अल्लू अर्जुन के हैदराबाद वाले घर पर रविवार को हमला हुआ.

Date:

Share post:

पुष्पा 2 फेम एक्टर अल्लू अर्जुन के हैदराबाद वाले घर पर रविवार को हमला हुआ. उस्मानिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स प्रदर्शन करने पहुंचे थे. उन्होंने अल्लू अर्जुन के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने पीड़ित परिवार को अधिक मुआवजा देने की मांग की थी. अब अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने हैदराबाद में जुबली हिल्स वाली प्रॉपर्टी से प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

अल्लू अर्जुन के पिता ने किया रिएक्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘आज हमारे पर क्या हुआ ये सभी ने देखा. अब समय है इसके हिसाब से एक्शन लेने का. हमारे लिए अभी किसी भी चीज पर रिएक्ट करने का सही समय नहीं है. पुलिस ने हमला करने वालों को पकड लिया है और उनके खिलाफ केस दर्ज किया है. यहां पर जो भी दंगा करने के इरादे से आएगा पुलिस उस पर एक्शन लेगी. किसी को भी इस तरह के हादसों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए.’

आगे उन्होंने कहा, ‘मैं इसीलिए रिएक्ट नहीं करूंगा क्योंकि मीडिया यहां पर है. अब संयम बरतने का समय है. कानून अपना काम करेगा.’

बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की भी इस मामले में प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने एक्टर के घर हुए हमले की निंदा की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई का आदेश दिया. उन्होंने कहा- ‘मैं फिल्म सेलिब्रिटी के घरों पर हुए हमले की निंदा करता हूं. राज्य के डीजीपी और शहर पुलिस आयुक्त को कानून-व्यवस्था के संबंध में सख्त कार्रवाई का आदेश देता हूं. इस संबंध में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

4 दिसंबर को पुष्पा 2 का प्रीमियर था. इस दौरान भगदड़ मच गई थी. इस दौरान एक महिला की मौत हो गई थी और उनके बेटे की हालत गंभीर है.

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...