एनसीबी की बड़ी सफलता, 60 करोड़ के नशीले पदार्थ की जब्ती के बाद सिंडिकेट का अहम सदस्य गिरफ्तार

Date:

Share post:

नवी मुंबई। महाराष्ट्र में एनसीबी मुंबई ने वाशी में छापेमारी के बाद ड्रग सिंडिकेट के एक महत्वपूर्ण सदस्य को गिरफ्तार किया। ड्रग सिंडिकेट के सदस्य की पहचान सूफियान खान के तौर पर की गई है। गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे 20 जुलाई तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया। मुंबई और अन्य पुलिस स्टेशनों में सूफियान खान के खिलाफ मामला दर्ज है। सूफियान खान के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद से ही एनसीबी अधिकारी उसकी तलाश कर रहे थे। आरोपी लगातार अपना स्थान बदल रहा था। आरोपी जब एपीएमसी मार्केट में सो रहा था, तब मौका पाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सूफियान खान 26 जून को एनसीबी मुंबई द्वारा 31.5 किलोग्राम मेफेड्रोन की जब्ती के बाद से ही छिपा हुआ था। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

Related articles

🎬 कॉमेडी का धमाका: RLG प्रोडक्शन के मंच पर Rajesh Bhatt साहब की अदाकारी और B. Ashish की लोटपोट कर देने वाली कॉमेडी✍️ प्रस्तुति:Jan...

🌟 प्रस्तावना मुंबई…जहाँ सपने कैमरे की लाइट में सांस लेते हैं,जहाँ हर कलाकार अपने हुनर से कहानी रचता है,और...

जितना सीधे रहोगे… उतना ठोके जाओगे – यही दुनिया की हकीकत ...

प्रस्तावना दुनिया एक अजीब सा कारखाना है…यहाँ हर इंसान किसी न किसी रूप में एक कील है।कोई टेढ़ा, कोई...

“धर्म नहीं, नीयत पर सवाल है” एक सामाजिक संदेश , बॉलीवुड लेखक-निर्देशक श्री राजेश भट्ट...

समुद्र की लहरों की तरह यह समाज भी कभी शांत रहता है, तो कभी उफान पर आ जाता...