महाराष्ट्र: फर्जी दस्तावेज बनवाकर पाकिस्तान गई महिला के खिलाफ एक्शन, FIR के बाद जांच शुरू

Date:

Share post:

Thane Fraud Case: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने 23 वर्षीय एक महिला के खिलाफ जाली दस्तावेजों के आधार पर फर्जी पासपोर्ट और वीजा हासिल कर पाकिस्तान की यात्रा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

महिला ने इस तरह से बनाया फेक डाक्यूमेंट्स
उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला के साथ एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भी फर्जी दस्तावेज तैयार करने में मदद करने का मामला दर्ज किया है. वर्तक नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान नगमा नूर मकसूद अली उर्फ ​​सनम खान के रूप में हुई है. उसने अपना नाम बदलकर लोकमान्य नगर स्थित एक केंद्र से आधार कार्ड, पैन कार्ड और अपनी बेटी का जन्म प्रमाण पत्र हासिल किया और फिर इन दस्तावेजों को पासपोर्ट आवेदन के साथ संलग्न कर दिया.

उन्होंने बताया कि इन दस्तावेजों के आधार पर उसने पासपोर्ट और पाकिस्तान के लिए वीजा प्राप्त किया और पड़ोसी देश की यात्रा की. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय पासपोर्ट अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि यह अपराध मई 2023 से 2024 के बीच हुआ और इसकी जांच की जा रही है.

Related articles

🎬 कॉमेडी का धमाका: RLG प्रोडक्शन के मंच पर Rajesh Bhatt साहब की अदाकारी और B. Ashish की लोटपोट कर देने वाली कॉमेडी✍️ प्रस्तुति:Jan...

🌟 प्रस्तावना मुंबई…जहाँ सपने कैमरे की लाइट में सांस लेते हैं,जहाँ हर कलाकार अपने हुनर से कहानी रचता है,और...

जितना सीधे रहोगे… उतना ठोके जाओगे – यही दुनिया की हकीकत ...

प्रस्तावना दुनिया एक अजीब सा कारखाना है…यहाँ हर इंसान किसी न किसी रूप में एक कील है।कोई टेढ़ा, कोई...

“धर्म नहीं, नीयत पर सवाल है” एक सामाजिक संदेश , बॉलीवुड लेखक-निर्देशक श्री राजेश भट्ट...

समुद्र की लहरों की तरह यह समाज भी कभी शांत रहता है, तो कभी उफान पर आ जाता...