19 राज्यों में भाजपा की सरकार, अकेले 11 राज्यों में भाजपा

Date:

Share post:

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 27 साल का अपना वनवास खत्म कर लिया है। दिल्ली में अब भाजपा की सरकार होगी। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया था। दिल्ली में भाजपा का वोट प्रतिशत 9.37% बढ़ा है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) का वोट शेयर 10.41% गिरा है। भाजपा को इस चुनाव में 40 सीटों का फायदा हुआ है, जबकि आप को इतनी ही सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस को भले ही एक भी सीट नहीं मिली, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही।

पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी ने रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके नेतृत्व में भाजपा ने इस साल 8 राज्यों – आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, महाराष्ट्र – में चुनाव लड़ा। इनमें से 5 राज्यों (आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र) में भाजपा गठबंधन यानी एनडीए की सरकार बनी। सिक्किम में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और एसकेएम के बीच गठबंधन टूट गया, हालांकि केंद्र में दोनों साथ हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार है। दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत के बाद 19 राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार हो जाएगी।

2018 में भाजपा सरकार
भाजपा ने 2018 में कई राज्यों में जीत हासिल की थी। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, ओडिशा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और दिल्ली सहित कई अन्य राज्य शामिल थे। 2022 में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 40 सीटों के साथ सरकार बनाई थी।
राज्यों में भाजपा सरकारें

  • उत्तर प्रदेश (2022) – कुल 403 सीटों में से 272 सीटें जीत
  • उत्तराखंड (2022) – कुल 70 सीटों में से 47 सीटें जीत
  • हरियाणा (2024) – कुल 90 सीटों में से 48 सीटें जीत
  • ओडिशा (2024) – कुल 147 सीटों में से 78 सीटें जीत
  • राजस्थान (2023) – कुल 200 सीटों में से 115 सीटें जीत
  • गुजरात (2022) – कुल 182 सीटों में से 156 सीटें जीत
  • महाराष्ट्र (2024) – कुल 288 सीटों में से 132 सीटें जीत
  • गोवा (2022) – कुल 40 सीटों में से 26 सीटें जीत
  • मध्य प्रदेश (2023) – कुल 230 सीटों में से 163 सीटें जीत
  • छत्तीसगढ़ (2023) – कुल 90 सीटों में से 54 सीटें जीत
  • अरुणाचल (2024) – कुल 60 सीटों में से 46 सीटें जीत

दिल्ली चुनाव में वोट शेयर
2025 में दिल्ली चुनाव के परिणाम में भाजपा का वोट शेयर 47.88% रहा, जो 2020 में 38.51% था, यानि 9.37% की वृद्धि हुई। वहीं, आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 43.16% से घटकर 53.57% हो गया, जिसमें 10.41% की गिरावट आई। कांग्रेस का वोट शेयर 6.59% से बढ़कर 4.26% हुआ, जिसमें 2.33% की बढ़त आई।

भाजपा गठबंधन ने इंदिरा के रिकॉर्ड की बराबरी की
देश के सबसे ज्यादा राज्यों में सरकार बनाने का रिकॉर्ड 2018 में भाजपा गठबंधन के पास था। मार्च 2018 में त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में सरकार बनाकर एनडीए 21 राज्यों में पहुंच गया था। इस तरह उसने इंदिरा गांधी के शासनकाल में कांग्रेस के रिकॉर्ड की बराबरी की। कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस सरकार है। वहीं, केरल में सीपीआई (एम) की सरकार है। पूर्वोत्तर राज्यों में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है। वहीं, मेघालय, सिक्किम और नगालैंड में एनडीए गठबंधन की सरकारें हैं।

https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...