Close Menu
    What's Hot

    🎙️ जनकल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई – विशेष प्रेरणादायक प्रस्तुति🌐 Official Website: jankalyantime.in📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) 🎥 DOP: परेश पटेल🌟 “सबका मालिक एक – जीवन का सच्चा मार्ग”

    April 24, 2026

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    April 24, 2026

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»maharashtra»BMC चुनाव से पहले राज ठाकरे ने मनसे में किया बड़े बदलाव
    maharashtra

    BMC चुनाव से पहले राज ठाकरे ने मनसे में किया बड़े बदलाव

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Raj Thackeray Changes In MNS: आगामी मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. भले ही चुनाव की तारीखों की घोषणा अब तक नहीं हुई हो, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल के अंत तक चुनाव संपन्न हो सकते हैं. 

    इसको ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने भी संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाए हैं. पार्टी के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने MNS में बड़े स्तर पर बदलाव करते हुए कई नए पदों की घोषणा और महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की नियुक्ति की है.

    राज ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक
    राज ठाकरे की अध्यक्षता में मुंबई में MNS के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में आगामी BMC चुनाव को लेकर गहन समीक्षा की गई और संगठन को मजबूती देने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए. बैठक के दौरान पार्टी के सांगठनिक ढांचे को पुनर्गठित किया गया और नए पदों की घोषणा की गई.

    अमित ठाकरे को बड़ी जिम्मेदारी
    राज ठाकरे ने अपने बेटे अमित ठाकरे को MNS के सभी शाखा अध्यक्षों की जिम्मेदारी सौंपी है. अमित ठाकरे को पहली बार इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिससे MNS के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है.

    संदीप देशपांडे बने मुंबई शहर अध्यक्ष
    MNS के वरिष्ठ नेता संदीप देशपांडे को मुंबई शहर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है. यह पद MNS के इतिहास में पहली बार बनाया गया है, जिससे इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है. पदभार संभालने के बाद संदीप देशपांडे ने मीडिया से बातचीत में कहा, “इस पद की जिम्मेदारी पाकर गर्व महसूस कर रहा हूं, लेकिन साथ ही यह एक बड़ी चुनौती भी है. आगामी BMC चुनाव में मनसे को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगा.”

    MNS संगठन में कई अन्य बड़े बदलाव किए गए हैं. यशवंत किलेदार को कोलाबा से माहिम और शिव खंड क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कुणाल मैनकर को पश्चिमी मंडल का प्रभारी बनाया गया है. योगेश सावंत को पूर्वी मंडल की जिम्मेदारी दी गई है. नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद सभी पदाधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र की पूरी जानकारी दी जाएगी और चुनावी तैयारियों को गति देने के निर्देश दिए गए हैं.

    MNS की चुनावी रणनीति तेज
    MNS ने आगामी BMC चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद अब MNS अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. नई नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में भी जोश देखने को मिल रहा है, जिससे आगामी चुनाव में MNS के प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहैबिटेट स्टूडियो पर फिर BMC की कार्रवाई
    Next Article किस वजह से टूटा था बीजेपी-शिवसेना गठबंधन?
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    महाराष्ट्र में बंजारा समुदाय की ST का दर्जा देने की मांग

    September 16, 2025

    श्रीभुवन में रंगारंग मिरव रैली के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

    August 9, 2025

    हट्टी ग्रामपंचायत क्षेत्र में जर्जर बिजली पोल और अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर ग्रामपंचायत ने महावितरण विभाग को सौंपा निवेदन

    August 2, 2025

    ग्रामसेवा में जुटे सचिव रामू महाजन – गाँव में जाकर जानी समस्याएँ

    August 1, 2025

    सुरगाना ग्रामीण रुग्णालय में लापरवाही की हद: न सफाई, न सुरक्षा, न व्यवस्था!

    July 24, 2025

    मुंबई पुलिस और जीएमसीएल नशा मुक्त महाराष्ट्र मिशन को आगे बढ़ाने की दिशा में अग्रसर…….!

    June 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🎙️ जनकल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई – विशेष प्रेरणादायक प्रस्तुति🌐 Official Website: jankalyantime.in📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) 🎥 DOP: परेश पटेल🌟 “सबका मालिक एक – जीवन का सच्चा मार्ग”

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    दोस्तों,आज की इस तेज़ रफ्तार और तनाव भरी दुनिया में इंसान जितना आगे बढ़ रहा…

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    April 24, 2026

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    April 23, 2026
    Top Trending

    🎙️ जनकल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई – विशेष प्रेरणादायक प्रस्तुति🌐 Official Website: jankalyantime.in📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) 🎥 DOP: परेश पटेल🌟 “सबका मालिक एक – जीवन का सच्चा मार्ग”

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    दोस्तों,आज की इस तेज़ रफ्तार और तनाव भरी दुनिया में इंसान जितना…

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    आज के दौर में जहां लोग अपने वादों को भूल जाते हैं,…

    📰 जनकल्याण टाइम्स – विशेष रिपोर्ट🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: अकेली महिला ने पुलिस को सड़क पर सिखाया सबक!

    By जनकल्याण टाइमApril 23, 2026

    👉 क्या है पूरा मामला? (विस्तार से) महाराष्ट्र के एक व्यस्त इलाके…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.