Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड के ल‍िए लकी है 26 जनवरी, फिल्मों ने की बंपर कमाई, बॉर्डर-2 बनाएगी रिकॉर्ड?

    January 23, 2026

    🔴 BREAKING NEWS | CLEAN ENERGY CORPORATE UPDATE रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने 16 क्लीन एनर्जी सहायक कंपनियों का किया विलय रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के तहत ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़ा रणनीतिक कदम मुंबई | 21 जनवरी 2026

    January 23, 2026

    🌟 अंधेरे से उजाले तक एक सोच, एक संघर्ष, एक नई शुरुआत Motivational Speech✍️ Bollywood Writer & Director – Rajesh Bhatt साहब की कलम से प्रस्तुति:📰 Jan Kalyan Time News, Mumbai 📸 Dhananjay Rajesh Gavade – Press Photographer

    January 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Uttarakhand»उत्तराखंड UCC लागू करने वाला पहला राज्य बना
    Uttarakhand

    उत्तराखंड UCC लागू करने वाला पहला राज्य बना

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 27, 2025Updated:January 27, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) आज से लागू हो गया है। मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसका ऐलान किया। यह कार्यक्रम सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में आयोजित किया गया।सीएम धामी ने कहा कि हमने 3 साल पहले जनता से किए गए वादे को पूरा किया। UCC किसी धर्म या वर्ग के खिलाफ नहीं है। इसका उद्देश्य किसी को टारगेट करना नहीं है। सभी को समान अधिकार देना है। 27 जनवरी का दिन समान नागरिकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।धामी ने कहा कि UCC लागू होने से हलाला, बहुविवाह, तीन तलाक पर पूरी तरह रोक लगेगी। इस दौरान धामी ने समान नागरिक संहिता उत्तराखंड- 2024 को लागू किए जाने पर नियमावली और पोर्टल का लोकार्पण किया। यह पोर्टल आम जनता के लिए खोल दिया गया है। https://ucc.uk.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।

    UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड: उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने से समाज में एकरूपता आएगी। राज्य में सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार होंगे और दायित्व भी सुनिश्चित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बन चुका है, जहां यह कानून प्रभावी हो गया है।DGP बोले- हम पूरी तरह तैयार उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि हम नए कानून UCC को लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमने पहले ही तैयारी कर ली थी। UCC के लिए ट्रेनिंग सेंटर में वर्कशॉप, सेमिनार भी करवाए गए थे। लोग इससे जुड़े पहलू और पॉजिटिव फीचर्स को समझें और अपने रजिस्ट्रेशन करवाएं।

    यूनिफॉर्म सिविल कोड से क्या बदलेगा, 5 पॉइंट में समझें…

    समान संपत्ति अधिकार: बेटे और बेटी दोनों को संपत्ति में समान अधिकार मिलेगा। इससे फर्क नहीं पड़ेगा कि वह किस कैटेगरी के हैं।
    मौत के बाद संपत्ति: अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो यूनिफॉर्म सिविल कोड उस व्यक्ति की संपत्ति को पति/पत्नी और बच्चों में समान रूप से वितरण का अधिकार देता है। इसके अलावा उस व्यक्ति के माता-पिता को भी संपत्ति में समान अधिकार मिलेगा। पिछले कानून में ये अधिकार केवल मृतक की मां को मिलता था।
    समान कारण पर ही मिलेगा तलाक: पति-पत्नी को तलाक तभी मिलेगा, जब दोनों के आधार और कारण एक जैसे होंगे। केवल एक पक्ष के कारण देने पर तलाक नहीं मिल सकेगा।
    लिव इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी: उत्तराखंड में रहने वाले कपल अगर लिव इन में रह रहे हैं तो उन्हें इसका रजिस्ट्रेशन कराना होगा। हालांकि ये सेल्फ डिक्लेरेशन जैसा होगा, लेकिन इस नियम से अनुसूचित जनजाति के लोगों को छूट होगी।
    संतान की जिम्मेदारी: यदि लिव इन रिलेशनशिप से कोई बच्चा पैदा होता है तो उसकी जिम्मेदारी लिव इन में रहने वाले कपल की होगी। दोनों को उस बच्चे को अपना नाम भी देना होगा। इससे राज्य में हर बच्चे को पहचान मिलेगी।

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- देश में भी जल्द लागू होगा
    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है। UCC को धीरे-धीरे अन्य राज्य भी अपनाएंगे। देश की संसद में भी इसका विधेयक जल्द पारित होगा। UCC लागू होने के रूप में जो यह गंगा निकली है, यह सभी को एक करने का काम करेगी। कुछ कम्युनिटी इससे नाराज है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। सभी लोग चाहते हैं कि सभी को समानता का अधिकार मिले। जो हमारी आधी आबादी है, उसे भी देश के अंदर समान अधिकार मिलना चाहिए।

    सलमान खुर्शीद बोले- कोर्ट में चुनौती देंगे
    कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने उत्तराखंड में UCC लागू होने पर कहा कि जरूरत पड़ी तो इसे कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। खुर्शीद ने मीडिया से बातचीत में कहा- इसे होने दें। उन्हें इसे आज लागू करने दें। उसके बाद हम देखेंगे। मेरा भी उत्तराखंड में घर है, क्या यह मुझ पर भी लागू होगा?

    इसमें यह भी कहा गया है कि यह उन लोगों पर लागू होगा जो उत्तराखंड के निवासी हैं, चाहे वे कहीं भी रहते हों। तो, यूसीसी उनका कितना पालन करेगी? उन्होंने क्या किया है और किस सोच के साथ ऐसा किया है, हमें समझ में नहीं आता।

    उत्तराखंड में UCC के लिए कब क्या हुआ

    2022 के चुनाव से एक दिन पहले CM धामी ने UCC की घोषणा की
    सरकार बनाने के बाद मार्च 2022 की पहली कैबिनेट में समिति गठन को मंजूरी मिली
    समिति ने ढाई लाख लोगों से 20 लाख सुझाव ऑफलाइन और ऑनलाइन प्राप्त किए।
    6 फरवरी 2024 को विधानसभा में UCC विधेयक पेश हुआ, 7 फरवरी 2024 को पारित हुआ
    11 मार्च 2024 को राष्ट्रपति ने UCC विधेयक को मंजूरी दी, क्रियान्वयन समिति ने 18 अक्टूबर 2024 को नियमावली सरकार को साैंपी।
    20 जनवरी 2025 को नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिली
    आजाद भारत से पहले गोवा में UCC

    उत्तराखंड गोवा के बाद पहला राज्य बनेगा जहां UCC लागू होगा। भले ही गोवा में पहले से ही UCC लागू है, लेकिन वहां इसे पुर्तगाली सिविल कोड के तहत लागू किया गया था। उत्तराखंड आजादी के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य होगा।

    https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसैफ अली खान मामले की जांच पर उठ रहे सवाल, पर बोले CM फडणवीस
    Next Article भारत आएगा मुंबई हमले का गुनहगार तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने का रास्ता साफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रत्यर्पण को मंजूरी
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    Uttarkashi Cloudburst: बादल फटने से नहीं आई धराली में इतनी भयानक आपदा, वैज्ञानिकों ने बताई असली वजह

    August 8, 2025

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना

    June 15, 2025

    सीएम योगी की राह पर सीएम धामी, उत्तराखंड में 17 जगहों के बदले गए नाम

    April 1, 2025

    उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर हो रही कार्रवाई की कांग्रेस ने किया विरोध

    March 27, 2025

    इस बार चालकों-परिचालकों को आराम करने की सुविधा देगी सरकार

    March 26, 2025

    उत्‍तराखंड में अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, हरिद्वार में 14 मदरसे सील

    March 26, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड के ल‍िए लकी है 26 जनवरी, फिल्मों ने की बंपर कमाई, बॉर्डर-2 बनाएगी रिकॉर्ड?

    By जनकल्याण टाइमJanuary 23, 2026

    रिपब्लिक डे पर हर साल कोई ना कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज होती है. इस साल…

    🔴 BREAKING NEWS | CLEAN ENERGY CORPORATE UPDATE रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने 16 क्लीन एनर्जी सहायक कंपनियों का किया विलय रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के तहत ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़ा रणनीतिक कदम मुंबई | 21 जनवरी 2026

    January 23, 2026

    🌟 अंधेरे से उजाले तक एक सोच, एक संघर्ष, एक नई शुरुआत Motivational Speech✍️ Bollywood Writer & Director – Rajesh Bhatt साहब की कलम से प्रस्तुति:📰 Jan Kalyan Time News, Mumbai 📸 Dhananjay Rajesh Gavade – Press Photographer

    January 23, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड के ल‍िए लकी है 26 जनवरी, फिल्मों ने की बंपर कमाई, बॉर्डर-2 बनाएगी रिकॉर्ड?

    By जनकल्याण टाइमJanuary 23, 2026

    रिपब्लिक डे पर हर साल कोई ना कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज होती…

    🔴 BREAKING NEWS | CLEAN ENERGY CORPORATE UPDATE रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने 16 क्लीन एनर्जी सहायक कंपनियों का किया विलय रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के तहत ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़ा रणनीतिक कदम मुंबई | 21 जनवरी 2026

    By जनकल्याण टाइमJanuary 23, 2026

    देश की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL)…

    🌟 अंधेरे से उजाले तक एक सोच, एक संघर्ष, एक नई शुरुआत Motivational Speech✍️ Bollywood Writer & Director – Rajesh Bhatt साहब की कलम से प्रस्तुति:📰 Jan Kalyan Time News, Mumbai 📸 Dhananjay Rajesh Gavade – Press Photographer

    By जनकल्याण टाइमJanuary 23, 2026

    प्रिय साथियों,नमस्कार 🙏 ज़िंदगी…एक ऐसा सफ़र है जिसमेंकभी रौशनी होती है,तो कभी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.