Close Menu
    What's Hot

    🚨 BREAKING NEWS | JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI 🚨🎬 INDIAN ACTOR RICK SHARMA STEALS THE SPOTLIGHT ON THE HOLLYWOOD RED CARPET! 🌟

    June 18, 2026

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    June 17, 2026

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»हिमाचल प्रदेश में जारी रहेगी आफत की बारिश, आगामी 10 -11 अगस्त के लिए भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी
    Blog

    हिमाचल प्रदेश में जारी रहेगी आफत की बारिश, आगामी 10 -11 अगस्त के लिए भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमAugust 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Heavy rains will continue in Himachal Pradesh
    Heavy rains will continue in Himachal Pradesh
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    शिमला: देश के मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर सप्ताहांत में गरज-चमक और आंधी के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राज्य में मॉनसून की सक्रियता के बीच अगले 24 घंटे में सिरमौर, चंबा, शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर के बाढ़ के खतरे की भी चेतावनी दी है।

    बीते बुधवार शाम साढ़े पांच बजे के बाद से शिलारू में सबसे अधिक 86.4 मिली बारिश दर्ज की गई, इसके बाद बग्गी में 76.6 मिमी, सुंदरनगर में 64.2 मिमी, मंडी में 60.2 मिमी, गोहर में 57.4 मिमी, जोगिंदरनगर में 53 मिमी, पंडोह में 50 मिमी, पालमपुर में 48.8 मिमी, धर्मशाला में 38 मिमी, कुफरी में 24 मिमी, कांगड़ा में 22.6 मिमी, धौलाकुआं में 22 मिमी, नारकंडा में 20 मिमी और मनाली में 15 मिमी बारिश हुई।

    वहीं प्रदेश में आगामी 1 जून से आठ अगस्त तक मॉनसून अविध में वर्षा में 29 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान राज्य में 307.9 मिमी वर्षा हुई, जबकि औसतन 435.5 मिमी बारिश होती है। हालांकि, अगस्त की शुरुआत से ही लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में इस माह में अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई।

    जानकारी दें कि अगस्त 2024 में अब तक हिमाचल प्रदेश में सामान्य वर्षा 78.5 मिमी की तुलना में 80.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राज्य में बुधवार से हो रही बारिश के कारण मंडी में 37, शिमला में 29, कुल्लू में 26, कांगड़ा में छह, किन्नौर और लाहौल एवं स्पीति में चार-चार, सिरमौर में दो और हमीरपुर जिले में एक सड़क समेत कुल 109 सड़कें बंद हैं।

    इसके साथ ही राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि प्रदेश में 58 बिजली और 15 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हुई हैं। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने की आशंका के साथ तेज हवाओं और निचले इलाकों में जलभराव के कारण बागानों, फसलों, कमजोर संरचनाओं और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने बताया कि 27 जून से सात अगस्त के बीच बारिश से संबंधित घटनाओं में 94 लोगों की मौत हो गई और राज्य को लगभग 787 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

    'Orange' alert Heavy rains will continue in Himachal Pradesh Himachal Pradesh Shilaru
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेख हसीना को गले लगाने के लिए तरस रहीं बेटी साइमा वाजिद, मां को याद कर हुईं भावुक
    Next Article कॉलेज में हिजाब-बुर्के पर बैन मामले में कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🚨 BREAKING NEWS | JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI 🚨🎬 INDIAN ACTOR RICK SHARMA STEALS THE SPOTLIGHT ON THE HOLLYWOOD RED CARPET! 🌟

    By जनकल्याण टाइमJune 18, 2026

    Hollywood’s glamorous red carpet witnessed a remarkable moment as Indian actor Rick Sharma captivated attention…

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    June 17, 2026

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026
    Top Trending

    🚨 BREAKING NEWS | JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI 🚨🎬 INDIAN ACTOR RICK SHARMA STEALS THE SPOTLIGHT ON THE HOLLYWOOD RED CARPET! 🌟

    By जनकल्याण टाइमJune 18, 2026

    Hollywood’s glamorous red carpet witnessed a remarkable moment as Indian actor Rick…

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    दिल्ली के ज्योति नगर में लड़की से मिलने को लेकर हुए विवाद…

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    इंडस्ट्री में एंट्री करने और नाम बनाने का सपना कई लोगों का…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.