Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन, इन दो क्रिकेटर्स संग जुड़ चुका नाम, रहीं मिस यूनिवर्स इंडिया

    March 12, 2026

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का प्रेरणादायक संदेश 🌼“ॐ साई राम”

    March 12, 2026

    12 फरवरी को हुई थी शादी, 8 मार्च को पति का कत्ल… अजय से खुश नहीं थी उमा, दो बच्चों के पिता से था अफेयर

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Karnatak»महाराष्ट्र के परिवहन विभाग में लागू होगा कर्नाटक पैटर्न
    Karnatak

    महाराष्ट्र के परिवहन विभाग में लागू होगा कर्नाटक पैटर्न

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई : कर्नाटक राज्य परिवहन की सेवाएं लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहद लोकप्रिय हैं और इसे बेहतर मैनेजमेंट के लिए यात्रियों द्वारा सराहा जाता है। महाराष्ट्र में भी ऐसी सेवा शुरू की जा सकती है, ऐसा विचार महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बेंगलुरु स्थित कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) के मुख्यालय के दौरे के दौरान कही। सरनाईक ने 1 और 2 फरवरी को कर्नाटक का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के परिवहन मंत्री डॉ. रामलिंगा रेड्डी, राज्य के परिवहन सचिव डॉ. एनवी प्रसाद, KSRTC के उपाध्यक्ष रिज़वान नवाब और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक माधव कुस्कर मौजूद थे।

    मैनेजमेंड सिस्टम की ली जानकारी
    इस दौरे में सरनाईक ने ‘अंबारी’, ‘एयरावत’ और ‘राजहंस’ जैसी प्रीमियम बस सेवाओं का निरीक्षण किया और इनके मैनेजमेंट सिस्टम की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने KSRTC की बस सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह निजी बसों की तुलना में अधिक सुरक्षित हैं, जिस कारण यात्रियों में इनकी लोकप्रियता अधिक है। KSRTC अधिकारियों ने विभिन्न प्रकार की बसों का प्रदर्शन किया, जो 9 मीटर से 15 मीटर तक लंबी थीं। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न प्रकार की बसें यात्रियों की आवश्यकताओं के अनुसार उपलब्ध कराई जाती हैं, चाहे वह पहाड़ी क्षेत्र हों या मैदानी क्षेत्रों में। इन बसों में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी गई, जैसे कि Wi-Fi, यूरिनल, ई-टिकट और ऑनलाइन बुकिंग सेवाएं।

    यात्रियों की सुविधा के लिए ये व्यवस्था
    परिवहन सेवाओं की प्रस्तुति के दौरान बताया गया कि पूरे राज्य के प्रबंधन को चार क्षेत्रीय डिवीजनों में विभाजित किया गया है, जिनका नेतृत्व IAS अधिकारी करते हैं। राज्य स्तर पर भी वरिष्ठ IAS अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है, ताकि परिवहन सेवाओं में समन्वय बना रहे और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें।

    कर्नाटक का दौरा करने की ये रही वजह
    सरनाईक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी प्रतिनिधियों को सलाह दी है कि वे अन्य राज्यों की अच्छी सेवाओं का अध्ययन करें और उन्हें अपने राज्यों में लागू करें। इसी पहल के तहत इस दौरे का आयोजन किया गया, ताकि कर्नाटक राज्य परिवहन की प्रतिष्ठित लंबी दूरी की सेवाओं – एयरावत, अंबारी और राजहंस का अध्ययन किया जा सके। उनकी क्षेत्रीय परिवहन प्रबंधन प्रणाली को समझा जा सके और कर्मचारियों के लिए लागू प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सके।

    https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की फिल्म ‘किल’ ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हुलु पर दी दस्तक
    Next Article फैशन डिजाइनर नेहा बंद्योपाध्याय नवी मुंबई जन परिषद महिला सेल की अध्यक्ष मनोनीत
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की हत्या का मामला 20 अप्रैल 2025 को बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित उनके आवास पर सामने आया। इस घटना ने न केवल कर्नाटक बल्कि पूरे देश में सनसनी मचा दी, क्योंकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या में उनकी पत्नी और बेटी मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आई हैं।

    April 21, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन, इन दो क्रिकेटर्स संग जुड़ चुका नाम, रहीं मिस यूनिवर्स इंडिया

    By जनकल्याण टाइमMarch 12, 2026

    उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. एक्टिंग के साथ ब्यूटी वर्ल्ड में भी उनका…

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का प्रेरणादायक संदेश 🌼“ॐ साई राम”

    March 12, 2026

    12 फरवरी को हुई थी शादी, 8 मार्च को पति का कत्ल… अजय से खुश नहीं थी उमा, दो बच्चों के पिता से था अफेयर

    March 11, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन, इन दो क्रिकेटर्स संग जुड़ चुका नाम, रहीं मिस यूनिवर्स इंडिया

    By जनकल्याण टाइमMarch 12, 2026

    उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. एक्टिंग के साथ ब्यूटी वर्ल्ड…

    🌼 शुभ गुरुवार – साई कृपा का प्रेरणादायक संदेश 🌼“ॐ साई राम”

    By जनकल्याण टाइमMarch 12, 2026

    जीवन में हर सुबह अपने साथ एक नई उम्मीद, नई ऊर्जा और…

    12 फरवरी को हुई थी शादी, 8 मार्च को पति का कत्ल… अजय से खुश नहीं थी उमा, दो बच्चों के पिता से था अफेयर

    By जनकल्याण टाइमMarch 11, 2026

    शादी के महज 25 दिन बाद एक पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम प्रेमी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.