मुंबई. मायानगरी मुंबई में बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार की रात एंटप हिल इलाके में स्थित विजय नगर में तीन मंजिला इमारत की दीवार गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि कई घायल हो गए हैं। मौके पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौजूद हैं। बचाव अभियान जारी है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के मुताबिक यह हादसा रात करीब 9 बजकर 25 मिनट पर हुआ। बिल्डिंग के दूसरे और तीसरे फ्लोर की दीवार का एक हिस्सा आंशिक रूप से ढह गया। जबकि, उसका कुछ हिस्सा खतरनाक ढंग से लटका था। इस घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग और पुलिस को दी।
बचाव दल ने घटनास्थल से 2 मृत महिलाओं के शव बरामद किए हैं। मृतकों की पहचान शोबादेवी मौर्य (45) और जाकिरुनिस्सा शेख (50) के रूप में हुई है। दोनों को सायन अस्पताल में मृत घोषित किया गया है। बचाव अभियान अभी जारी है।
ऐतिहासिक दुर्गाडी किले का एक हिस्सा ढहा
इससे पहले आज कल्याण में ऐतिहासिक दुर्गाडी किले का एक हिस्सा ढह गया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कल्याण में 17वीं सदी की संरचना के किले का एक हिस्सा ढहता हुआ दिखाई दे रहा है। किले के हिस्से के ढह जाने के बाद अधिकारियों ने अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
