Close Menu
    What's Hot

    10 दिन बाद जेल से बाहर आए राजपाल यादव? सलमान की मदद का दावा

    February 15, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    🙏 जय श्री साईंनाथ 🙏🙏 हर हर महादेव 🙏✨ श्रद्धा, शक्ति और शरण की अमर गाथा ✨(दिव्य चित्र से प्रेरित विस्तृत आध्यात्मिक कथा)

    February 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Porsche Car Accident: पुणे कार हादसे में एक और गिरफ्तारी, आरोपी किशोर की मां हुई अरेस्ट
    Blog

    Porsche Car Accident: पुणे कार हादसे में एक और गिरफ्तारी, आरोपी किशोर की मां हुई अरेस्ट

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJune 1, 2024Updated:June 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    पुणे पुलिस ने पोर्शे कार दुर्घटना मामले में नाबालिग आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की पुष्टि हो गई है कि किशोर के खून के नमूने उसकी मां के ब्लड सैंपल से बदले गए थे. पुलिस ने दो दिन पहले एक स्थानीय अदालत में कहा था कि आरोपी किशोर के रक्त के नमूने एक महिला के रक्त के नमूने से बदले गए थे.

    पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने शनिवार को बताया कि जांच में यह पता चला है कि आरोपी के रक्त नमूने उसकी मां के ब्लड सैंपल से बदले गए थे जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुणे पोर्शे दुर्घटना मामले में 17 वर्षीय आरोपी की मां शिवानी अग्रवाल को पुणे पुलिस ने आधी रात को गिरफ्तार किया है. शिवानी अग्रवाल की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब यह पता चला कि उन्होंने शहर के एक अस्पताल में अपने खून का नमूना दिया था जिसे उनके बेटे के खून से बदल दिया गया था.

    पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को पोर्शे कार चला रहे 17 वर्षीय नाबालिग ने मोटरसाइकिल सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जोरदार टक्कर मार दी थी. इससे दोनों की मौत हो गई थी. पुलिस ने दावा किया कि आरोपी नशे की हालत में कार चला रहा था. मामले के 17 वर्षीय आरोपी को एक सुधार गृह में भेज दिया गया. जबकि उसके पिता एवं रियल एस्टेट कारोबारी विशाल अग्रवाल और दादा सुरेंद्र अग्रवाल को परिवार के वाहन चालक का कथित तौर पर अपहरण करने और उस पर हादसे की जिम्मेदारी लेने का दबाव बनाने के लिए गिरफ्तार किया गया है.

    फिलहाल नाबालिग के पिता और दादा 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में हैं. पुलिस ने ससून जनरल अस्पताल में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के तत्कालीन प्रमुख डॉ. अजय तवरे, चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीहरि हलनोर और कर्मचारी अतुल घाटकांबले को भी नाबालिग के रक्त के नमूनों में हेरफेर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, ताकि यह दिखाया जा सके कि दुर्घटना के समय वह नशे में नहीं था.

    सैंपल बदलने के लिए 3 लाख रुपये

    पुलिस की मानें तो गिरफ्तार डॉक्टरों में से एक विशाल अग्रवाल और डॉ. अजय तवरे के बीच लगभग एक दर्जन कॉलों का आदान-प्रदान हुआ. वो भी उस समय जब आरोपी नाबालिग के खून की जांच हो रही थी. ताकि पता लगाया जा सके कि कार चलाते समय वो नशे में था या नहीं. पुलिस को पता चला कि डॉ. अजय तवरे पुणे दुर्घटना की रात छुट्टी पर थे और उन्हें किसी का फोन आया था. उन्होंने रक्त के नमूनों में हेरफेर करने के लिए डॉ. हैलनोर को बुलाया. इस काम के लिए उन्होंने 3 लाख रुपये भी लिए.

    हादसे में दो इंजीनियर की मौत

    किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) ने पुलिस को पोर्शे दुर्घटना में कथित रूप से शामिल नाबालिग की जांच करने की अनुमति दी है. किशोर न्याय अधिनियम के तहत नाबालिग से पूछताछ माता-पिता की उपस्थिति में की जानी है. जेजेबी ने 19 मई की दुर्घटना के कुछ घंटों बाद रियल एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल के बेटे किशोर को जमानत दे दी थी. साथ ही उसे सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखने के लिए कहा था. लेकिन राष्ट्रव्यापी आक्रोश के बीच, जेजेबी ने आदेश में संशोधन किया और नाबालिग आरोपी को 5 जून तक अवलोकन गृह भेज दिया.

    Porsche Car Accident
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleEditorial from Rajesh Gavade: ध्यान की राजनीति या राजनीति का ध्यान
    Next Article ठाकरे गुट को बड़ा झटका, एक और नेता शिंदे के शिवसेना में होंगे शामिल, छोडा उद्धव का साथ
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    10 दिन बाद जेल से बाहर आए राजपाल यादव? सलमान की मदद का दावा

    By जनकल्याण टाइमFebruary 15, 2026

    राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल…

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    🙏 जय श्री साईंनाथ 🙏🙏 हर हर महादेव 🙏✨ श्रद्धा, शक्ति और शरण की अमर गाथा ✨(दिव्य चित्र से प्रेरित विस्तृत आध्यात्मिक कथा)

    February 15, 2026
    Top Trending

    10 दिन बाद जेल से बाहर आए राजपाल यादव? सलमान की मदद का दावा

    By जनकल्याण टाइमFebruary 15, 2026

    राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    By जनकल्याण टाइमFebruary 15, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति का दिव्य स्वर 🔱 महाशिवरात्रि…

    🙏 जय श्री साईंनाथ 🙏🙏 हर हर महादेव 🙏✨ श्रद्धा, शक्ति और शरण की अमर गाथा ✨(दिव्य चित्र से प्रेरित विस्तृत आध्यात्मिक कथा)

    By जनकल्याण टाइमFebruary 15, 2026

    इस दिव्य चित्र में जो दृश्य उभरता है,वह केवल रंगों और आकृतियों…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.