सिक्किम में SKM, अरुणाचल में BJP फिर सरकार बनाएगी:सिक्किम में 25 साल सत्ता में रही SDF और अरुणाचल में कांग्रेस एक सीट पर सिमटी

Date:

Share post:

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों का नतीजा रविवार को आया। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 32 में से 31 सीट जीतकर फिर से सरकार बनाने जा रहा है। विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) को एक सीट मिली है। 25 साल (1994-2019) सीएम रहे पवन कुमार चामलिंग ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और वे दोनों से हार गए। दोनों राज्यों में 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी।

उधर, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बना रही है। भाजपा को 60 में से 46 सीट पर जीत मिली हैं। पार्टी ने पहले ही 10 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की थी। अरुणाचल में भाजपा का नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ गठबंधन है। NPP को 5 सीटें मिली हैं। इस लिहाज से अरुणाचल में NDA के पास 51 सीटें हैं।

अरुणाचल में भाजपा ने सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे थे। वहीं, सिक्किम में SKM और SDF ने 32-32, वहीं 31 उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था। सिटिजन एक्शन पार्टी-सिक्किम ने 30 सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे।

सभाओं-रोड शो की बात करें तो पीएम नरेंद्र मोदी ने 9 मार्च को ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में रोड शो किया था। वहीं, 7 मार्च को मोदी ने श्रीनगर से वर्चुअली सिक्किम में 6400 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की थी। राहुल-प्रियंका गांधी ने दोनों राज्यों में सभा नहीं की।

2019 के आम चुनावों के बाद SKM का भाजपा के साथ गठबंधन हुआ था, लेकिन इस बार चुनावों से पहले भाजपा ने सिक्किम में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करके गठबंधन तोड़ दिया था।

2019 में अरुणाचल में भाजपा ने 41 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, सिक्किम में SKM 32 में से 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...