Acid Attack:महिला ने पति पर किया एसिड हमला

Date:

Share post:

नागपुर. युवकों की मदद से एक महिला ने अपने ही पति पर एसिड हमला किया. यह घटना कलमना थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस ने कथित पत्नी और उसके 2 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों में शोभा यादव उर्फ भोयर, अमोल और नितिन का समावेश हैं. जख्मी राहुल गांधीनगर झोपड़पट्टी, चिखली निवासी गणेश भोयर (29) बताया गया.
गणेश और शोभा के प्रेम संबंध थे. पिछले 1 वर्ष से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे और कोराड़ी के एक मंदिर में प्रेम विवाह भी किया था. गणेश को शराब की लत होने के कारण दोनों के विवाद होने लगे. शोभा का किसी दूसरे से बातचीत और मिलना-जुलना गणेश को पसंद नहीं था. इसीलिए कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी. तब से गणेश जहां छत मिल जाए रात गुजार रहा था. बीच-बीच में वह शोभा से मिलने जाता था. गणेश कलमना मार्केट परिसर में खड़ा था. इसी दौरान शोभा 2 युवकों के साथ दोपहिया वाहन पर आई. नितिन ने एक बोतल में रखा ज्वलनशील पदार्थ गणेश पर फेंका और तीनों फरार हो गए. गणेश बुरी तरह झुलस गया. कलमना पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया. हालत नाजुक होने के कारण उसे निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया. तबीयत में सुधार होने के बाद गणेश ने मां और भाई को पूरी घटना की जानकारी दी. मां यशोदा ने मामले की शिकायत कलमना पुलिस से की. पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...