Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    March 4, 2026

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»सुपात्र और कुपात्र में अंतर: RLG Production प्रेरणादायक वीडियो
    Blog

    सुपात्र और कुपात्र में अंतर: RLG Production प्रेरणादायक वीडियो

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमSeptember 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पात्र और कुपात्र में बहुत अंतर है, गाय घास खाकर भी दूध देती है, और सांप दूध पीकर भी ज़हर ही उगलता है..

    पात्रता: पात्रता अर्थात अपनी योग्यता , क्षमता , कुशलता , ग्रहण शीलता से स्वयं को सिद्ध कर विशेष स्थान प्राप्त करना तथा उस स्थान के लिए उचित पात्र(selected candidate) बनना। इसके अतिरिक्त भाग्य और वंशावली द्वारा भी पात्रता का निर्णय लिया जाता है।

    व्यक्ति के सुपात्र और कुपात्र की जांच के अनेकों तरीके हैं। इसके उपरांत भी सही पात्र का चयन करना बहुत ही कठिन कार्य है। स्वयं देवता भी सुपात्र और कुपात्र में भेद नहीं कर पाते थे और अनेक समस्याओं में फंस जाते थे। हमारे पास अनेकों उदाहरण है जिसमें राक्षसों की तपस्या से प्रसन्न होकर देवताओं ने उन्हें ऐसे वरदान दे दिए जो स्वयं उनके लिए और मानव जाति के लिए विनाशकारी सिद्ध हुए। हालांकि वह अपनी मेहनत के बल पर उस वरदान के अधिकारी सिद्ध हुए परंतु उन्होंने उस वरदान का अनुचित उपयोग किया।

    प्राचीन काल से अब तक यह समस्या का जस की तस बनी हुई है। आज भी सही पात्र/कैंडिडेट का चुनाव निष्पक्ष भाव से नहीं होता। जाति , धर्म , वर्ग , सामाजिक स्थिति ओर भी अनेक कारक पात्रता के चयन को प्रभावित करते हैं। आइए सुपात्र और कुपात्र में अंतर जाने-

    सुपात्र और कुपात्र की जानकारी क्यों आवश्यक है।

    दान देने का निर्णय -यदि आप दान कर रहे हैं तो सुपात्र को ही दान दे ताकि आपके द्वारा की गई मदद से वह अपना भविष्य उज्जवल करें और आपका आभारी भी रहे। इससे आपके सत्कर्मो  में वृद्धि होगी। यदि आप कुपात्र को धन का दान करेंगे वह उसे कुकर्मों पर खर्च करेगा और इससे आपके पाप कर्मों के साथ ही साथ भिखारी वर्ग में वृद्धि होगी। इसलिए यह आवश्यक है कि आप कर्मवीर इंसान को ही धन का दान करें।

    संपत्ति का अधिकार -आपने सुना ही होगा “पूत सपूत तो क्यों धन संचय। पूत कपूत तो क्यों धन संचय।।” अर्थात यदि पुत्र योग्य , सक्षम है तो धन जोड़ने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह स्वयं ही धन अर्जित कर सकता है । यदि पुत्र कूपात्र /कपूत है तो भी धन संचय करने की कोई आवश्यकता नहीं क्योंकि वह उस धन को व्यर्थ ही गंवा देगा। इस संदर्भ में आपने राजा-महाराजाओं की बहुत सी कहानियां सुनी होगी और आज के राजनीतिक जीवन में परिवारवाद के ऐसे बहुत से उदाहरण है जहां कुपुत्र को गद्दी/कुर्सी देने के प्रयास किए जाते रहे हैं।

    शिक्षा का अधिकार -शिक्षा का समान अधिकार “सर्व शिक्षा अभियान” बहुत ही आवश्यक और सराहनीय कदम है। 14 वर्ष तक मौलिक शिक्षा का अधिकार बहुत जरूरी है। एक शिक्षिका होने के नाते मैं यह जानती हूं की शिक्षा का स्तर बहुत गिर चुका है। जो बच्चे 16 साल की उम्र पार कर चुके हैं , उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार तकनीकी शिक्षा देने की आवश्यकता है।

    सभी बच्चों को आठवीं के उपरांत शिक्षा के लिए मजबूर ना किया जाए। कक्षा में बच्चे बंधे हुए बैठे रहते हैं और विषय में उन्हें रुचि नहीं होती। उन्हें अपना भविष्य भी अंधकार मय लगता रहता है। बच्चे कुछ नया नहीं सीख पाते अतः वह शिक्षकों का सम्मान भी नहीं करते। बच्चों को उनकी पात्रता और योग्यता अनुसार यदि व्यवसायिक शिक्षा(Vocational Education) दी जाए जिसमें उनकी रूचि हो तो रोजगार की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। सभी बच्चे सुपात्र होते हैं बस उनकी रुचि , योग्यता , क्षमता को सही दिशा में मोड़ने की आवश्यकता होती है।

    इसी प्रकार व्यवसाय , नौकरी , पदोउन्नति में यदि सुपात्र का चयन हो तो देश की उन्नति को कोई नहीं रोक सकता। साथ ही साथ जो भारत से बौद्धिक पलायन/brain drain हो रहा है उस पर भी अंकुश लगेगा। यदि योग्य/सुपात्र को सम्मान नहीं दिया जाएगा तो उसकी निराशा से फैले अंधकार को कोई भी नहीं संभाल पाएगा।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसमुद्र किनारे को साफ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
    Next Article Darsh Thakor: A Young Skating Prodigy Honored with the Bharat Bhushan Award
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग सभी सितारे राज…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    March 4, 2026

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    March 3, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफ‍िल

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग…

    “श्रद्धा और सबूरी – जीवन का सच्चा मंत्र”(Sai Baba of Shirdi की दिव्य प्रेरणा से) प्रस्तुति: जन कल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई विशेष संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt जी की कलम से प्रस्तुति सहयोग: धनंजय राजेश गावड़े, प्रेस फोटोग्राफर

    By जनकल्याण टाइमMarch 4, 2026

    प्रिय दर्शकों, जब जीवन की राहों में अंधेरा घना हो जाता है,जब…

    ईरान की वो ‘3-फेज’ वॉर स्ट्रैटजी जिसने अमेरिका-इजरायल की नाक में दम कर रखा है

    By जनकल्याण टाइमMarch 3, 2026

    ईरान की वॉर स्ट्रैटजी तीन फेज में है- पहले ब्लाइंड… सस्ते स्वार्म…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.