Close Menu
    What's Hot

    कौन हैं वो 8 लोग जिन्हें ईरान की जेल से आजाद कराना चाहते हैं ट्रंप! दे दी बड़ी धमकी

    January 14, 2026

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    January 14, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»यूक्रेन की मदद से यदि पीछे हटा अमेरिका, तो भी अन्य देश जारी रखेंगे सैन्य सहायता: ब्लिंकन
    Blog

    यूक्रेन की मदद से यदि पीछे हटा अमेरिका, तो भी अन्य देश जारी रखेंगे सैन्य सहायता: ब्लिंकन

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 20, 2024Updated:July 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Even if America withdraws from helping Ukraine
    Even if America withdraws from helping Ukraine
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि यूक्रेन सैन्य स्तर से अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनने की राह पर है। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि अगर अमेरिका किसी अन्य राष्ट्रपति के शासन में यू्क्रेन को दी जाने वाली मदद रोकने का फैसला लेता है, तो भी 20 से अधिक देशों ने रूस के आक्रमण का सामना कर रहे इस देश को सैन्य एवं वित्तीय सहायता जारी रखने का संकल्प जताया है।

    ब्लिंकन ने पहली बार प्रत्यक्ष रूप से यह संभावना जताई है कि डोनाल्ड ट्रंप नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव जीत सकते हैं और यूक्रेन को दी जाने वाली मदद रोक सकते हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन के नेतृत्व में अमेरिका रूस से दो साल से अधिक समय से जारी युद्ध में यूक्रेन का सबसे अहम सहयोगी रहा है।

    यूक्रेन को अमेरिकी सहायता पर ट्रंप का रुख स्पष्ट नहीं रहा है। उन्होंने युद्ध प्रभावित देश को सैन्य मदद देने के बाइडन प्रशासन के फैसले की कभी आलोचना, तो कभी समर्थन किया है। हालांकि, उपराष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार जेडी वेंस अमेरिका की ओर से यूक्रेन को दी जाने वाली अरबों डॉलर की सैन्य एवं वित्तीय मदद को रोकने की वकालत करते आए हैं।

    ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी नये प्रशासन को इस बात को ध्यान में रखना होगा कि अमेरिकी संसद में यूक्रेन को हासिल द्विदलीय समर्थन रूस के क्षेत्र एवं प्रभाव में इजाफा करने के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रयासों से निपटने के हित में है। कोलाराडो में एस्पेन सुरक्षा मंच में अमेरिकी सांसदों व अन्य को संबोधित करते हुए ब्लिंकन ने कहा, “बेशक, हर प्रशासन के पास अपनी नीति निर्धारित करने का मौका होता है, पर हम भविष्य का निर्धारण नहीं कर सकते।

    ब्लिंकन ने उन सुरक्षा समझौतों की ओर इशारा किया, जिन पर अमेरिका और 20 से अधिक अन्य सहयोगियों ने इस महीने वाशिंगटन में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) शिखर सम्मेलन में हस्ताक्षर किए। इन सहयोगियों में नाटो साझेदार, जापान और यूरोपीय संघ शामिल हैं। उन्होंने कहा, क्या हम उससे मुकर जाएंगे। मुझे लगता है कि यह संभव है, लेकिन खुशी की बात यह है कि लगभग 20 ऐसे देश हैं, जो मदद देने को तैयार हैं। ब्लिंकन ने कहा कि यूक्रेन सैन्य, आर्थिक और लोकतांत्रिक रूप से अपने पैरों पर खड़े होने” में सक्षम बनने की राह पर है।

    America withdraws from helping Ukraine Blinken military assistance Minister Antony Blinken
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईपीएफओ अधिकारियों ने श्रम मंत्रालय से की मांग, आईटी सेक्टर में चाहते है सुधार
    Next Article SBI ने 1000 से ज्यादा पदों पर निकाली बंपर भर्ती, नही देना होगा रिटन एग्जाम
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026

    🔥 KDMC निवडणुका : प्रभाग 12 मध्ये लीना कार्पेंचा जोरदार एल्गार🚨 आरोग्य, शिक्षण, पाणी व कनेक्टिव्हिटीसाठी ठोस कृतीचा निर्धारमुंबई | कल्याण – JanKalyanTime.in

    January 11, 2026

    😂 Breaking Funny News – RLG Production के माध्यम से देशवासियों के लिए हंसी की सौगात 😂✍️ B. Ashish Ji की कलम से

    December 9, 2025

    नवी मुंबई के मौसम का आज कैसा रहेगा मिजाज, क्या

    November 2, 2025

    न बाइक, कार और ट्रक…गुजरात में नदी पर बने इस पुल ने कर डाली 27 करोड़ की कमाई, सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा

    November 2, 2025

    📰✨ Breaking News Update | Jan Kalyan Time News Mumbai ✨📰रिपोर्ट: बी. आशिष | बॉलीवुड एक्टर, स्टैंड-अप कॉमेडियन और प्रेस फ़ोटोग्राफ़र | जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई

    November 1, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कौन हैं वो 8 लोग जिन्हें ईरान की जेल से आजाद कराना चाहते हैं ट्रंप! दे दी बड़ी धमकी

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    ईरान में जारी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने ईरान से राजनीतिक कैदियों को तुरंत रिहा…

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    January 14, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Top Trending

    कौन हैं वो 8 लोग जिन्हें ईरान की जेल से आजाद कराना चाहते हैं ट्रंप! दे दी बड़ी धमकी

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    ईरान में जारी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने ईरान से राजनीतिक कैदियों…

    पहले फ्लैट में लगी आग, फिर मिली लड़की की लाश… बेंगलुरु इंजीनियर मर्डर केस में

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    बेंगलुरु में एक घर में लगी आग ने पहले हादसे का रूप…

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    By जनकल्याण टाइमJanuary 14, 2026

    यह पंक्तियाँ केवल शब्द नहीं हैं,यह जीवन का कड़वा लेकिन सच्चा सत्य…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.