कौन बनेगा महाराष्ट्र भाजपा का मुखिया?

Date:

Share post:

प्रदेश अध्यक्ष की रेस में खींचतान
दो बड़े नेताओं का नाम सबसे आगे

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत महायुति की सरकार बन गई है, और भाजपा ने राज्य में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की जोड़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चंद्रशेखर बावनकुले के मंत्री बनने के बाद, प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर सवाल उठने लगे हैं। भाजपा की ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नीति के अनुसार, बावनकुले को प्रदेश अध्यक्ष पद से विदाई लेनी पड़ेगी, लेकिन उनकी जगह कौन लेंगे, इसे लेकर खींचतान जारी है।

रवींद्र चव्हाण: सबसे प्रबल दावेदार
डोंबिवली के विधायक रवींद्र चव्हाण को मंत्रीमंडल में जगह नहीं मिलने के बाद उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, पार्टी के चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद उनकी अध्यक्ष बनने की संभावना कम मानी जाती है।

संजय कुटे का नाम भी चर्चा में
पूर्व मंत्री डॉ. संजय कुटे का नाम भी अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में है। वह जलगांव की जमोद सीट से विधायक चुने गए हैं, और उनकी भी संगठन में अहम भूमिका निभाने की संभावना है।

बावनकुले को मिलेगा एक्सटेंशन?
चर्चाएं हैं कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरह चंद्रशेखर बावनकुले को तीन महीने का एक्सटेंशन दिया जा सकता है, और मार्च या अप्रैल में होने वाले निकाय चुनाव के बाद नए अध्यक्ष का ऐलान किया जा सकता है।

https://www.instagram.com/reel/DEWnyvGIq_a/?igsh=ZzVkcXk0aG9tOWRs

Related articles

विरासत की सियासत… बिहार में नेताओं के बेटे-बेटियों वाली सीट पर किसका दबदबा?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विरासत की राजनीति चरम पर दिखी, जहां लगभग हर जिले में बड़े राजनीतिक...

ये वेब सीरीज चौंकाएगी, दिमाग घुमाएगी और इमोशनल भी करेगी, 2025 के बेहतरीन क्राइम शोज में से एक

शेफाली शाह और रसिका दुग्गल की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम सीजन 3 आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई...

🎙️ प्रेरणादायक संदेश — “मन की खेती”📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से✍️ Editor-in-Chief: श्री राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम से

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक जन कल्याण टाइम प्रिय दर्शको,कभी आपने सोचा है कि हम जो सोचते हैं, जो...

इंडस्ट्री में मेल एक्टर्स भी नहीं सेफ! जब कास्टिंग काउच का श‍िकार हुए ये सेलेब्स

ऋत्विक धनजानी, अंकित गुप्ता, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना जैसे कई कलाकारों ने कास्टिंग काउच के डरावने अनुभव शेयर...