नतीजों से पहले संजय राउत का जोश हाई!

Date:

Share post:

मुंबई। इंडिया गठबंधन का हिस्सा शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत का जोश लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले ‘हाई’ है. उन्होंने इंडिया गठबंधन में पीएम पद से जुड़े सवाल पर कहा कि इसको लेकर कोई मतभेद नहीं है. मंगलवार (4 जून) को दोपहर बाद सारे नेता दिल्ली में मिलेंगे और इसका फैसला कर लेंगे. उन्होंने दावा किया कि कल नरेंद्र मोदी पीएम नहीं, भूतपूर्व पीएम हो जाएंगे. उद्धव गुट के नेता ने कहा कि नतीजे आने के अगले 24 घंटे में इंडिया गठबंधन के पीएम कैंडिडेट का ऐलान कर दिया जाएगा. मंगलवार सुबह आठ बजे से गिनती शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि हमारे इंडिया गठबंधन में कई नेता पीएम पद के लिए हैं, बीजेपी का क्या हाल है?

चुनाव आयोग पर साधा निशाना
वहीं चुनाव आयोग पर पर संजय राउत ने कहा कि हमने तो 17 पत्र दिया है. अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. बीजेपी फ्री में रामलला के दर्शन करा रही है. वो उल्लंघन नहीं है? पीएम बनारस से सीधे ध्यान लगाने 15 कैमरे लेकर जाते हैं, वो उल्लंघन नहीं है? क्या इलेक्शन कमीशन बीजेपी की एक शाखा बन गई है?

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें
संजय राउत ने दावा करते हुए कहा, “हम जीत रहे हैं. कल आप मुंबई में देखो, देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.” बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी, शरद पवार और कांग्रेस ने गठंबधन में चुनाव लड़ा है. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं. राजधानी मुंबई में लोकसभा की छह सीटें हैं.

एग्जिट पोल पर क्या बोले?
एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की जीत और नरेंद्र मोदी के लिए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के अनुमान पर संजय राउत ने बीजेपी पर तंज किया. उन्होंने कहा, “बीजेपी जीत के जश्न के लिए लड्डू और फाफड़ा बना सकती है लेकिन लोग सत्ताधारी दल की हार का जश्न मनाएंगे.”

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...