Mumbai BMW Hit-And-Run: मुंबई में हुए हिट एंड रन के मामले में आरोपी मिहिर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई है. इस मामले में पुलिस ने अबतक आरोपी के पिता राजेश शाह समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस आज दोनों को कोर्ट में पेश करेगी. मुंबई हिट एंड रन में एक महिला की मौत हुई है. महिला अपने पति के साथ जा रही थी तभी पीछे से आ रही BMW कार ने उसे टक्कर मार दी. इस मामले में सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि कोई भी बख्शा नहीं जाएगा.
क्या है पूरा मामला?
एक अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के मुंबई के वर्ली इलाके में अपने पति के साथ स्कूटर पर जा रही एक महिला की बीएमडब्ल्यू कार ने कथित तौर पर टक्कर मार दी. कावेरी नखवा (45) अपने पति प्रदीप के साथ एनी बेसेंट रोड पर जा रही थीं, तभी लग्जरी कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सुबह करीब 5.30 बजे दंपत्ति के दोपहिया वाहन में टक्कर मार दी. अधिकारी के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी – कार चला रहे राजेश शाह और दूसरे सवार राजर्षि राजेंद्रसिंह बिदावत को पुलिस स्टेशन लाया गया.
वर्ली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना में उनकी कथित भूमिका स्थापित होने के बाद शाम को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि कावेरी और उनके पति मछुआरे हैं और कोलाबा के ससून डॉक से वर्ली कोलीवाड़ा अपने घर जा रहे थे राहगीरों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया.
अधिकारी ने कहा, उसे तुरंत सरकारी नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शाह और बिदावत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
