गुजरात में छात्रों से बोले अमित शाह, कहा- देश के लिए मरने की नहीं, जीने की जरूरत

Date:

Share post:

अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में एक कार्यकर्म के दौरान छात्रों से कहा कि देश के लिए मरने की नहीं बल्कि जीने की जरूरत है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में छात्रों के लिए एक छात्रावास का उद्घाटन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा।
अमित शाह ने रविवार को गुजरात के विकास में कडवा पाटीदार समुदाय की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के लिए मरने की नहीं, बल्कि जीने की जरूरत है।
मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह ने दोपहर में शहर में एक अस्पताल का उद्घाटन भी किया। इसके अधिकारियों ने बताया कि अमीन पीजेकेपी विद्यार्थी भवन का निर्माण कडवा पाटीदार समुदाय द्वारा किया गया है और इसमें सभी सामाजिक समूहों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
गृह मंत्री ने छात्रों से कहा कि आज देश के लिए मरने की जरूरत नहीं है, बल्कि देश के लिए जीने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “आप एक अच्छे आईएएस, आईपीएस, सीए, डॉक्टर, अच्छे नागरिक या गृहिणी हो सकते हैं, लेकिन आपको देश के लिए काम करने की जरूरत है।
पाटीदार समाज को सराहा
अतिम शाह ने कहा कि गुजरात के विकास में कड़वा पाटीदार समाज का बहुत बड़ा योगदान है। गुजरात और पाटीदार समाज का समानांतर विकास हुआ है। अपनी मेहनत से कड़वा पाटीदार समाज ने अपने विकास के साथ-साथ राज्य और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर गुजरात के कड़वा पाटीदार समाज के कई संस्थानों में पढ़कर लोग देश की सेवा कर रहे हैं।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...