Close Menu
    What's Hot

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    May 19, 2026

    फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर चोरी

    May 18, 2026

    नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»सुशांत सिंह राजपूत पर इन फिल्मों ने छोड़ी थी गहरी छाप, लगा हीरो बनने का चस्का
    entertainment

    सुशांत सिंह राजपूत पर इन फिल्मों ने छोड़ी थी गहरी छाप, लगा हीरो बनने का चस्का

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज भी यादों में जिंदा हैं।उनकी जिंदगी का अंत भले ही दुखद रहा हो, लेकिन अभिनेता ने अपने लगभग एक दशक लंबे करियर के दौरान पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए।आज (21 जनवरी) सुशांत जिंदा होते तो अपना 39वां जन्मदिन मना रहे होते।इस खास मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो सुशांत को बेहद पसंद थीं।

    जब पहली बार फिल्मी दुनिया में जगी दिलचस्पी

    फिल्मफेयर से सुशांत ने अपनी पसंदीदा फिल्मों के बारे में बात की थी। ये कुछ ऐसी फिल्में थीं, जिन्होंने उनके जीवन पर गहरी छाप छोड़ी थी। इन फिल्मों से सुशांत इतने प्रेरित हुए कि उन्होंने हीरो बनने का फैसला कर लिया।इस सूची में यूं तो ‘अवतार’ और ‘ग्रेविटि’ जैसी हॉलीवुड फिल्में भी शामिल हैं, लेकिन ‘जुरासिक पार्क’ पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने उनका ध्यान फिल्मी दुनिया की ओर आकर्षित किया।इस फिल्म का सुशांत पर गहरा प्रभाव पड़ा था।

    शाहरुख खान के किरदारों से हुए प्रभावित

    वैसे तो सुशांत बचपन से शाहरुख खान से बहुत प्रभावित थे। एक इंटरव्यू में सुशांत ने इस बारे में खुलकर बात की थी।उन्होंने कहा कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्मों में शाहरुख के किरदार से वह काफी प्रभावित थे। उनके किरदार बिल्कुल वैसे थे, जैसे सुशांत खुद जिंदगी में बनना चाहते थे, लेकिन शाहरुख को देख उनमें हीरो बनने की दिलचस्पी नहीं जागी। सुशांत को केवल उनकी भूमिकाओं से प्यार था।

    जब जागी हीरो बनने की इच्छा

    हालांकि, जब हीरो बनने की बात आती है तो यह ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ थी, जिसे देखकर सुशांत ने अभिनेता बनने का फैसला किया था।उनके मुताबिक, इस फिल्म में ऋतिक में वो सब कुछ था, जो एक हीरो में होना चाहिए। अच्छी शक्ल-सूरत, अच्छी कद-काठी, अच्छी एक्टिंग, बेहतरीन डांस और शानदार एक्शन।यह फिल्म और इसका गाना ‘सितारों की महफिल’ देख सुशांत को पहली बार लगा था, वाह!, मुझे भी हीरो बनना है।

    इस फिल्म को देख घर ही शुरू कर दी थी हीरो बनने की तैयारी

    कभी खुशी कभी गम’ जब सुशांत ने देखी तो शाहरुख और ऋतिक दोनों ही उन्हें पर्दे पर साथ दिखे।इस फिल्म के बाद सुशांत फाइनल ईयर में थे और IIT की परीक्षा में बैठने वाले थे। सबकुछ दांव पर लगा था, वहीं ये फिल्म देखने के बाद फिर सुशांत ने पढ़ाई से ब्रेक लेने का मन बना लिया था।इसके बाद सुशांत ने खुद को आईने में देखा और वह ‘सूरज हुआ मध्यम’ वाले पोज में लिप सिंक करने लगे।

    सुशांत की आखिरी फिल्म

    34 साल के सुशांत ने 14 जून, 2020 को इस दुनिया को अलविदा कहा था । ‘दिल बेचारा’ सुशांत की आखिरी फिल्म थी, जो उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थी। कोरोना महामारी की वजह से निर्माताओं ने इसे OTT पर रिलीज किया था।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजालना जिले की प्रभारी बनीं पंकजा मुंडे
    Next Article इरिट्रिया के बेरहेन टेस्फे ने जीता मुंबई मैराथनभारतीयों में अनीश थापा ने मारी बाजी
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    May 19, 2026

    कान फेस्टिवल में डायना पेंटी का ट्रेडिशनल लुक, मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर साड़ी में अप्सरा सी नजर आईं

    May 18, 2026

    शबाना आजमी ने अपनी मां शौकत को किया याद, बताया उन्हें किस बात ने दी सबसे ज्यादा खुशी

    May 17, 2026

    पलाश मुच्छल की बहन के पास डिजाइनर बैग्स का कलेक्शन, हैरान हुईं फराह, क्यों आई पति शिरीष की याद?

    May 16, 2026

    हाथ में गीता, गले में तुलसी माला… कान्स में सिंगर का सनातनी स्टाइल, लूटी महफिल

    May 15, 2026

    सिर से पांव तक चांदी सी चमक रहीं उर्वशी, खूबसूरती में आल‍िया को छोड़ा पीछे, मगर कर दी ये गलती

    May 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    By जनकल्याण टाइमMay 19, 2026

    इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी हो…

    फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर चोरी

    May 18, 2026

    नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

    May 18, 2026
    Top Trending

    दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी, इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां देखकर भारी हो जाएगा दिल

    By जनकल्याण टाइमMay 19, 2026

    इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का…

    फ्लैट का ताला तोड़कर जेवर चोरी

    By जनकल्याण टाइमMay 18, 2026

    ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 के घरौंदा अपॉर्टमेंट में बंद फ्लैट को निशाना बनाकर…

    नीट पेपर लीक: गिरफ़्तार महिला प्रोफ़ेसर कौन हैं, एनटीए ने दी थी क्या ज़िम्मेदारी?

    By जनकल्याण टाइमMay 18, 2026

    सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में पुणे से एक और अभियुक्त…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.