कार्तिक आर्यन की फिल्म में प्रोड्यूसर बनाने 83 लाख की ठगी

Date:

Share post:

मुंबई. अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘लव इन लंदन’ में प्रोड्यूसर बनाने का झूठा वादा कर एक महिला से 82 लाख 75 हजाररुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में आरोपी कृष्णा शर्मा को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में पता चला कि इसके पहले उसने मुंबई के वकोला इलाके में एक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज करनेवाले व्यापारी से 21 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। गोरेगांव की रहनेवाली ऐश्वर्या शर्मा को कृष्णा ने भरोसा दिलाया था कि वह अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म में उन्हें प्रोड्यूसर बनवा देगा। लेकिन बाद में बहाने बनाने लगा। इससे परेशान होकरपीड़िता ने 3 जुलाई को अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करा दिया।
इसी दौरान मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट-8 ने बेंगलुरू के एक होटल से कृष्णन नामक शख्स को वकोला में विदेशी करेंसी एक्सचेंज करनेवाले व्यापारी से 21 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कृष्णन ही दरअसल कृष्णा शर्मा है। उसी ने महिला को 82.75 लाख की चपत लगाई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की मोड्स ऑपरेंडी है कि वह हर ठगी में अलग-अलग नाम रख लेता है। अंबोली की धोखाधड़ी में इसने अपना नाम कृष्णा शर्मा रखा था जबकि वाकोला ठगी में कृष्णन बन गया था। पुलिस को शक है कि अभी और भी कई पीड़ित सामने आ सकते है।

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...