Close Menu
    What's Hot

    हिरक महोत्सवी वर्धापन दिना सोहळ्यानिमित्त शिवसेनेचे मुंबईत जोरदार शक्तिप्रदर्शन

    June 20, 2026

    बुल-बेयर में तगड़ी फाइट, IT स्टॉक रेड, लेकिन ये शेयर दिखा रहे दम

    June 19, 2026

    55 मोबाइल जमीन पर पटके और बोले- अब नहीं करेंगे अपराध, नूंह के गांव ने पेश की मिसाल

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»ओरी पर भड़के अभिनेता शार्दुल पंडित, बोले- सेलेब्रिटी होने का मतलब ये नहीं कुछ भी करो
    entertainment

    ओरी पर भड़के अभिनेता शार्दुल पंडित, बोले- सेलेब्रिटी होने का मतलब ये नहीं कुछ भी करो

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी के खिलाफ 16 मार्च को जम्मू-कश्मीर में शिकायत दर्ज हुई थी।उन्हें माता वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित एक होटल में शराब पीते पाया गया था, जबकि वहां शराब पीने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।अब जाने-माने अभिनेता शार्दुल पंडित ने ओरी की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की है।

    मैं ओरी के इस कृत्य के खिलाफ हूं”

    शार्दुल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर कहा, “ओरी और उनके 7 साथियों के खिलाफ शराब पीने पर शिकायत दर्ज हुई थी और ओरी वहां से भाग गए थे। हो सकता है इस वीडियो के बाद ओरी मेरे पॉडकास्ट में कभी नहीं आएं, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि मैं ओरी के नहीं, बल्कि इस कृत्य के खिलाफ हूं।”उन्होंने आगे कहा, “लोग कहते हैं कि मीडिया ट्रायल पूरी तरह से गलत है, और मैं इससे सहमत हूं।”

    क्या सेलेब्रिटी होने से ‘हॉल पास’ मिल जाता है?- शार्दुल

    अभिनेता बोले, “कोई दूसरा व्यक्ति कह सकता है कि यह आदमी एक सेलिब्रिटी है। तभी लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं और इसलिए सरकार जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया दे रही है, लेकिन क्या सेलिब्रिटी होने से आपको सच में ‘हॉल पास’ मिल जाता है, जहां सब कुछ करने की इजाजत है? मेरा मां कहा करती थीं चाहे आप किसी धर्म को मानते हों या नहीं, अगर कोई और उसका पालन करता है तो आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।”

    शार्दुल बोले- क्या किसी और देश में बच जाते ये लोग?

    शार्दुल ने कहा, “मेरा सवाल यह है कि लोग अक्सर कहते हैं कि भारत में लोग जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन क्या यही लोग ऐसी हरकतें किसी दूसरे देश में जाकर किसी धार्मिक स्थल पर कर सकते हैं? आप इस बारे में क्या सोचते हैं?”शार्दुल का वीडियो चर्चा में हैं और इसके सामने आने के बाद से कई लोग उनका समर्थन करते हुए उनकी सराहना कर रहे हैं, साथ-ही-साथ ओरी की हरकत पर भड़क रहे हैं।

    क्या है मामला?

    ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में शिकायत दर्ज हुई थी। वो अपने 7 साथियों के साथ कटरा के एक होटल में शराब पीते पकड़ गए थे।हालांकि, उन्हें पहले ही स्पष्ट रूप से बताया गया था कि वो इलाका माता वैष्णो देवी मंदिर के पास है और वहां शराब व मांसाहार सख्त रूप से वर्जित है।उन पर जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन करने और कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

    कौन हैं शार्दुल पंडित?

    बंदनी’, ‘कितनी मोहब्बत है’, ‘सिद्धी विनायक’ और ‘बिग बॉस’ जैसे शोज में दिख चुके शार्दुल टीवी अभिनेता होने के साथ गायक और RJ भी हैं। रेडियो पर लगातार 19 घंटे तक परफॉर्म करने के चलते उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

    https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिनेफ़लक पर उभरता सितारा : अभिनेता असीम पटवारी
    Next Article कोंकण रेलवे का भारतीय रेलवे में विलय होगा: फडणवीस
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    Batwara 1947 Teaser: भारत-पाकिस्तान के बीच इंसानियत बचाने निकले सनी देओल, दमदार है टीजर

    June 19, 2026

    चंडीगढ़ फायरिंग केस और कैशियर हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य शूटर सनी और आर्यन पुलिस मुठभेड़ में घायल

    June 18, 2026

    कटरीना के देवर संग शरवरी का हुआ ब्रेकअप, इनसिक्योर हुआ बॉयफ्रेंड, जलन में तोड़ा रिश्ता?

    June 18, 2026

    🚨 BREAKING NEWS | JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI 🚨🎬 INDIAN ACTOR RICK SHARMA STEALS THE SPOTLIGHT ON THE HOLLYWOOD RED CARPET! 🌟

    June 18, 2026

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    हिरक महोत्सवी वर्धापन दिना सोहळ्यानिमित्त शिवसेनेचे मुंबईत जोरदार शक्तिप्रदर्शन

    By जनकल्याण टाइमJune 20, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई, रक्ताचं नातं सांगून, सातबाऱ्यावर नाव लावून कोणी वारस होत नाही. शिवसैनिकच खरे वारस आहेत,…

    बुल-बेयर में तगड़ी फाइट, IT स्टॉक रेड, लेकिन ये शेयर दिखा रहे दम

    June 19, 2026

    55 मोबाइल जमीन पर पटके और बोले- अब नहीं करेंगे अपराध, नूंह के गांव ने पेश की मिसाल

    June 19, 2026
    Top Trending

    हिरक महोत्सवी वर्धापन दिना सोहळ्यानिमित्त शिवसेनेचे मुंबईत जोरदार शक्तिप्रदर्शन

    By जनकल्याण टाइमJune 20, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई, रक्ताचं नातं सांगून, सातबाऱ्यावर नाव लावून कोणी वारस होत नाही. शिवसैनिकच…

    बुल-बेयर में तगड़ी फाइट, IT स्टॉक रेड, लेकिन ये शेयर दिखा रहे दम

    By जनकल्याण टाइमJune 19, 2026

    Stock Market Crash के पीछे सबसे बड़ा कारण आईटी इंडेक्स में आई…

    55 मोबाइल जमीन पर पटके और बोले- अब नहीं करेंगे अपराध, नूंह के गांव ने पेश की मिसाल

    By जनकल्याण टाइमJune 19, 2026

    55 मोबाइल फोन जमीन पर पटके गए, स्क्रीन टूटीं और साथ ही…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.