केजरीवाल पर सोनीपत में दर्ज हुआ केस यमुना में जहर मिलाने वाले बयान ने बढ़ाईं मुश्किलें

Date:

Share post:

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोनीपत में केस दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ यह केस यमुना में हरियाणा सरकार द्वारा जहर मिलाने वाले बयान पर दर्ज हुआ है। इससे एक बार फिर केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले में हरियाणा सरकार ने सोनीपत में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 2 डी,154 के तहत केस दर्ज करवा दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोनीपत जिला अदालत में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दी थी।

केजरीवाल का बयान बेतुका और भ्रमित करने वाला
हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने यह जानकारी चण्डीगढ़ स्थित सचिवालय में दी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अरविंद केजरीवाल का बयान बेतुका और भ्रमित करने वाला है। हरियाणा पर इस प्रकार का आरोप लगाकर केजरीवाल ने घटिया राजनीति की है। हरियाणा सरकार ने कानूनी कार्रवाई कर दी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि जो पानी दिल्ली को सप्लाई किया जा रहा है, वहीं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और केंद्रीय मंत्री भी पीते है। केजरीवाल ने यह बयान देकर दिल्ली ही नहीं, हरियाणा की जनता में भी भय फैलाने का काम किया है।

https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

Related articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 मध्ये मिरा भाईंदर मनपा देशात प्रथमराज्याला एकूण दहा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान*

पी.वी.आनंदपद्मनाभननवी दिल्ली,स्वच्छ भारत मिशन-शहरी अंतर्गत आयोजित ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25’ मध्ये महाराष्ट्राने पुन्हा एकदा देशात आपले वर्चस्व सिद्ध केले...

दिल्ली वाले देते हैं सबसे ज्यादा गालियां

पंजाब में 78 फीसदी लोग बकते हैं गालियां 11 सालों से भारत को गाली मुक्त बनाने के लिए अभियान...

🛤️🚨 “Navsari स्टेशन पर इंसान और आवारा कुत्ते में फर्क क्या बचा?” 🐕👤(एक सोचने पर मजबूर कर देने वाली तस्वीर)

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 📸 जो तस्वीर आप देख रहे हैं, वह किसी सुनसान...

💠🌅 सुप्रभात भारतवासियों! 🌅💠🙏 सादर वंदन 🙏✍️ प्रस्तुतकर्ता – Bollywood Director Rajesh Bhatt साहब, मुंबई की ओर से(जन कल्याण टाइम न्यूज़ के सौजन्य से)

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌟 "मुश्किलों को कुछ इस तरह से टक्कर दो…" 🌟कि...