प्राइवेट पार्ट दिखाया, फिर करने लगा गंदी बात, महिला ने करछी से ऐसा मारा कि शख्स पहुंचा अस्पताल

Date:

Share post:

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने महिला के साथ कथित तौर आपत्तिजनक व्यवहार किया। इसके बाद महिला ने खुद को बचाने के लिए करछी से उसके प्राइवेट पार्ट पर वार करके उसे घायल कर दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 30 वर्षीय घायल व्यक्ति को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसने महिला के सामने अपना प्राइवेट पार्ट भी दिखाया। इसके बाद महिला ने बचाव में उस पर हमला किया।

महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनिल सत्यनारायण राचा ने शराब के नशे में भिवंडी इलाके में 26 वर्षीय एक महिला के घर पर उसके साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार किया। पुलिस ने बताया कि राचा और महिला एक-दूसरे को जानते हैं। शुक्रवार को शाम करीब साढ़े चार बजे राचा उसके घर गया और कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ का प्रयास किया। उसने महिला के सामने अपना प्राइवेट पार्ट भी दिखाया।

महिला ने करछी से किया वार
खुद को बचाने के लिए महिला ने शोर मचाया और रसोई की तरफ भागी और हाथ में करछी उठाया। अधिकारी ने एफआईआर के हवाले से बताया कि उसने करछी से आरोपी के प्राइवेट पार्ट पर वार कर उसे घायल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद घायल राचा महिला के घर से भाग गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन धाराओं में दर्ज किया केस
महिला की शिकायत पर भिवंडी शहर की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत किसी महिला की गरिमा भंग करने, यौन उत्पीड़न और जबरन घर में घुसने के लिए राचा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वह अब भी अस्पताल में है।

Related articles

🎯🌟 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई — विशेष प्रेरणादायक संदेश 🌟🎯🗓️ तारीख:13.11.2025 आज का विचार — जीवन दर्शन विशेषांक✍️ प्रस्तुतकर्ता: Editor-in-Chief – राजेश लक्ष्मण...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक जन कल्याण टाइम 🌿✨ "ज़िन्दगी का असली अर्थ" ✨🌿 ✍️ राजेश लक्ष्मण गावड़े जी की कलम...

पत्नी की पॉपुलैरिटी का पड़ा असर, शोबिज में इग्नोर हुए फराह खान के पति, बोलीं- दुनिया

फराह खान ने सानिया मिर्जा के शो में बॉलीवुड और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर...

🛑 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई — विशेष रिपोर्ट 🛑🗓️ तारीख: 13 नवम्बर 2025🎬 मनोरंजन जगत से बड़ी ख़बर

धनंजय राजेश गावड़े ( प्रेस फोटोग्राफर नवसारी गुजरात) 🌧️ “टपरी पे छपरी” की फिर से शुरू हुई तैयारी —...

प्रेरणादायक व आध्यात्मिक संदेश, जो आज गुरुवार के पवित्र अवसर पर साईं बाबा की कृपा के भाव को दर्शाता है —🕉️ 🌸 आज का...

धनंजय राजेश गावड़े ( प्रेस फोटोग्राफर नवसारी गुजरात) 🙏 "साईं बाबा की कृपा – जीवन में विश्वास की शक्ति"...