Close Menu
    What's Hot

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    June 7, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Varanasi»सुप्रीम सुनवाई के बाद मुस्लिम पक्ष को नोटिस जारी अगली सुनवाई 17 दिसंबर को
    Varanasi

    सुप्रीम सुनवाई के बाद मुस्लिम पक्ष को नोटिस जारी अगली सुनवाई 17 दिसंबर को

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 23, 2024Updated:November 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    वाराणसी। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को ज्ञानवापी मामले से जुड़ी दो प्रमुख याचिकाओं पर सुनवाई हुई। हिंदू पक्ष ने एक नई याचिका दाखिल कर ज्ञानवापी के सीलबंद वजुखाने के क्षेत्र का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से सर्वे करवाने की मांग की है।सीलबंद क्षेत्र पर ASI सर्वे की मांगहिंदू पक्ष का दावा है कि वजुखाने के क्षेत्र में मिली ठोस संरचना एक शिवलिंग है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र का सर्वे भी परिसर के अन्य हिस्सों की तरह जरूरी है, ताकि मंदिर की मौजूदगी से जुड़े और प्रमाण जुटाए जा सकें। सुप्रीम कोर्ट के 2022 के आदेश के चलते यह क्षेत्र फिलहाल सील है। हिंदू पक्ष ने इस आदेश में संशोधन की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए मुस्लिम पक्ष, अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी, को नोटिस जारी किया है। मुस्लिम पक्ष को 15 दिनों में इस पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।15 केस हाईकोर्ट ट्रांसफर करने की मांगदूसरी याचिका पिछले महीने हिंदू पक्ष द्वारा दाखिल की गई थी, जिसमें ज्ञानवापी से जुड़े सभी 15 मुकदमों को इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इन सभी मामलों पर एकसाथ सुनवाई होनी चाहिए। ज्ञानवापी परिसर से जुड़े 9 मुकदमे वाराणसी जिला जज और 6 मुकदमे सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में लंबित हैं। लक्ष्मी देवी और अन्य तीन महिलाओं द्वारा दायर इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने भी मुस्लिम पक्ष को नोटिस जारी किया है और 2 हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है।कानूनी मुद्दों पर उच्च अदालत से समाधान की मांगयाचिकाकर्ताओं का कहना है कि इन 15 मुकदमों में कई महत्वपूर्ण कानूनी और ऐतिहासिक प्रश्न उठते हैं, जैसे कि ऐतिहासिक तथ्यों की सत्यता, ASI की प्रक्रिया, हिंदू और मुस्लिम कानूनों की व्याख्या, और संविधान के अनुच्छेद-300ए से जुड़े मुद्दे। इन्हें सुलझाने के लिए हाईकोर्ट में सुनवाई आवश्यक है।अगली सुनवाई की तारीखसुप्रीम कोर्ट ने इन दोनों याचिकाओं पर 17 दिसंबर को अगली सुनवाई निर्धारित की है।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाबी फिल्म में शहनाज गिल
    Next Article बीजेपी का एक दांव और दो राज्यों में चित हो गई कांग्रेस, एग्जिट पोल भी धरे रह गए
    जनकल्याण टाइम

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई,राज्यभरात शिवसेनेच्या विस्ताराला वेग मिळत असल्याचे चित्र पुन्हा एकदा समोर आले असून यवतमाळ जिल्ह्यात काँग्रेसला…

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026
    Top Trending

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई,राज्यभरात शिवसेनेच्या विस्ताराला वेग मिळत असल्याचे चित्र पुन्हा एकदा समोर आले असून…

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में मौजूद सत्यं अपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता…

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए अभिनेता विपिन भारद्वाज इन दिनों अपनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.