Close Menu
    What's Hot

    उड़ता नहीं, बदलता पंजाब… नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट ने गाड़े झंडे, टॉप जिलों में बनाई जगह

    March 29, 2026

    संजय दत्त का ‘धुरंधर’ अवतार, फैमिली संग दिए पोज, इतने बड़े हो गए जुड़वां बच्चे

    March 29, 2026

    🌸✨ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई – विशेष आध्यात्मिक प्रेरणादायक संदेश ✨🌸✍️ मुंबई बॉलीवुड के प्रसिद्ध लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt साहब की कलम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गवाड़े, प्रेस फोटोग्राफर━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»उत्तराखंड में भारी बारिश ने मचाई तबाही, रूद्रप्रयाग में पुल बहा उफान पर यमुना और बालगंगा
    Blog

    उत्तराखंड में भारी बारिश ने मचाई तबाही, रूद्रप्रयाग में पुल बहा उफान पर यमुना और बालगंगा

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 26, 2024Updated:July 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Heavy rains wreaked havoc in Uttarakhand
    Heavy rains wreaked havoc in Uttarakhand
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    देहरादून : उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में बारिश लगातार जारी है। लगातार जारी भारी बारिश के बीच रूदप्रयाग जिले में मदमहेश्वर के पैदल रास्ते पर गोडार में एक पुल बह गया। वहीं, यमुनोत्री धाम के पास जानकीचट्टी में यमुना के बढ़े जलस्तर के मद्देनजर नदी के आसपास के क्षेत्रों को खाली कराया जा रहा है। टिहरी जिले में भी भिलंगना क्षेत्र में बारिश से बालगंगा नदी उफान पर है। वहीं राजधानी देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए शुक्रवार को जिलेभर के सभी स्कूल बंद रखे गये हैं।

    राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) से मिली जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण रूद्रप्रयाग—मदमहेश्वर पैदल रास्ते पर गोडार में नदी पर बना एक पुल बह गया। हालांकि, मदमहेश्वर रास्ते में मौजूद लोग सुरक्षित बताए जाते हैं। घटना के वक्त पुल पर कोई नहीं था जिससे जान-माल की हानि नहीं हुई।

    पार्किंग में घुसा यमुना का पानी
    एसडीआरएफ ने बताया कि उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री धाम के पास जानकीचट्टी में अत्यधिक बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे नदी का पानी जानकीचट्टी पार्किंग में भी घुस गया जिसमें कुछ दोपहिया वाहन बह गए । हालातों को देखते हुये एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा नदी के आसपास के इलाकों को सुरक्षा की दृष्टि से खाली कराया जा रहा है।

    उफान पर बालगंगा नदी
    टिहरी जिले में भारी बारिश से बालगंगा नदी पूरे उफान पर है। इसने बूढ़ाकेदार क्षेत्र में काफी तबाही मचाई, जहां नदी का पानी कई घरों में घुस गया। भिलंगना क्षेत्र के बूढ़ाकेदार में जखाना, तोली और गेन्बाली गांवों में भी बृहस्पतिवार रात जमकर बारिश हुई। इससे बालगंगा नदी में उफान आ गया और ग्रामीणों के खेत, पुल और संपर्क मार्ग नदी के पानी से क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क किनारे बसे गांवों के कई मकानों और दुकानों में भी नदी का पानी घुस गया। ग्रामीणों ने बताया कि वे समय रहते घरों से निकल कर सुरक्षित स्थानों पर आ गए जिससे किसी तरह कि जनहानि नहीं हुई।

    नदी किनारे जाने पर रोक
    बारिश से तबाही की सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार बिरम सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। हालातों को देखते हुए टिहरी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को नदी किनारे जाने से रोका जाए।

    बारिश के चलते आज स्कूल बंद
    राज्य के अनेक हिस्सों के अलावा देहरादून में भी बारिश हो रही है। देहरादून जिले में बादलों की गर्जन और बिजली के चमकने के साथ भारी बारिश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के पूर्वानुमान को देखते हुए शुक्रवार को जिलेभर के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे गये हैं। जिलाधिकारी सोनिका ने एनडीएमए के देहरादून के लिए भारी बारिश के आरेंज अलर्ट के मद्देनजर एहतियातन शुक्रवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे जाने का आदेश पहले ही दे दिया था।

    bridge washed away in Rudraprayag Godaar havoc in Uttarakhand heavy rains Madmaheshwar Yamuna and Balganga
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article17 साल पुराने हत्या व डकैती के मामले में 14 आरोपियों को आजीवन कारावास
    Next Article सदन में बजट पर हुई चर्चा, विकसित भारत बनाने में उपयोगी साबित होगा केंद्रीय बजट
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    उड़ता नहीं, बदलता पंजाब… नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट ने गाड़े झंडे, टॉप जिलों में बनाई जगह

    By जनकल्याण टाइमMarch 29, 2026

    पंजाब के फरीदकोट जिले में अपराध के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है.…

    संजय दत्त का ‘धुरंधर’ अवतार, फैमिली संग दिए पोज, इतने बड़े हो गए जुड़वां बच्चे

    March 29, 2026

    🌸✨ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई – विशेष आध्यात्मिक प्रेरणादायक संदेश ✨🌸✍️ मुंबई बॉलीवुड के प्रसिद्ध लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt साहब की कलम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गवाड़े, प्रेस फोटोग्राफर━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    March 29, 2026
    Top Trending

    उड़ता नहीं, बदलता पंजाब… नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट ने गाड़े झंडे, टॉप जिलों में बनाई जगह

    By जनकल्याण टाइमMarch 29, 2026

    पंजाब के फरीदकोट जिले में अपराध के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज…

    संजय दत्त का ‘धुरंधर’ अवतार, फैमिली संग दिए पोज, इतने बड़े हो गए जुड़वां बच्चे

    By जनकल्याण टाइमMarch 29, 2026

    धुरंधर में एसपी चौधरी असलम के किरदार को लेकर फेमस संजय दत्त…

    🌸✨ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई – विशेष आध्यात्मिक प्रेरणादायक संदेश ✨🌸✍️ मुंबई बॉलीवुड के प्रसिद्ध लेखक-निर्देशक Rajesh Bhatt साहब की कलम से 📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गवाड़े, प्रेस फोटोग्राफर━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    By जनकल्याण टाइमMarch 29, 2026

    🌟 “भक्ति में ही जीवन की सच्ची मुक्ति”इस पावन अवसर पर, जिसे…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.