एटली के लुक्स का मजाक उड़ाने वाले दावों पर कपिल ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब

Date:

Share post:

निर्देशक एटली और अभिनेता वरुण धवन हाल ही में कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे, जहां कपिल ने मजाकिया अंदाज में एटली के पर कटाक्ष किया, जिसके कारण कॉमेडियन को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

अब कपिल ने एटली का मजाक उड़ाने वाले दावों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक एक्स यूजर का जवाब देते हुए यह प्रतिक्रिया दी है।

कपिल ने पूछा था ये सवाल

दरअसल, अपने शो में कपिल ने हंसते हुए एटली से पूछा था, “आप इतने यंग हैं और इतने बड़े निर्माता-निर्देशक बन चुके हैं। कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप किसी से मिलने गए हों और उन्होंने पूछा हो एटली कहां हैं?”

एटली ने कहा, “मैं मुरुगदास सर का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरी पहली फिल्म प्रोड्यूस की। उन्होंने मेरे लुक पर ध्यान नहीं दिया। लोगों कि लुक से नहीं, बल्कि दिल से जज करना चाहिए।”

सोशल मीडिया पर नफरत न फैलाएं- कपिल

एक यूजर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘कपिल शर्मा ने एटली के लुक्स का अपमान किया? एटली ने बॉस की तरह जवाब दिया: लोगों को उसके दिल से जज करें।’

कपिल ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘प्रिय महोदय, क्या आप कृप्या मुझे समझा सकते हैं कि मैंने लुक्स के बारे में कब और कहां बात की? सोशल मीडिया पर नफरत न फैलाएं। धन्यवाद।

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...