मुंबई में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

Date:

Share post:

देश के अलग-अलग हिस्सों से लड़कियों, महिलाओं और बच्चियों के साथ बात्कार के आये दिन मामले सामने आते रहते हैं। अब ताजा मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सामने आया है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में एक तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची को नाजुक हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, मुंबई की एंटॉप हिल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पुछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी बच्ची को एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बता दें कि हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस के साथ केदारनाथ के जंगल में मुठभेड़ हुई थी, आरोपी के पैर में गोली लगी थी। कुख्यात आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम भी था। पूरे मामले को लेकर गुना के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया था कि 6 नवंबर को एक घटना घटी थी, जिसमें आरोपी द्वारा बच्ची के साथ बलात्कार का केस हुआ था। इसको लेकर हमारी पूरी टीम आरोपी के पीछे लगी हुई थी, क्योंकि आरोपी ने बहुत जघन्य अपराध किया था। इसपर कई पुराने मामले भी थे और यह आरोपी काफी कुख्यात बदमाश था।

Related articles

निर्देशक अर्जुन राज की फिल्म “खेल पासपोर्ट का” का ट्रेल रिलीज़ मुंबई में।

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) मुंबई, 19अप्रैल। बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक अर्जुन राज...

मुंबईकरों को अब पहले से मिलेगी पेड़ों की छंटाई की जानकारी

21 अप्रैल 2025 से वार्ड ऑफिस के सूचना फलक और सोशल मीडिया पर जारी होगा शेड्यूल बरसात से पहले...

गुड फ्राइडे (Good Friday) ईसाई धर्म में एक महत्वपूर्ण पवित्र दिन है, जो प्रभु यीशु मसीह (Jesus Christ) के क्रूस पर बलिदान और मृत्यु...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) यह दिन ईस्टर संडे से पहले आने वाला शुक्रवार है...