Close Menu
    What's Hot

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    May 29, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»धुरंधर 2 ने 3 हफ्तों में रचा इतिहास! पहली बार सिर्फ एक भाषा में किसी फिल्म ने कमाए 1000 करोड़
    entertainment

    धुरंधर 2 ने 3 हफ्तों में रचा इतिहास! पहली बार सिर्फ एक भाषा में किसी फिल्म ने कमाए 1000 करोड़

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने इतिहास रचते हुए सिर्फ हिंदी वर्जन से 1000 करोड़ नेट कलेक्शन पार कर लिया है. यह उपलब्धि हासिल करने वाली ये पहली फिल्म बन गई है. तीसरे हफ्ते में थोड़ी गिरावट के बावजूद फिल्म ने पुष्पा 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. 

    रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने अपनी कामयाबी की किताब में एक और नया पन्ना जोड़ लिया है. हिंदी सिनेमा के इतिहास में इस फिल्म ने वो रिकॉर्ड बना दिया है, जो किसी भी रीजनल लैंग्वेज के सिनेमा के पास नहीं है. बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ तीन हफ्तों के रन के बाद धुरंधर 2 ने सिर्फ हिंदी वर्जन से 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. और किसी भी फिल्म ने सिर्फ एक भाषा में 1000 करोड़ नहीं कमाए हैं. तीसरे हफ्ते में धुरंधर 2 ने एक बार फिर से दमदार कमाई की है. अब ये पुष्पा 2 का एक और टॉप रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है.

    धुरंधर 2 का थर्ड वीक कलेक्शन

    तीसरा हफ्ता धुरंधर 2 की रफ्तार में पहला बड़ा स्पीड ब्रेकर बना. वीकेंड में ही 75 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने के बाद, वर्किंग डेज में फिल्म स्लो पड़ने लगी. सोमवार से इसका कलेक्शन पहली बार 10 करोड़ की रेंज में पहुंचा और तीसरा हफ्ता खत्म होने तक ये 7 करोड़ तक आ चुका है. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि गुरुवार को धुरंधर 2 ने करीब 7.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

    तीसरे हफ्ते में धुरंधर 2 ने कुल 110 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसने तीसरे हफ्ते में 107 करोड़ के करीब कलेक्शन करने वाली पुष्पा 2 को तो पीछे छोड़ दिया है. लेकिन अपने ही पहले पार्ट का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. दिसंबर में आई धुरंधर ने तीसरे हफ्ते में 189 करोड़ नेट कलेक्शन किया था.

    हिंदी में 1000 करोड़ पार

    बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग से मिले आंकड़ों और मेकर्स के बताए ऑफिशियल आंकड़ों में थोड़ा सा फर्क रहता है. संडे को धुरंधर 2 ने ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार करीब 974 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. ट्रैकिंग के आंकड़ों में सोमवार से गुरुवार तक धुरंधर 2 ने 33 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है.

    ऑफिशियल आंकड़ों में इन 4 दिनों का कलेक्शन 33 करोड़ से ज्यादा ही होगा. यानी ऑफिशियल आंकड़ों में धुरंधर 2 हिंदी में 1000 करोड़ का लैंडमार्क पार कर चुकी है. धुरंधर 2 इस जगह पहुंचने वाली एकमात्र हिंदी फिल्म है. हिंदी के अलावा किसी भी भाषा में, कभी किसी एक फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा नहीं पार किया है. 2017 में साउथ से आई बाहुबली 2 ने हिंदी में पहली बार 500 करोड़ नेट कलेक्शन किया था

    हिंदी में 500 करोड़ का लैंडमार्क पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म शाहरुख खान की पठान (2023) थी. यानी धुरंधर 2 ने सिर्फ 9 सालों में हिंदी, और सिर्फ 3 सालों में बॉलीवुड की बॉक्स ऑफिस लिमिट को डबल कर दिया है. कुछ साल पहले तक साउथ फिल्मों की धुआंधार कामयाबी के बाद ‘बॉलीवुड खत्म’ का शोर बहुत जोर से उठा था. लेकिन धुरंधर 2, छावा, गदर 2 और स्त्री 2 जैसी फिल्मों ने दिखाया है कि बॉलीवुड नई एनर्जी के साथ आगे बढ़ रहा है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – मानवता की पुकार ✨📰🌟 “नवसारी का सच्चा हीरो: विस्पी कासद – बुजुर्गों की सेवा में समर्पित जीवन” 🌟स्थान: दशहरा टेकरी, नवसारी, गुजरात दिनांक: 10 अप्रैल 2026💔 एक दिल दहला देने वाली सच्चाई…नवसारी के दशहरा टेकरी क्षेत्र से एक ऐसी दर्दनाक कहानी सामने आई है, जो हर संवेदनशील इंसान को अंदर तक झकझोर देती है।
    Next Article 📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – विशेष प्रेरणादायक संदेश ✨📰🌼 “शुभ साईं सकाळ – विश्वास, धैर्य और सेवा का संदेश” 🌼प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 संदेश: बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर Rajesh Bhatt, मुंबई 🕉️ प्रेरणा स्रोत: Sai Baba
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, दिखेगी बलिदान और एकता की कहानी

    May 28, 2026

    रणवीर सिंह पर बैन! FWICE की सफाई के बाद भी नहीं थमा विवाद, सेलेब्स ने लगाई क्लास

    May 27, 2026

    रहस्यों से भरे एक शहर में फंसी रीटा ब्राउन, जानें ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी क्राइम थ्रिलर सीरीज

    May 26, 2026

    रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के लिए तैयार ऑरिजिनल दृश्यम 3, क्या हिंदी में अजय देवगन की फिल्म को होगा नुकसान?

    May 25, 2026

    ऐश्वर्या…ऐश्वर्या…’, Cannes में गूंजा सिर्फ एक नाम, एक्ट्रेस को देख बेकाबू हुए विदेशी फैंस, दिखी दीवानगी

    May 24, 2026

    सुहाना खान के जन्मदिन पर अनन्या और शनाया कपूर ने लुटाया प्यार, शेयर की तस्वीरें; लिखा बर्थडे नोट

    May 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी के…

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026
    Top Trending

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह…

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन तथा लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम…

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    P.V.Anandpadmanabhan Kalyan — Marking 20 years of healthcare in the Kalyan-Dombivli-Ambernath region,…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.