Ahmedabad: आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 10 लाख

Date:

Share post:

प्रौढ़ ने पूर्व महिलाकर्मी के खिलाफ अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई एफआईआर वीजा कंसल्टिंग का कामकाज करने वाले एक प्रौढ़ ने पूर्व महिला कर्मचारी पर दोनों के आपत्तिजनक फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच थाने में विश्वासघात, ठगी एवं धमकाने का मामला दर्ज कराया है। महिला कर्मचारी राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा की रहने वाली है। एफआईआर में प्रौढ़ ने कहा कि उनके साथ यह घटना एक अक्टूबर 2024 से 13 जनवरी 2025 के दौरान हुई।

होटल में मुलाकात के दौरान बनाए वीडियो

प्रौढ़ ने विज्ञापन देकर 2021 में महिला को नौकरी पर रखा था। प्रौढ़ और महिला कर्मी जब किसी काम से बाहर अन्य शहर में जाते या होटलों में मिलते थे, उस समय उसने दोनों के आपत्तिजनक अवस्था के वीडियो बना लिए। फोटो खींचे जिसे मोबाइल फोन और लैपटॉप में सेव कर लिया। चार दिसंबर 2024 को महिलाकर्मी ने उन्हें दोनों के 30 फोटो भेजे। इसके बाद उन्हें एक इंस्टाग्राम आईडी से फोन आया, जिसमें उनसे 10 लाख रुपए की मांग की गई। पैसे न देने पर वॉट्सएप पर भेजे आपत्तिजनक फोटो को वायरल करने धमकी दी। इसके बाद से उसने ऑफिस आना बंद कर दिया।

उधार लिए 50 लाख भी नहीं चुकाए

प्रौढ़ ने महिला कर्मचारी पर उधार लिए 50 लाख रुपए भी नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। नवंबर और अक्टूबर 2024 में यह राशि उधार ली थी। इसके लिए दिए चेक बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए। इसका कानूनी नोटिस कर्मचारी के हाथों उसके घर भेजने पर सात जनवरी को उसने ऑफिस में आकर कहा कि यदि दोबारा कानूनी नोटिस भेजी या कानूनी कार्रवाई की तो वह दोनों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर देगी।

https://www.instagram.com/reel/DFHv4rcoAbG/?igsh=MWtrM3JxNjJ6N2U5dw==

Related articles

🎬 “टपरी पे छपरी” — RLG Production की ओर से एक प्रेरणादायक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ |📢 एक नई शुरुआत… एक नई उम्मीद…!

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) RLG Production के बैनर तले बहुत ही जल्द दर्शकों को...

Vi Finance (Vodafone Idea) का नई वित्तीय पहल — जो Jio Finance और Airtel Finance को सीधी चुनौती दे रही है, पूरी जानकारी विस्तार...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) Vi (Vodafone Idea) ने 29 जुलाई 2025 को अपनी डिजिटल...

मुंबई पुलिस ने 227 लोगों को लौटाई 1.54 करोड़ की संपत्ति

मुंबई। मुंबई पुलिस के जोन आठ ने शुक्रवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एक कार्यक्रम के दौरान...

विकास के लिए दिल्ली दौरा सीएम फडणवीस ने की कई मंत्रियों से की मुलाकात महाराष्ट्र की बड़ी परियोजनाओं पर हुई चर्चा

मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दो दिवसीय दिल्ली दौरे के तहत शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री...