अक्षय कुमार स्टंट करते हुए चोटिल

Date:

Share post:

पिछली बार अक्षय कुमार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दिखाई दिए और उनकी खूब तारीफ भी हुई थी।अब अक्षय जल्द ही फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं किस्त है। इन दिनों अक्षय मुंबई में इसकी शूटिंग कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि ‘हाउसफुल 5’ के लिए स्टंट करते समय अक्षय हाल ही में एक हादसे का शिकार हो गए।फिलहाल ठीक हैं अक्षय रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हाउसफुल 5′ के सेट पर अक्षय के साथ एक हादसा हो गया। एक स्टंट करते समय उनकी आंख में चोट लग गई। सेट पर तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया। उनकी आंख पर पट्टी बांधी गई और उन्हें कुछ समय आराम करने की सलाह दी गई। उधर दूसरे कलाकारों के फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हो गई। हालांकि, चोट के बावजूद अक्षय जल्द ही शूटिंग में जुटेंगे, क्योंकि फिल्म अपने अंतिम चरण में है।ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा’हाउसफुल 5’ 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इसके निर्देशन की कमान तरुण मनसुखानी ने संभाली है। साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं। अक्षय के साथ इस फिल्म में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, श्रेयस तलपड़े, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और डिनो मोरिया जैसे सितारे अभिनय करने वाले हैं। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा जैसी अभिनेत्रियां भी फिल्म का हिस्सा हैं।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...