kalyan Time News की खास प्रस्तुति Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    April 15, 2026

    🔥🌺 “श्रद्धा का जादू, सबूरी की ताकत – साईं का दिव्य संदेश जो बदल दे आपकी जिंदगी!” 🌺🔥✨ Sai कृपा से हर अंधेरा होगा रोशन | Faith + Patience = Success ✨📿🌹 “जब दिल से पुकारोगे… साईं हर मुश्किल आसान कर देंगे!” 🌹📿

    April 15, 2026
    Top Trending

    3000 करोड़ के पार हुई ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी, कुणाल कोहली बोले- इंडस्ट्री को लगा था फ्लॉप होगी फिल्म

    By जनकल्याण टाइमApril 15, 2026

    कुणाल कोहली ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के सक्सेस पर बात की है.…

    🇮🇳 देश में उठती आवाज — “अब हर नागरिक अपने हक का हकदार है!” | Jan Kalyan Time News Mumbai विशेष रिपोर्ट 🔥Jan Kalyan Time News की खास प्रस्तुति Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    By जनकल्याण टाइमApril 15, 2026

    आज भारत के कोने-कोने से एक ही आवाज उठ रही है—👉 “हमें…

    🔥🌺 “श्रद्धा का जादू, सबूरी की ताकत – साईं का दिव्य संदेश जो बदल दे आपकी जिंदगी!” 🌺🔥✨ Sai कृपा से हर अंधेरा होगा रोशन | Faith + Patience = Success ✨📿🌹 “जब दिल से पुकारोगे… साईं हर मुश्किल आसान कर देंगे!” 🌹📿

    By जनकल्याण टाइमApril 15, 2026

    🌺 श्रद्धा और सबूरी का अमर संदेश 🌺(एक प्रेरणादायक भाषण – बॉलीवुड…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.