प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर खून देख चिंतित हुए फैंस, ऐक्ट्रेस ने बताई वजह ….

Date:

Share post:

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा की खून से लथपथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा के फैंस चिंतित हो गए, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई तस्वीर और वीडियो के कैप्शन में साफ तौर पर लिखा है कि यह उनके फिल्म का दृश्य है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा इस समय हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और उसी से जुड़ी ये तस्वीर है, पोस्ट में वीडियो भी है जो तस्वीर की कहानी बयान कर रहा है।

प्रियंका चोपड़ा जल्दी हॉलीवुड की फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी और ‘द ब्लफ’ की शूटिंग लगभग पूरी होने को है। इस बीच शूटिंग सेट से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर और वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके चेहरे पर खून लगा हुआ है। हालांकि वीडियो में मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप करते हुए नजर आ रही है। इस पोस्ट में अन्य तस्वीरों में आप देख सकते हैं शूटिंग सेट नजर आ रहा है। लेकिन जैसे ही प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनके फैंस चिंतित हो गए थे कि कहीं प्रियंका किसी दुर्घटना का शिकार तो नहीं हुई।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अनंत अंबानी की शादी में पहुंच कर भारत में उनके चाहने वालों को एक खास ट्रीट दी थी, लेकिन इस समय वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में व्यस्त है और खुद अभिनेत्री ने यह जानकारी दी है कि जल्द ही शूटिंग पूरी होगी और फिल्म सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है। ‘द ब्लफ’ फिल्म पीरियड ड्रामा फिल्म है जो दर्शकों को काफी पसंद आएगी।

Related articles

इंडिगो की फ्लाइट (6E‑6313, दिल्ली → रायपुर) में हुई तकनीकी खामी के बारे में विस्तृत हिंदी में जानकारी दी जा रही है:

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) ✈️ घटना का पूरा विवरण तारीख व समय: यह घटना 18...

एयर इंडिया के अहमदाबाद हादसे और ब्लैक बॉक्स (Black Box) से अब तक प्राप्त जानकारी का विस्तृत विवरण हिंदी में प्रस्तुत है:

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) ✈️ विमान और दुर्घटना का संक्षिप्त परिचय फ्लाइट: एयर इंडिया AI 171...

🎬 RLG PRODUCTION प्रस्तुत करता है🤣✨ “कॉमेडी के उस्ताद – Andy और B Ashish की जोड़ी, Calangute Beach, Goa से!”🎥 एक अनोखा, हँसी से...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🏖️ स्थान:गोवा का मशहूर Calangute Beach – जहां लहरों की...