Close Menu
    What's Hot

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    June 15, 2026

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    June 15, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Maharashtra: बारामती में विपक्ष पर जमकर बरसे डिप्टी CM अजित पवार, जाने क्या है पूरा मामला
    Blog

    Maharashtra: बारामती में विपक्ष पर जमकर बरसे डिप्टी CM अजित पवार, जाने क्या है पूरा मामला

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJuly 15, 2024Updated:July 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Deputy CM Ajit Pawar lashed out at the opposition in Baramati
    Deputy CM Ajit Pawar lashed out at the opposition in Baramati
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Maharashtra Assembly Election 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शरद पवार के गढ़ बारामती से अपने अभियान की शुरुआत की. उन्होंने महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए महायुति गठबंधन के लिए वोट मांगे. अजित पवार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वह उन पर भरोसा करें और विपक्षियों द्वारा संविधान बदलने संबंधी फैलाई जा रही झूठी बातों पर विश्वास न करें.
    अजित पवार ने कहा कि आगामी चुनावों में कुछ लोग झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन इस पर विश्वास न करें. जब तक हम जिंदा हैं, कोई भी संविधान को बदलने की हिम्मत नहीं करेगा. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में वित्त विभाग संभाल रहे अजित ने हाल में शुरू की गई ‘माजी लड़की बहन योजना’ का उल्लेख किया, जिसका उद्देश्य पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करना है.
    मेरी पार्टी का एजेंडा विकास है- अजित
    अजित ने कहा कि वह सत्ता का इस्तेमाल गरीबों, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए करने में विश्वास रखते हैं. पिछले महीने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान उनके द्वारा पेश किया गया राज्य बजट इस उद्देश्य की गवाही देता है. उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन और विकास मेरी पार्टी का एजेंडा है, जबकि मेरे विरोधियों ने झूठी बातें फैलाने पर ध्यान केंद्रित किया है.
    अजित ने कहा कि लड़की बहन योजना, तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, लड़कियों के लिए मुफ्त कॉलेज शिक्षा, किसानों के लिए मुफ्त बिजली और युवाओं के लिए कुशल उद्यमिता जैसे उपायों को बजट में शामिल किया गया है, जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करना है. प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध से लोकसभा चुनाव के नतीजों पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था. ऐसे में अजित पवार ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से चीनी का एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने का अनुरोध किया है.
    उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी इस फर्जी दुष्प्रचार पर विश्वास नहीं करना चाहिए कि दूध, पाउडर और प्याज का आयात किया जा रहा है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह ने मुझसे एमएसपी बढ़ोतरी की मांग पर एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है. वह 21 जुलाई को पुणे आ रहे हैं, अब हमें मुंबई को दुनिया की वित्तीय राजधानी बनाना है.
    बारामती से क्यों शुरू किया प्रचार अभियान?
    एनसीपी कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करने के लिए अजित पवार द्वारा बारामती को चुना जाना इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि इस लोकसभा सीट पर उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को हार का सामना करना पड़ा था. सुनेत्रा इस सीट पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से हार गई थीं. महा विकास आघाडी (एमवीए) ने लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 30 सीटों पर जीत हासिल की थी.
    अजित पवार ने कहा कि चिंता मत कीजिए पूरे राज्य में रैलियां आयोजित की जाएंगी. आगामी विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को वोट दें. विपक्षी दलों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने एनसीपी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह चुनाव से पहले भ्रामक अभियानों पर ध्यान न दें. अजित ने कहा कि भावुक होने से विकास सुनिश्चित नहीं होगा बल्कि हमें अथक परिश्रम करना होगा.

    Ajit Pawar Baramati Deputy CM Ajit Pawar lashed out Maharashtra Maharashtra Assembly Election 2024 Mumbai
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘केदारनाथ से गायब हुआ 228 किलो सोना’, अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लगाया आरोप, PM मोदी से मुलाकात पर कही ये बात
    Next Article महाराष्ट्र में गरमाई राजनीति ! अजित गुट के नेता छगन भुजबल ने की शरद पवार से मुलाकात
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का अनावरण

    June 7, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026

    डोंबिवलीतील पिंपळेश्वर देवस्थान मंदिर ट्रस्टला अतिक्रमण नियमानुकुल करून जमीन देण्यास मंजुरी*पी.वी.आनंदपद्मनाभन* डोंबिवली

    May 29, 2026

    🚨🌍 “जंगल खत्म हुए… तो इंसान खत्म हो जाएगा!” 😷💔🔥 देशभर में युवाओं और संस्थाओं की मुहिम तेज⚠️ सरकार ध्यान दे… वरना बहुत देर हो जाएगी!🌳 “पेड़ बचाओ • भविष्य बचाओ • ऑक्सीजन बचाओ” 🇮🇳📢 जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई🖋️ PV Anand की रिपोर्ट. 🌍🚨 “अगर जंगल खत्म हो गए… तो इंसान की सांसें भी खत्म हो जाएंगी!” 😢🌳

    May 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    अमेरिका और ईरान के बीच पिछले साढ़े तीन महीने से जारी संघर्ष आखिरकार समाप्त होने…

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    June 15, 2026

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    June 15, 2026
    Top Trending

    एक के बाद एक 4 अच्छी खबरें, बाजार बना रॉकेट, अब बस इस एक खुशखबरी का इंतजार

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    अमेरिका और ईरान के बीच पिछले साढ़े तीन महीने से जारी संघर्ष…

    TMC के बागियों का सहारा बनी NCPI पार्टी का इतिहास, किसने बनाया, कौन चलाता है?

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर होते ही ममता बनर्जी की पार्टी…

    CBI को सौंपी गई ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मौत की वजह पर अब भी सस्पेंस

    By जनकल्याण टाइमJune 15, 2026

    ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट AIIMS दिल्ली की टीम ने CBI…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.