Close Menu
    What's Hot

    🎉🌟 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई – विशेष सम्मान समारोह संदेश 🌟🎉💐 ✨ MI LIFESTYLE MARKETING GLOBAL PVT. LTD. ✨🌟 TND CREATORS GROUP एवं ACHIEVERS TEAM 🌟👉 की ओर से गौरवपूर्ण सम्मान एवं हार्दिक बधाई🏆✨ 🌟 SANDIP VENGURLEKAR JI (GOA) TEAM – GRAND CONGRATULATIONS 🌟✨ 🏆━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    March 25, 2026

    🎉🌸 श्री साईं बाबा के पावन चरणों में – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई विशेष प्रस्तुति 🌸🎉📸 प्रेस फोटोग्राफर: धनंजय राजेश गावडे━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    March 25, 2026

    🔥🇮🇳 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई 🇮🇳🔥📢 विशेष जागरूकता पोस्ट – 24 मार्च 2026🚨 देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना / Public Awareness Alert 🚨━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    March 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»मामा ने किया नाबालिग भांजी से बलात्कार, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
    Blog

    मामा ने किया नाबालिग भांजी से बलात्कार, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Uncle raped his minor niece, court sentenced him to 20 years of imprisonment
    Uncle raped his minor niece, court sentenced him to 20 years of imprisonment
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में मामा-भांजे के रिश्ते को तार-तार करनेवाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग भांजी से दुष्कर्म करनेवाले मामा को कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सजा सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि यह अपराध ‘‘जघन्य और घिनौना” है तथा इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। पीड़िता, दोषी को ‘मामा’ मानती थी।
    स्पेशल पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) कोर्ट की जस्टिस रूबी यू मालवणकर ने पांच जुलाई को एक आदेश में कहा कि 54 वर्षीय आरोपी ने ‘मामा’ जैसे रिश्ते की भी लाज नहीं रखी। आदेश के प्रति सोमवार को उपलब्ध हुई। ‘मामा’ को दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और पॉस्को अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया।
    स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर रेखा हिवराले ने कोर्ट को बताया कि पीड़िता ने 2018 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने पिता और दो भाइयों के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मनपाड़ा इलाके में रहती थी। उस समय पीड़िता की उम्र 16 वर्ष थी। अगस्त 2017 में, अहमदनगर का रहना वाला उसका ‘मामा’ उनके घर रहने के लिए आया जो कि पेशे से रसोइया था।
    जान से मारने की धमकी
    शिकायत के अनुसार, कुछ दिनों तक तो उसका व्यवहार ठीक रहा, लेकिन सितंबर से वह किसी बहाने से पीड़िता को गलत तरीक से छूने लगा। जब भी कोई घर पर नहीं होता, वह इसी तरह की हरकत करता। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि एक रात जब लड़की का पिता नशे में था और सो रहा था तो आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी ने उसका मुंह दबाया और जान से मार डालने की धमकी दी। धमकी के डर से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया और उसके बाद आरोपी ने उसे कई बार गलत तरीके से छुआ। जब पीड़िता ने आरोपी से कहा कि वह अपने पिता को सब कुछ बता देगी तो आरोपी उनके घर से चला गया।
    20 साल की सजा, 22 हजार जुर्माना
    इसने कहा, ‘‘आरोपी ने मामा जैसे रिश्ते तक की लाज नहीं रखी। ऐसे रिश्तेदारों के बीच इस तरह का कृत्य निश्चित रूप से स्वीकार्य नहीं है और इसकी निंदा की जानी चाहिए तथा समाज में समान विचारधारा वाले व्यक्तियों को उचित संदेश देने के लिए कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।” अदालत ने आरोपी पर 22,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया और कहा कि यह जुर्माना पीड़िता को उसके पुनर्वास के लिए दिया जाएगा। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि पीड़िता को उचित मुआवजा देने के लिए फैसले को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के पास भेजा जाए।

    20 years of imprisonment Maharashtra Mumbai Uncle raped his minor niece
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसूरत इमारत हादसे के पीड़ितों के परिजन को चार-चार लाख रुपये देगी मप्र की यादव सरकार
    Next Article अनंत राधिका की शादी पर क्या कह रहें पाकिस्तानी, जानें भारत के मुकाबले कहां है पाक
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    JAN KALYAN TIME NEWS, MUMBAI Special Report | Margao (Madgaon), Goa Under the Direction of Editor-in-Chief: Rajesh Laxman Gavade

    February 11, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🎉🌟 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई – विशेष सम्मान समारोह संदेश 🌟🎉💐 ✨ MI LIFESTYLE MARKETING GLOBAL PVT. LTD. ✨🌟 TND CREATORS GROUP एवं ACHIEVERS TEAM 🌟👉 की ओर से गौरवपूर्ण सम्मान एवं हार्दिक बधाई🏆✨ 🌟 SANDIP VENGURLEKAR JI (GOA) TEAM – GRAND CONGRATULATIONS 🌟✨ 🏆━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    By जनकल्याण टाइमMarch 25, 2026

    आज का यह गौरवपूर्ण अवसर हम सभी के लिए अत्यंत खुशी और गर्व का विषय…

    🎉🌸 श्री साईं बाबा के पावन चरणों में – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई विशेष प्रस्तुति 🌸🎉📸 प्रेस फोटोग्राफर: धनंजय राजेश गावडे━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    March 25, 2026

    🔥🇮🇳 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई 🇮🇳🔥📢 विशेष जागरूकता पोस्ट – 24 मार्च 2026🚨 देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना / Public Awareness Alert 🚨━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    March 24, 2026
    Top Trending

    🎉🌟 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई – विशेष सम्मान समारोह संदेश 🌟🎉💐 ✨ MI LIFESTYLE MARKETING GLOBAL PVT. LTD. ✨🌟 TND CREATORS GROUP एवं ACHIEVERS TEAM 🌟👉 की ओर से गौरवपूर्ण सम्मान एवं हार्दिक बधाई🏆✨ 🌟 SANDIP VENGURLEKAR JI (GOA) TEAM – GRAND CONGRATULATIONS 🌟✨ 🏆━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    By जनकल्याण टाइमMarch 25, 2026

    आज का यह गौरवपूर्ण अवसर हम सभी के लिए अत्यंत खुशी और…

    🎉🌸 श्री साईं बाबा के पावन चरणों में – जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई विशेष प्रस्तुति 🌸🎉📸 प्रेस फोटोग्राफर: धनंजय राजेश गावडे━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    By जनकल्याण टाइमMarch 25, 2026

    🙏 श्री Sai के पावन चरणों में नमन 🙏 🌼 “सबका मालिक…

    🔥🇮🇳 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई 🇮🇳🔥📢 विशेष जागरूकता पोस्ट – 24 मार्च 2026🚨 देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना / Public Awareness Alert 🚨━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    By जनकल्याण टाइमMarch 24, 2026

    🌍 ऊर्जा संकट को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.