Close Menu
    What's Hot

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    June 6, 2026

    संघर्ष और सफलता की कहानी: अभिनेता विपिन भारद्वाज का प्रेरणादायक सफर प्रस्तुति: फिल्म राइटर एवं डायरेक्टर राजेश भट्ट

    June 6, 2026

    ऑफिस में चाकू से किए 30 वार, ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमी के सिर पर था खून सवार, मोहाली मर्डर केस की खौफनाक कहानी

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»द गर्लफ्रेंड’ में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, सुनाई देगी विजय देवरकोंडा की आवाज
    entertainment

    द गर्लफ्रेंड’ में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, सुनाई देगी विजय देवरकोंडा की आवाज

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमDecember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    The Girlfriend: रश्मिका मंदाना पुष्पा 2 के बाद द गर्लफ्रेंड में नजर आने वाली हैं. आज उनकी फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है. जिसमें विजय देवरकोंडा ने आवाज दी है.

    The Girlfriend: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. पुष्पा की श्रीवल्ली यानि रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ चुका है. सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर मेकर्स ने बताया कि फिल्म का टीजर 9 दिसंबर को आउट होगा. खास बात है कि फिल्म के टीजर में रश्मिका मंदाना के रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा ने आवाज दी है.

    मेकर्स ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, “विजय देवरकोंडा दुनिया को ‘द गर्लफ्रेंड’ से परिचित करवाएंगे. ‘द गर्लफ्रेंड’ का टीजर 9 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर रिलीज होगा.”

    जानकारी के अनुसार फिल्म के टीजर के लिए रश्मिका मंदाना के खास दोस्त अपनी आवाज देंगे. फिल्म मेकर राहुल रविंद्रन की ‘द गर्लफ्रेंड’ का एक टीजर हाल ही में मलयालम सहित पांच भाषाओं में जारी किया गया था.

    फैंस से ‘नेशनल क्रश’ का टैग पाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर कर फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं. रश्मिका ने अपने एक पोस्ट में बताया था कि उन्हें किताबों का शौक है और उन्हें पढ़ना पसंद है. रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर बेस्ट सेलिंग लेखिका एना हुआंग की किताब ‘किंग ऑफ रॉथ’ की फोटो शेयर की. उन्होंने बताया था कि वह सातवीं किताब पढ़ रही हैं.

    वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना अपनी हालिया फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की रिलीज को लेकर छाई हुई हैं. अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है. ‘पुष्पा 2’ में रश्मिका और अल्लू अर्जुन के साथ फहाद फासिल भी अहम रोल में हैं. रश्मिका की झोली में लक्ष्मण उतेकर की ऐतिहासिक ड्रामा ‘छावा’ भी है. छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म में रश्मिका के साथ विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे.

    रश्मिका के पास साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ भी है. फिल्म साल 2025 में ईद पर रिलीज होगी.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमराठी भाषिकांना विरोध करणारी कर्नाटक सरकारची भूमिका अन्यायकारक*
    Next Article मुंबई में होगा वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम २०२४ का आयोजन
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    June 6, 2026

    संघर्ष और सफलता की कहानी: अभिनेता विपिन भारद्वाज का प्रेरणादायक सफर प्रस्तुति: फिल्म राइटर एवं डायरेक्टर राजेश भट्ट

    June 6, 2026

    DON 3 विवाद: रणवीर सिंह के लीगल नोट‍िस का असर? FWICE ने वापस लिया फैसला, फरहान अख्तर का क्या होगा

    June 5, 2026

    जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई प्रसिद्ध सिंगर अजय बाली का नया भजन “गुरुजी दा शुक्राना” हुआ लॉन्च

    June 5, 2026

    जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई

    June 5, 2026

    काला हिरण’ फिल्म पर विवाद, सलमान ने भेजा नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- डरना मेरी फितरत नहीं

    June 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    The film industry is a world where some artists achieve success very quickly, while others…

    संघर्ष और सफलता की कहानी: अभिनेता विपिन भारद्वाज का प्रेरणादायक सफर प्रस्तुति: फिल्म राइटर एवं डायरेक्टर राजेश भट्ट

    June 6, 2026

    ऑफिस में चाकू से किए 30 वार, ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमी के सिर पर था खून सवार, मोहाली मर्डर केस की खौफनाक कहानी

    June 5, 2026
    Top Trending

    Struggle and Success Story: The Inspiring Journey of Actor Vipin Bhardwaj Presented by: Film Writer & Director Rajesh Bhatt

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    The film industry is a world where some artists achieve success very…

    संघर्ष और सफलता की कहानी: अभिनेता विपिन भारद्वाज का प्रेरणादायक सफर प्रस्तुति: फिल्म राइटर एवं डायरेक्टर राजेश भट्ट

    By जनकल्याण टाइमJune 6, 2026

    फिल्म जगत एक ऐसी दुनिया है जहाँ कुछ कलाकारों को सफलता बहुत…

    ऑफिस में चाकू से किए 30 वार, ब्रेकअप के बाद पूर्व प्रेमी के सिर पर था खून सवार, मोहाली मर्डर केस की खौफनाक कहानी

    By जनकल्याण टाइमJune 5, 2026

    मोहाली के फेज-11 स्थित एक निजी कंपनी के ऑफिस में पूर्व प्रेमी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.