मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को मिले प्यार के लिए प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने हिंदू महाकाव्य महाभारत को आधुनिक समय के दर्शकों को ध्यान में रखकर पेश करने के लिए निर्देशक नाग अश्विन की तारीफ की। बिग बी ने इस फिल्म में अमर योद्धा अश्वत्थामा की भूमिका निभाई है, जिसके लिए उनकी काफी प्रशंसा हो रही है।
बिग बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें एक्टर ने लिखा कि उन्होंने कल्कि 2898 एडी को हाल ही में तीन बार देखा। एक्टर ने बताया कि यह अनुभव निरंतर बढ़ता रहता है, जब हर बार आप इस विशाल कल्पना को मूर्त रूप देने में निर्देशक द्वारा किए गए अथक प्रयासों को देखते हैं और उनकी प्रशंसा करते हैं। बिग बी ने आगे लिखा कि यह एक बहुत शानदार फिल्म है, लेकिन यह एक अनुभव भी है। मिथक और वास्तविकता के मिश्रण का अनुभव।
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कल्कि 2898 एडी में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दिशा पटानी अहम किरदार में शामिल हैं। हाल ही में साउथ के दिग्गज एक्टर रजनीकांत फिल्म की तारीफ की है। रजनीकांत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया।
रजनीकांत ने एक्स पर लिखा कि कल्कि देखी। वाह! क्या शानदार फिल्म है। निर्देशक नाग अश्विन ने भारतीय सिनेमा को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है। मेरे प्यारे दोस्त अश्विनी दत्त, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण और कल्कि 2898 एडी की टीम को हार्दिक बधाई। पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार है। भगवान भला करे।
रजनीकांत के अलावा नागार्जुन अक्किनेनी ने भी फिल्म की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपने एक्स पर लिखा कि सुपर डुपर कल्कि 2898 एडी की टीम को बधाई! नागी आप हमें एक अलग समय और एक अलग जगह पर ले गए। इतनी सहजता से पौराणिक कथाओं और इतिहास को एक साथ जोड़ दिया! नागार्जुन ने अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, प्रभास के अभिनय की भी प्रशंसा की।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
