गुजरात में बारिश से तबाही: 28 मौतें, 18 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, NDRF, SDRF और सेना की टीमें तैनात

Date:

Share post:

अहमदाबाद। गुजरात में भारी बारिश से हाहाकर मच गया है। 18 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई हैं। कई शहरों में मकान की पहली मंजिल तक पानी भर गया है। अब तक 28 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिले कच्छ, द्वारका, जामनगर, मोरबी, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़, राजकोट, बोटाद, गिर सोमनाथ, अमरेली और भावनगर हैं। लोगों को बड़े पैमाने पर सुरक्षित पहुंचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। भारी बारिश से कई नेशनल हाइवे बंद हो गए हैं, जिससे आवाजाही पर बड़े पैमाने पर असर हुआ है। कुछ इलाकों से संपर्क कट गया है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में हालात और भी बदतर होने के आसार हैं।

बाढ़ से प्रभावित 41,678 लोग हुए निकाले गए
गुजरात में मानसून की शुरुआत से अब तक कुल 41,678 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। वडोदरा से 10,218, नवसारी से 9,500 और सूरत से 3,859 लोगों को बचाया गया है। मोरबी की मच्छू नदी के पानी से मालिया में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। राज्य सरकार और NDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) में जुटी हुई हैं। अभी भी लोगों को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन जारी है।

गुजरात के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति
अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा समेत कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लगातार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है और जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। कई इलाकों में पानी घरों में घुस गया है, जिससे लोग बेघर हो गए हैं। राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। रिहायशी इलाकों में कमर से ज्यादा पानी भर गया है। कई लोग मकान के निचले मंजिल को छोड़कर ऊपर वाले फ्लोर में शिफ्ट हो गए हैं।

पीएम मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से की बात
गुजरात में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की। उन्होंने राज्य को केंद्र की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राज्य में NDRF, SDRF और सेना की टीमों को तैनात किया गया है। कई जिलों में राहत और बचाव कार्य जारी है। बोट की और हेलिकॉप्टर की मदद से को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Related articles

🎬 कॉमेडी का धमाका: RLG प्रोडक्शन के मंच पर Rajesh Bhatt साहब की अदाकारी और B. Ashish की लोटपोट कर देने वाली कॉमेडी✍️ प्रस्तुति:Jan...

🌟 प्रस्तावना मुंबई…जहाँ सपने कैमरे की लाइट में सांस लेते हैं,जहाँ हर कलाकार अपने हुनर से कहानी रचता है,और...

जितना सीधे रहोगे… उतना ठोके जाओगे – यही दुनिया की हकीकत ...

प्रस्तावना दुनिया एक अजीब सा कारखाना है…यहाँ हर इंसान किसी न किसी रूप में एक कील है।कोई टेढ़ा, कोई...

“धर्म नहीं, नीयत पर सवाल है” एक सामाजिक संदेश , बॉलीवुड लेखक-निर्देशक श्री राजेश भट्ट...

समुद्र की लहरों की तरह यह समाज भी कभी शांत रहता है, तो कभी उफान पर आ जाता...