Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली अग्निकांड में क्यों हुई लवकेश बजाज की गिरफ्तारी? पुलिस और साकेत कोर्ट के पास मौजूद हैं कई वजह

    June 4, 2026

    सौरभ दास , विजेता दहिया और आशुतोष रांका… कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं?

    June 4, 2026

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»रंग लाया पीएम मोदी का रूस दौरा, पुतिन ने 10 भारतीयों को वापस भेजने का लिया फैसला
    Blog

    रंग लाया पीएम मोदी का रूस दौरा, पुतिन ने 10 भारतीयों को वापस भेजने का लिया फैसला

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 28, 2024Updated:July 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    PM Modi's visit to Russia proved fruitful, Putin decided to send back 10 Indians
    PM Modi's visit to Russia proved fruitful, Putin decided to send back 10 Indians
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा को लेकर एक बड़ी सफलता समाने आई है। जिसमें रूस ने 10 भारतीय नागरिक को जल्द ही भारत वापस भेजे जाने पर मुहर लगा दी है। जिसके बारे में जानकारी केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने दी हैा

    सपा सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि रूसी सशस्त्र बलों ने रूसी सेना में कार्यरत 10 भारतीयों को रिहा कर दिया है। भारत के नागरिकों को नौकरी देने के बहाने से रूस ने अपने सेना में शामिल किया था जिसके बाद पीएम मोदी के द्वारा पुतिन के सामने ये मुद्दा उठाने के बाद 10 भारतीय को रूस ने रिहा कर दिया है।

    सपा के सांसद के सवाल पर संग्राम
    मिली जानकारी के अनुसार सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा केंद्र सरकार से पूछा था कि विदेश मंत्री कृपया उन भारतीयों का ब्योरा दें जिन्हें मानव तस्करी के जरिए यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में ले जाया गया है। क्या सरकार की ओर से उन्हें भारत वापस लाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। अगर उन्हें भारत लाया जा रहा है तो उनका ब्योरा दें और अगर उन्हें वापस न लाने का प्रयास किया जा रहा है तो इसके क्या कारण हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि मानव तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है।

    विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने दिया जवाब
    सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में कीर्तिवर्धन ने कहा कि सरकार को रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती कुछ भारतीय नागरिकों को जल्द रिहा करने के अनुरोध प्राप्त हुए हैं। भारत के हर सवाल को विदेश मंत्रालय और मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने रूसी अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया है। अब तक रूसी सशस्त्र बलों ने करीब 10 भारतीय नागरिकों को रिहा किया है।

    इसके साथ ही केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि 8, 9 जुलाई को अपने हालिया रूस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी सशस्त्र बलों से सभी भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द रिहा करने का मुद्दा उठाया था। साथ ही विदेश मंत्रालय ने सभी भारतीय नागरिकों से रूस में रोजगार के अवसर तलाशने और इस युद्ध क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

    पीएम मोदी ने पुतिन के सामने उठाया था मुद्दा
    जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान रूसी सेना में भर्ती भारतीयों की सुरक्षित वापसी का मुद्दा उठाया था। इसके बाद भारतीय सैनिकों की वापसी पर सहमति बनी थी।

    इसके साथ ही इस मामले में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस समय 30 से 40 भारतीय रूसी सेना में सेवारत हैं। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ये भारतीय अपने वतन लौटना चाहते हैं लेकिन रूसी सेना को छोड़कर अपने वतन लौटना उनके लिए संभव नहीं है। रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध में दो भारतीयों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने रूस से वहां की सेना में भर्ती भारतीयों को वापस भेजने की मांग की थी।

    Minister of State Kirti Vardhan Singh New Delhi PM Modi's visit to Russia Putin send back 10 Indians
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण रेलवे में 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 2438 पदों पर निकली बंपर भर्ती
    Next Article माता प्रसाद पांडे को बनाया गया यूपी विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष, सपा प्रमुख ने लगाई मुहर
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    दिल्ली अग्निकांड में क्यों हुई लवकेश बजाज की गिरफ्तारी? पुलिस और साकेत कोर्ट के पास मौजूद हैं कई वजह

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    दिल्ली के चर्चित हादसे में आरोपी लवकेश बजाज की गिरफ्तारी के पीछे क्या कारण हैं?…

    सौरभ दास , विजेता दहिया और आशुतोष रांका… कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं?

    June 4, 2026

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    June 4, 2026
    Top Trending

    दिल्ली अग्निकांड में क्यों हुई लवकेश बजाज की गिरफ्तारी? पुलिस और साकेत कोर्ट के पास मौजूद हैं कई वजह

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    दिल्ली के चर्चित हादसे में आरोपी लवकेश बजाज की गिरफ्तारी के पीछे…

    सौरभ दास , विजेता दहिया और आशुतोष रांका… कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं?

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    सोशल मीडिया के जरिए उपजी कॉकरोच जनता पार्टी अब सड़क की राजनीति…

    Stock Market Surge: शेयर बाजार ने मारी पलटी, अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

    By जनकल्याण टाइमJune 4, 2026

    सेंसेक्स-निफ्टी की चाल बुधवार को बदली-बदली नजर आई. शुरुआती कारोबार में बुरी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.